R
Rahul Mehra· 7 साल पहले
लेखक

पनीर से मीठे में क्या बनाया जा सकता है ?

12
778

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/26/23

पनीर से आप मीठे मे पनीर का हलवा बना सकते है, पनीर का हलवा बनाने मे ज्यादा समय नहीं लगेगा हम आपको पनीर का हलवा बनाने के सबसे आसान रेसिपी बातएंगे।

पनीर का हलवा बनाने की समागी -

पनीर 200ग्राम
चीनी
इलायची पाउडर 1चम्मच
काजू, बादाम, किशमिश (कटे हुए )
घी

पनीर का हलवा बनाने की रेसिपी -

सबसे पहले पनीर को ग्राइडर की मदद से पनीर को कद्दूकस कर ले, उसके बाद गैस चूल्हा मे कड़ाही चढ़ाये और घी डालकर कद्दूकस किये हुए पनीर को अच्छे से फ्राई कर ले, उसके बाद उसमे चीनी डालकर हलवा को चलाते रहे ज़ब तक चीनी घुल नहीं जाती है। ज़ब चीनी घुल जाये और पनीर अच्छे से पक जाये तो,उसमे इलायची पाउडर डालकर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर सभी समाग्री को मिक्स कर ले इस तरह से पनीर का हलवा बनकर तैयार हो जाता है।

लेख की तस्वीर

M
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
5
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/27/23

पनीर से हम मीठे में बर्फी और खीर बना सकते हैं। जो कि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है आईए आपको बताते हैं कि पनीर की खीर कैसे बना सकते हैं -

सामग्री:-

- फुल क्रीम दूध - 1 लीटर

- पनीर - 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)

- शक्कर - 200 ग्राम

- कस्टर्ड पाउडर - 1 चम्मच

- ड्राई फ्रूट - आधा कटोरी (बारीक कटे हुए)

- केसर - 1 चुटकी।

पनीर खीर बनाने की विधि:-

सबसे पहले आप एक बर्तन में दूध उबाल लें | बर्तन भरी तले का होना चाहिए , इसलिए आप खीर बनाने के लिए दूध कुकर में उबाल सकते हैं

कस्टर्ड पाउडर को आधा कप ठंडे पानी में घोल लें, और दूध में उबाल आने के बाद कस्टर्ड का घोल दूध में डाल दें |

अब दूध को अच्छी तरह करछी से मिला लें ताकि दूध और कस्टर्ड अच्छे से मिल जाएं | इसके बाद इसमें चीनी डाल कर मिलाएं |

अब आप कद्दूकस किया हुआ पनीर दूध में डालें और करछी से हिलाते रहें | गैस की आंच धीमी रहें और पनीर और दूध को हिलाते रहें |

गाढ़ा होने तक पकाते रहें | जब खीर अच्छी तरह गाढ़ी हो जायें उसमें बारीक़ कटे हुए ड्राई फ्रूट औरकेसरडालें और ठंडा होने दें |लेख की तस्वीर

Kanchan  Patel
Multi-Niche Content Researcher
प्रोफ़ाइल देखें
3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया02/16/22

पनीर से हम मीठे मे पनीर की बर्फी बना सकते है, वो भी बहुत ही आसान तरीके से पनीर बर्फी बना सकते है। आज हम यहाँ पर पनीर से मीठे मे पनीर बर्फी बनाने की विधि बताने जा रहे है।

पनीर बर्फी बनाने के लिए समग्री :-

पनीर 250ग्राम
चीनी 1-2कप
मिल्क पाउडर 1कप
1चम्मच पिस्ता
1चम्मच इलायची पाउडर
घी


पनीर बर्फी बनाने की विधि :-

सबसे पहले पनीर को टुकड़ो काट ले, और मिक्सर जार मे पनीर और चीनी डालकर पीस ले। अब कड़ाही को गैस चूल्हे मे चढ़ाये और उसमे हल्का घी डालकर पीसी हुयी पनीर और चीनी डालकर धीमी आंच मे पकाये और उसमे मिल्क पाउडर डाल दे अच्छी तरह चलाये, ज़ब पनीर बर्फी पक जाये तो पनीर बर्फी के पेस्ट को किसी ट्रे मे डालकर फैला ले, और उसमे ऊपर से पिस्ता, इलायची पाउडर डालकर ठंडा होने के लिए रख दे, ज़ब पनीर बर्फी ठंडी हो जाये तो चाकू की मदद से चौकोर आकार मे काट ले, इस तरह से पनीर बर्फी बनकर तैयार हो जाती है।

Letsdiskuss

और पढ़े- मटर पनीर पुलाव रेसिपी बनाने की विधि क्या है?

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

6
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/04/18

पनीर से मीठे में आप खीर बना सकते हैं | जो की खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है, और बनाने में आसान | आइये आपको बताते हैं, पनीर की खीर कैसे बना सकते हैं |

सामग्री :-
- फुल क्रीम दूध - 1 लीटर
- पनीर - 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
- शक्कर - 200 ग्राम
- कस्टर्ड पाउडर - 1 चम्मच
- ड्राई फ्रूट - आधा कटोरी (बारीक कटे हुए)
- केसर - 1 चुटकी
विधि :-
  • सबसे पहले आप एक बर्तन में दूध उबाल लें | बर्तन भरी तले का होना चाहिए , इसलिए आप खीर बनाने के लिए दूध कुकर में उबाल सकते हैं
  • कस्टर्ड पाउडर को आधा कप ठंडे पानी में घोल लें, और दूध में उबाल आने के बाद कस्टर्ड का घोल दूध में डाल दें |
  • अब दूध को अच्छी तरह करछी से मिला लें ताकि दूध और कस्टर्ड अच्छे से मिल जाएं | इसके बाद इसमें चीनी डाल कर मिलाएं |
  • अब आप कद्दूकस किया हुआ पनीर दूध में डालें और करछी से हिलाते रहें | गैस की आंच धीमी रहें और पनीर और दूध को हिलाते रहें |
  • गाढ़ा होने तक पकाते रहें | जब खीर अच्छी तरह गाढ़ी हो जायें उसमें बारीक़ कटे हुए ड्राई फ्रूट औरकेसरडालें और ठंडा होने दें |
लीजिये पनीर की आसान और स्वादिष्ट खीर तैयार है |

ग
प्रोफ़ाइल देखें
6