A
Aman Kumar· 7 years ago
Author

स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कुछ आसान सुझाव क्या हैं?

9
1.2K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on06/17/23

स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के कुछ आसान सुझाव नीचे हम आपको बताने जा रहे हैं। जिन को अपनाने के बाद आपका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक रहेगा और आप बीमार भी नहीं पड़ेंगे, इसके लिए आपको रोजाना 8 घंटे की नींद लेनी होगी, रोजाना सुबह-शाम कम से कम आधा घंटा व्यायाम करना होगा, व्यायाम करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं, संतुलित आहार करना चाहिए जैसे कि दाल चावल रोटी और सब्जी, इसके अलावा रोजाना ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इस प्रकार आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे कभी भी बीमार नहीं पड़ेंगे।

Article image

Krishna Patel
View Profile
3
Replying to the question above
Answered on06/15/23

स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हम कुछ आसान सुझाव देंगे, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रात मे जल्दी सोये और सुबह जल्दी उठना चाहिए। सुबह उठने के बाद व्यायाम करने के लिए जाये इससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा।

स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए नाश्ते मे अंडा, दूध, मछली, दलिया आदि का सेवन करने से हमारा शरीर पूरी तरह से स्वास्थ्य रहता है और हमें किसी भी प्रकार कोई बीमारी नहीं होती है।

Article image

S
View Profile

Mp

3
Replying to the question above
Answered on10/15/18

आज के समय में 2 तरह के लोग है, एक तो अपने स्वास्थ पर ध्यान देने वाले और एक जो सोचते तो हैं, कि उन्हें अपने स्वास्थ के लिए कुछ बेहतर करना है, परन्तु समय के अभाव के कारण वो कुछ कर नहीं पाते | जो लोग समय के आभाव के कारण अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते उनके लिए कुछ आसान से सुझाव हैं, जिसका नियमित रूप से पालन करने से आप अपने स्वास्थ को बेहतर बना सकते हैं |

- साफ़ सफाई का ध्यान :-
अगर आप अपने जीवन में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले इस बात का ध्यान देना होगा कि आपके आस-पास साफ़ सफाई रहें | आज कल लोग खाने को लेकर जितना फिकरमंद हैं, उतना ही वो खाना खाते वक़्त अपने हाथों को धोना भूल जाते हैं | कुछ लोग अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखते हैं,वही कुछ लोग सिर्फ अपने खाने का ध्यान रखते हैं | अगर आप अपने जीवन में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आप साफ़-सफाई का विशेष ध्यान दें |
- खाने-पीने पर ध्यान रखें :-
बहुत से लोग जो अपना ख्याल रखते हैं, वो अपने खाने पीने पर विशेष ध्यान देते हैं, वही दूसरी तरफ जो लोग अपने खाने पीने का ध्यान नहीं रखते वो अपने स्वास्थ के साथ खिलवाड़ करते हैं | आज कल लोग बाहर का खाना ज्यादा पसंद करते हैं | इससे उन्हें दो फायदे होते हैं, एक तो खाना घर पर नहीं बनाना पड़ता , और दूसरा समय बच जाता है | पर इससे जो नुक्सान होता है, लोग इससे बाद में सिर्फ परेशान होते है |

- नियमित व्यायाम करें :-
अगर आप अपने जीवन में स्वास्थ रहना चाहते हैं,तो आप नियमित रूप से व्यायाम करें | आपके द्वारा अपने आप को दिया हुआ थोड़ा सा समय आपके जीवन को स्वस्थ बनाएगा | अगर आप नियमित रूप से व्यायाम करते हैं तो आपको स्वस्थ रहने के साथ-साथ कुछ फायदें भी होंगे -
- आपको नींद अच्छी और समय पर आएगी |
- आपको चलने में कभी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी |
- आपकी हड्डियां और मांशपेशियां मजबूत रहेंगी |
- आप मोटापे के शिकार कभी नहीं होंगे |
- ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहेगा |
- भरपूर नींद लीजिये :-
जैसा कि आपको बता दें, मनुष्य को उसके शरीर और उसकी उम्र के हिसाब से नींद लेना जरुरी होता है | जैसे एक जन्मा बच्चा हर दिन 16 से 18 घंटे की नींद लेता है | 1 से 3 साल का बच्चा 14 घंटे की नींद लेता है | 3 से 4 साल का बच्चा 11 से 12 घंटे की नींद लेता है | जब बच्चा स्कूल जाने लगता है तो उसको कम से कम 10 घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए | बड़ों को 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए |
अगर आप अपने काम के साथ-साथ अपनी नींद का भी ख्याल रखते हैं, तो आप अपने जीवन को स्वस्थ और बेहतर बना सकते हैं |
4