S
Sneha Bhatiya· 8 years ago
Author

Scientist बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

4
1.5K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on12/05/22

साइंटिस्ट बनने के लिए आपको 10th के बाद 11th क्लास मे फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स जैसे विषयो का चयन करना होता है, तभी जाकर आप आगे साइंटिस्ट बन पाएंगे इसके बाद इन्हीं विषयों से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करना पड़ता है जैसे कि एम एससी, एम फिल, पीएचडी, इंजीनियरिंग आदि कर सकते है, यदि आप ये सभी कोर्स अच्छे से कर लेते है तो आप साइंटिस्ट
के पदों के लिए आसानी से आवेदन कर सकते है।

Article image

S
View Profile

Mp

2
Replying to the question above
Answered on12/06/22

चलिए आज इस आर्टिकल के द्वारा जानते हैं कि एक व्यक्ति को साइंटिस्ट बनने के लिए क्या करना चाहिए। सबसे पहले उस व्यक्ति को 10th पास करके इलेवंथ में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स जैसे विषयो अध्ययन करना चाहिए। जब वह इन सब्जेक्ट में 12th पास हो जाए तो इसके बाद इन्हीं सब्जेक्ट में से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन भी करना चाहिए।जैसे - बीएससी, एमएसससी , एम फिल, पीएचडी, इंजीनियरिंग आदि । जब वह इनसब को कर लेता है तो इसके बाद वह वैज्ञानिको के पदों के लिए अपना आवेदन लगा सकता है।Article image

preeti  patel
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on12/06/22

पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि साइंटिस्ट बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए। साइंटिस्ट बनने के लिए आपको पहले दसवीं के बाद साइंस का चुनाव करना होगा। जिसमें फिजिक्स, केमेस्ट्री,बायो और मैथ स्ट्रीम का चुनाव करना है। 12वीं के बाद छात्रों को नॉलेज हो जाता है 12वीं के बाद कॉलेज की पढ़ाई में आप मैथ, फिजिक्स,बायोलॉजी,एस्ट्रोनॉमी या फिर जियोलॉजी से ग्रेजुएशन पास कर सकते हैं। या फिर इसके अलावा आप अपनी रूचि के अनुसार बीएसपी, बी फार्मा, बीटेक भी कर सकते हैं । इसके बाद आपको पीएचडी करनी होगी। फिर आप साइंटिस्ट पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Article image

V
View Profile
1
Replying to the question above
Updated on06/01/26

एक Scientist बनने के लिए यूं तो कई योग्यताओं की जरूरत होती है, परन्तु इनमें सबसे जरूरी योग्यता है, Scientist दृष्टिकोण का होना | Scientist बनने के बारे में दो तरह की धारणाएं हैं | एक समूह मानता है, किScientist जन्म से ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने वाले होते हैं | वहीँ दूसरा वर्ग यह मानता है की वैज्ञानिक दृष्टिकोण को हासिल भी किया जा सकता है ठीक उसी तरह जैसे एक नेत्रहीन व्यक्ति ब्रेल लिपि द्वारा पढना लिखना सीख लेता है |

एक तीसरा समूह और भी है जो यह मानता है की वैज्ञानिक जन्म से ही प्रतिभावान होते है परन्तु उन्हें बहुत परिश्रम करके इस हुनर को तराशना पड़ता है ठीक वैसे ही जैसे हीरा एक चमकता हुआ पत्थर बनने से पहले कोयले की खदान में पाया जाता है और फिर उसे साफ़ करके तराशा जाता है |
 
एक वैज्ञानिक बनने के लिए योग्यता के अलावा भी व्यक्ति को उचित अवसर मिलना भी जरूरी है | सही अवसर की कमी से कितना भी योग्य व्यक्ति अपनी योग्यता को उभार नहीं सकता | परन्तु यह भी कहा जाता है की वैज्ञानिक बनने वाले किसी योग्यता या अवसर का इंतजार नहीं करते वे अपनी राह खुद ही बनाते है और एक बार इस राह पर चलने के बाद रास्ता अपने आप बनता जाता है |
R
Author
View Profile
2