R
Ruchika Dutta· 7 years ago
Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

शादी के हर फंक्शन में खास दिखने के लिए क्या किया जा सकता है ?

Featured
4
4.6K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on04/24/26

शादी के हर फंक्शन में खास दिखने के लिए आपको हर इवेंट के हिसाब से अपना लुक प्लान करना चाहिए। हल्दी में येलो या फ्लोरल आउटफिट के साथ सिंपल और फ्रेश लुक रखें। मेहंदी में ब्राइट कलर्स, मिरर वर्क या इंडो-वेस्टर्न स्टाइल चुनें ताकि फन वाइब आए। संगीत के लिए सीक्विन या शिमर वाले ग्लैमरस आउटफिट पहनें जिससे पार्टी लुक मिले। वेडिंग डे पर पेस्टल या ट्रेडिशनल रेड आउटफिट के साथ रॉयल और एलिगेंट लुक रखें और हैवी ज्वेलरी कैरी करें। रिसेप्शन में गाउन या टक्सीडो जैसे मॉडर्न और क्लासी आउटफिट बेहतर रहते हैं। साथ ही मिनिमल मेकअप, स्टेटमेंट एक्सेसरी और कंफर्टेबल फुटवियर का ध्यान रखें, ताकि आप हर फंक्शन में स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट दिखें।

 
K
Covering the culture, trends, and everyday choices that define how modern India lives.
View Profile

Kavya Sharma is a lifestyle expert and content writer with over 4 years of experience covering entertainment and lifestyle across digital platforms in India. She holds a Bachelor's degree in Media Studies from Mumbai University, which shaped her understanding of audience behaviour, cultural trends, and how content connects with readers at a personal level. Her writing spans Bollywood and OTT entertainment, fashion, wellness, travel, relationships, and modern living — topics she approaches with both cultural awareness and editorial discipline. Her work has appeared on platforms including Femina.in, Pinkvilla, and Lifestyle Asia India, where she has developed a consistent voice that resonates with urban Indian readers navigating contemporary life. Over four years, Kavya has published 250+ articles covering trend-driven and evergreen lifestyle content. She understands what audiences in this space actually want — content that is relatable, well-researched, and reflective of the way people in India are living, consuming, and making choices today. Across all her work, she maintains a standard of accuracy and cultural sensitivity — ensuring that entertainment and lifestyle conte

1
Replying to the question above
Answered on06/29/22

शादी के हर फंक्शन में खास देखने के लिए हम बहुत कुछ कर सकते हैं जैसे :-

हल्दी की रस्म :- हल्दी की रस्म में आप पीले कपड़े पहन सकते हैं या लहंगा पहन सकती हैं उसकी मैचिंग का सेट ईयर रिंग जूलरी पहन सकते हैं।

संगीत:- शादी में संगीत की रस्म सभी रस्मों में अहम होती है. तो संगीत में परिवार के लोग और सभी मेहमान रहते हैं. संगीत में नाच गाना तो होता ही है। नाच गाने से पसीना काफी जल्दी निकलने लगता है। इसके लिए वाटर प्रूफ मेकअप करना चाहिए। आईशैडो लगाना चाहिए, मसकारा आईलाइनर, और काजल लगाना चाहिए इससे आप संगीत की महफिल में सबसे अलग दिखेंगे।

मेहंदी:- मेहंदी की रस्म में आप अलग तरीके की साड़ी पहन सकते हैं ग्रीन कलर की उसके साथ मैचिंग इयररिंग्स पहन सकते हैं उसी कलर की हील पहन सकते हैं इससे आप मेहंदी में अलग दिखेंगे।

शादी मैं :- आजकल तो शादियों में लहंगे का लुक ज्यादा चल रहा है इसलिए आप सबसे अलग दिखने के लिए आप सिंपल सी साड़ी पहन सकते हैं और उसके मैचिंग के ईयररिंग पहन सकते हैं इसे आप शादी में सबसे अलग दिखेंगे।Article image

Krishna Patel
View Profile
1
Replying to the question above
Updated on12/22/25
 
शादियों का सीजन शुरू हो गया है | सभी को शादी के हर फंक्शन में सबसे अच्छा लगना है | आप शादी के हर फंक्शन में अच्छी लगना चाहती हैं, तो आप अपने लुक को हर फंक्शन में बदल सकती हैं | शादी में कई फंक्शन होते हैं, आप अपना ड्रेसअप अपना मेकअप फंक्शन के हिसाब से कर सकती हैं | इससे आप सबसे अलग भी लगोगे और सबसे सुन्दर भी |
 
आइये आपको बताते हैं, शादी के कौन से फंक्शन में आप क्या पहनें -
 
संगीत :-
किसी भी शादी में सबसे महत्वपूर्ण होता है संगीत | बिना संगीत के हर फंक्शन अधूरा है, ख़ास तौर से शादी | संगीत के फंक्शन में आप लहँगा पहन सकती हैं | लहंगे के साथ आप मैचिंग जूलरी और हल्का सा मेकअप | आप जूलरी के नाम पर अगर सिर्फ कानो में जुमकी पहनें लहंगे के मैचिंग तो आपका लोग सिंपल और सुन्दर लगेगा |
 
Article image
 
मेहँदी :-
शादी का अगला फंक्शन होता मेहँदी | मेहँदी में आप हरे रंग में अनार काली सूट पहनें और सूट के हिसाब से हल्की सी कानो में बालियां डालें तो आप बहुत ही सुन्दर लगोगे | मेकअप के नाम पर आप आँखों में काजल और लाइननर का प्रयोग करें | लिपस्टिक भी आप हल्की रेड, पिंक लगायें | इससे आपका लुक बहुत सुन्दर लगेगा |
 
हल्दी :-
हल्दी का फंक्शन दिन के समय होता है | तो दिन के समय आप अगर चमकने वाला सूट न पहनें तो आपके लुक के लिए बेहतर है | आप अगर सूट पहनते है, तो आप पटियाला सूट पीले या हल्दी रंग का पहनें | कुर्ती और सलवार दोनों पीले रंग की और उस पर आप दुपट्टा लाल रंग का ले सकते हैं | हल्दी के प्रोग्राम में आप कानो में बिना लटकने वाले टॉप्स जैसे कान के बालें पहन सकते हैं | जिसमें ज्यादा लटकन न हो और थोड़ा सा बड़े भी हो | आप का लुक जितना सुन्दर लगेगा उतना ही अलग लगेगा |
 
शादी :-
शादी के फंक्शन में आप कोई भी डार्क रंग पहन सकते हैं | कानो में बालियां भी आप भारी और अगर आप गले में कुछ पहनना चाहते हैं, तो आप झुमकी की मैचिंग का पहन सकते हैं और अगर न पहनना चाहें तो भी आपको जरूरत नहीं | मेकअप भी आप डार्क कर सकती हैं, क्योकि शादी का फंक्शन रात के समय होता है, और रात को चमकीले और डार्क रंग के कपड़ों का एक अलग ही लुक होता है |
 
किस तरह के कपड़ो पर किस तरह के earrings पहनने चाहिए ? जानने के लिए नीचे link पर click करें -
2