R
Rohit Valiyan· 7 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

पाकिस्तान कौन सी समस्या से गुज़र रहा है ?

0
878

Join this conversation

Sort By

पाकिस्तान तो हमेशा से ही परेशान देश रहा है, जो हमेशा अच्छाई और इंसानियत से कोसों दूर रहा है | जब से इमरान खान पाकिस्तान के प्रधान मंत्री बने हैं,तब से पाकिस्तान किसी ने किसी परेशानी में है | जैसा की वर्तमान में अभी पाकिस्तान पैसों की समस्या से जूझ रहा है, पाकिस्तान सरकार को कर्जदारों और देनदारों का काफी उधार चुकाना है |


एक खबर के अनुसार - पाकिस्तान सरकार ने अपना उधार चुकाने के तहत प्रधानमंत्री आवास के 100 वाहनों में से 61 वाहनों को बेच दिया है |

पाकिस्तान के लोकल चैनल जियो टीवी के साथ एक वार्ता में सरकारी अधिकारी मोहम्मद आसिफ ने नीलामी के बारें में बताया | उन्होंने कहा कि नीलामी करीब 200 मिलियन रुपयों की हुई है, जो कि सरकार के द्वारा सोचे गए आकड़ों से दस गुना ज्यादा है |
पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान के एक सहायक से यह पता चला कि अब पाकिस्तान सरकार उन 8 भैंसों को भी बेचने की योजना बना है, जिसको पूर्व प्रधान मंत्री नवाज़ शरीफ ने अपने निवास स्थान में पाल कर रखा हुआ था | अब इस बात से यह साबित होता है, कि पाकिस्तान कितना कंगाल देश बन गया है, जहां पर प्रधान मंत्री को भैंसे तक नीलाम करने की नौबत आ गई है |


पाकिस्तान की इतनी बुरी स्थिति होने के बाद भी न जाने कैसे ये देश आतंक और आतंकवादियों को जन्म देता है | अगर इस बात को पाकिस्तान समय पर समझ लेता तो शायद आज भैंसे नीलाम करने की नौबत न आती |

एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान सरकार पर 30 ट्रिलियन रुपए का कर्ज है, और गुज़रे हुए पांच सालों में यह 13.4 ट्रिलियन ओर बढ़ गया है |

Answered by
K
View Profile

हिंदी लेखक

Answered on09/21/18
0