M
Medha singh kapoor· 8 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

RTI अधिनियम क्या है,और कैसे इस अधिकार का प्रयोग कर सकते है ?

2
705

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on05/22/26

Right to Information Act, 2005 एक कानून है जो नागरिकों को सरकारी विभागों से जानकारी प्राप्त करने का अधिकार देता है। इसके तहत कोई भी भारतीय नागरिक सरकारी कामकाज, योजनाओं, खर्च और निर्णयों की जानकारी मांग सकता है। इसका मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है।

इस अधिकार का उपयोग करने के लिए नागरिक संबंधित विभाग को लिखित आवेदन या ऑनलाइन RTI आवेदन भेज सकता है। इसमें 10 से 30 दिनों के भीतर जवाब देना अनिवार्य होता है। यदि जानकारी नहीं दी जाती, तो अपील की जा सकती है। यह नागरिकों को सरकार के कामकाज में भागीदारी और निगरानी का अवसर देता है। 

Must Read : फ्रेशर Job Interview की तैयारी कैसे कर सकते हैं ?

P
Reporting what matters — with 12 years of ground-level journalism behind every story.
View Profile

Pari Deshmukh is a journalist with over 12 years of experience covering current affairs across print and digital media in India. She holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication from Pune University, bringing both academic grounding and extensive field experience to her reporting. Over her career, Pari has reported on national politics, policy developments, social issues, and breaking news events across India. Her work has appeared on platforms including The Print, Scroll.in, and Hindustan Times Digital, where she has built a reputation for factual, balanced, and timely reporting on stories that shape public discourse. With 12+ years in the field, she has covered major national events, conducted ground-level investigations, and interviewed policymakers, civil society leaders, and public figures. Her journalism is driven by one standard — verified facts reported without distortion, regardless of the pressure or pace of the news cycle. She has participated in press panels at the Ramnath Goenka Excellence in Journalism Awards and is a member of the Press Club of India. Her reporting continues to serve readers who need current affairs coverage they can trust.

0
Replying to the question above
Updated on05/22/26
RTI अधिनियम मुख्य रूप से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ऐसा नियम है जो 2005 में लागू किया गया था | जिसे सुचना का अधिकार यानी RTI (Right to Information )नाम दिया गया | इसके अधिनयम के अंतर्गत कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी विभाग से कोई भी जानकारी ले सकता है, बस शर्त यह है की RTI के तहत पूछी जाने वाली जानकारी तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए | यानि हम किसी सरकारी विभाग से उसके विचार नही पूछ सकते | बस समाज से जुड़े हुए किसी भी काम की जानकारी ले सकते है |
 
जैसे :- आप के ईलाके में विकास के कामो के लिए कितने पैसे खर्च हुए है और कहाँ खर्च हुए है, आपके इलाके की राशन की दुकान में कब और कितना राशन आया, स्कूल, कॉलेज और हॉस्पिटल में कितने पैसे खर्च हुए है जैसे सवाल आप Right to information act के तहत पता कर सकते है |
 
एक खबर के अनुसार - RTI के तहत मोहन कुमार ने 26 नवम्बर 2016 को एक याचिका डाली थी | जब प्रधानमंत्री के द्वारा 8 नवम्बर 2016 को 1000 और 500 के नोट बंद करवा दिए गए थे, तब 18 दिन बाद 26 नवंबर, 2016 को एक याचिका में उन्होंने लोगों के खाते में 15 लाख रुपए जमा होने की तारीख पूछी थी | क्योकि 2014 के लोकसभा चुनावों के प्रचार अभियान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वादा किया था कि सबके बैंक खाते में 15 लाख रुपये आएंगे |
 
आपको बता दे की हमारे देश के प्रधान मंत्री ने ये बात इसलिए कही थी क्योकि उनका कहना था, कि जब काला धन विदेश से देश में आ जाएगा तो हर भारतीय को 15 लाख रुपये मिलेंगे | तो अब RTI के तहत ये सवाल किया गया है कि "खातों में कब आएंगे 15 लाख "
27
Replying to the question above
Answered on08/18/23

दोस्तों RTI का पूरा नाम Right to Information होता है RTI अधिनियम के तहत आप किसी भी सरकारी दफ्तरों में अपने हक के लिए पूछताछ कर सकते हैं सरकारी दफ्तर में जाकर वहां पर फैले भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी ले सकता है। RTI अधिनियम 2005 को लागू हुआ था। इस नियम के मुताबिक आप सरकारी दफ्तरों में यह भी पूछ सकते हैं कि जन कल्याण के लिए आये हुये पैसे से कितना जन कल्याण के लिए उपयोग किया गया। यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी आपके प्रश्न का उत्तर नहीं देते हैं तो आप शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।

Article image

V
View Profile
0