Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Oct 10, 2023others

उल्लू के बारें में रोचक तथ्य बताओं ?

5 Answers
7

P
@poojamishra3572Feb 21, 2019

उल्लू देखने में भले ही डरावना होता हो लेकिन वह बहुत समझदार होता है , और उल्लुओं को सबसे तेज़ और चालाक पक्षियों में से एक माना जाता है | उल्लुओं की सबसे ख़ास बात यह होती है कि वह अपनी गर्दन को आसानी से 270 डिग्री तक घुमा सकता है, इसलिए अगरकोई उल्लू के पीछे भी खड़ा हो तो वह आसानी से बिना शरीर घुमाएं अपनी गर्दन घुमा कर उसे देख सकता है|



Article image(courtesy -pintrest )

उल्लू के बारें में रोचक तथ्य

1- उल्लू ही एक मात्र ऐसा पक्षी है, जो नीले रंग को देख सकता है |

2- उल्लू अंटार्कटिका को छोड़ कर पूरी दुनिया में पाएं जाते है |

3- हिन्दू धर्म में उल्लू को बुद्धिमत्ता का प्रतीक समझा जाता है और यह देवी लक्ष्मी के वाहन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है |

Article image (courtesy -Pinterest )

4- उल्लुओं की एक चौंकाने वाली ख़ास बात यह भी है कि यह किसी भी चीज़ की 3d इमेज देख सकता है, मतलब की उल्लू किसी भी चीज़ की लम्बाई, चौड़ाई, और ऊंचाई देख सकता है |

5- उल्लू की आँखें उनकी दिमाग जितनी बड़ी होती है |

6- उल्लुओं के कान बहुत तेज़ होते है, वो इंसान से दस गुना धीमी आवाज़ भी आसानी से सुन सकते है |

7- उल्लू को दिन में धुंधला और रात को साफ़ दिखाई देता है |

8- उल्लू रात के अँधेरे में अपना शिकार देख कर नहीं बल्कि सुन कर करते है |


2
3
S
@setukushwaha4049Apr 20, 2023

उल्लू के बारे मे कुछ रोचक तथ्य -

•विश्व भर मे 100 से भी अधिक उल्लूओ की प्रजातियां पायी जाती है।

•उल्लूओ की सुघने की तीव्र क्षमता बहुत तेज होती है, जिसके कारण वह बहुत दूर -दूर तक अपने शिकार क़ो सूंघ सकते है।

•उल्लू की आँखे स्थिर होती है, इंसानों की तरह उल्लू अपनी आँखो क़ो इधर -उधर नहीं हिला सकता है तथा उल्लूओ क़ो रात के समय बहुत तेज दिखाई देता है।

•उल्लू आसमान मे उड़ते समय बिल्कुल आवाज़ नहीं करते है, जैसे ही इनको शिकार दिखाई देने लगता है तो अपने शिकार क़ो पंजो की मदद से दबोच लेते है।

•उल्लूओ का जीवनकाल लगभग 5 से 7 वर्ष का होता है।Article image

2
3
V
@vandnadahiya7717Apr 20, 2023

दोस्तों आज इस पोस्ट में हम आपको उल्लू के बारे में रोचक तत्व बताएंगे -

• आप सभी को पता है कि उल्लू माता लक्ष्मी का वाहन है। उल्लू रात के समय जागता है और इसके सुनने की गति बहुत ज्यादा तीव्र होती है।

• धरती में उल्लू की प्रजाति दो सौ से भी ज्यादा मौजूद है। यह एक ऐसा पक्षी होता है जो नीले रंग को देख सकता है।

• उल्लू का वजन 21 ग्राम होता है और इसकी लंबाई 5 इंच की होती है। उल्लू को मछली खाना पसंद होता है।

Letsdiskuss

और पढ़े- (उल्लू का पट्ठा) इसका विस्तृत मतलब क्या होता है?

2
3
avatar
@krishnapatel8792Apr 21, 2023

आप उल्लू के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानना चाहते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं।

हमारे भारत देश में उल्लू को मूर्ख पक्षियों की गिनती में रहा जाता है लेकिन अभी मालूम नहीं है कि उल्लू सबसे अधिक बुद्धिमान पक्षी होता है।

उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन भी कहा जाता है।

आपको उल्लू की 200 से अधिक प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी केवल अंटार्कटिका देश में उल्लू नहीं पाए जाते। बल्कि पूरी दुनिया में पाए जाते हैं।

उल्लू की अधिकांश प्रजातियां निशाचर होती हैं ।

उल्लू ही मात्र एक ऐसा पक्षी है जो नीले रंग को देख सकता है।

Article image

2
2
avatar
@poonampatel5896Oct 9, 2023

चलिए आज हम आपको बताते हैं उल्लू के बारे में कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य :-

  • उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन भी कहा जाता है।
  • उल्लू आसमान में उड़ते समय बिल्कुल आवाज नहीं करते है, जैसे ही इनको शिकार दिखाई देने लगता है तो अपने शिकार को पंजों की मदद से दबोच लेते हैं।
  • उल्लू की आंखें स्थिर होती है, इंसानों की तरह उल्लू अपनी आंखों को इधर-उधर नहीं हिला सकता है तथा उल्लूओ को रात के समय बहुत तेज दिखाई देता है।
  • उल्लू एक ऐसा इकलौता पक्षी है जो नीले रंग को अच्छे से देख लेता है।
  • उल्लू साल भर में 1000 चूहों तक को खा जाता है।
  • उल्लू ही एकमात्र पक्षी है जो अपनी गर्दन को 270° तक घुमा सकता है| यदि आप इसके पीछे भी खड़े हो तो ये आपको बिना शरीर हिलाए सिर्फ गर्दन हिला कर आपको देख सकता है|

Letsdiskuss

1
2