B
Brijesh Mishra· 7 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

स्वस्थ जीवन का रहस्य क्या है?

2
1.5K

Join this conversation

Sort By

स्वस्थ जीवन का रहस्य जानना चाहो तो सबसे पहले इस बात का ख्याल रखें कि आप अपने जीवन से क्या चाहते हैं | अगर आपको ये समझ आ जाये कि आपको जीवन से क्या चाहिए तो आप अपने जीवन को स्वस्थ बना सकते हैं |


जीवन को स्वस्थ कैसे बनाएं -

- अपनी दिनचर्या में बदलाव करें :-
सबसे पहले आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करें | आप सुबह जागने से लेकर रात को सोने तक का समय निर्धारित करें | अपने हर काम को करने के लिए एक निश्चित समय बनाएं | अपने आपको वक़्त दें जिससे आप थोड़ा रुक कर ये सोच सकें कि आपने आज पूरा दिन क्या किया और आपको कल क्या करना है |

- नकारत्मक चीज़ों से दूर रहें -
अपने आपको हमेशा एक सकारात्मक माहौल में रखें | धूम्रपान और शराब जैसी चीज़ों से दूरी बना कर रखें | जितना आप सकारात्मक बातों और माहौल में रहेंगे उतना ही आप खुद से हीनकारात्मक चीज़ों से दूर होते जाएंगे और आप अपने स्वस्थ जीवन की तरफ अग्रसर होंगे |

- अपने आप से प्यार करें :-
अक्सर लोग इतना तनाव में होते हैं, कि अपने आप के लिए उनके पास समय में होता | जिसका खामियाज़ा उन्हें बीमार और अस्वस्थ होकर चुकाना पड़ता हैं | अगर आप अपने जीवन को स्वस्थ बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपने आप से प्यार करना सीखना होगा | जब तक आप खुद से प्यार नहीं करोगे तब तक आप अपने आपको स्वस्थ नहीं रख सकते |

- अपना ख्याल रखें :-
नियमित रूप से व्यायाम , अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान रखना , समय पर सोने की आदत और सुबह जल्दी जागना | आप इन चीज़ों का ध्यान रखें जिससे आप अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं |

यह कुछ स्वस्थ जीवन के रहस्य है, जिनको जानना आपके स्वास्थ को सदैव बेहतर बना सकता है |


हल्दी वाले दूध का सेवन किन को नहीं करना चाहिए ? जानने के लिए नीचे link पर click करें -

Answered by
K
View Profile

हिंदी लेखक

Answered on10/22/18
1

यदि आप भी स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो आपको मेरे द्वारा बताए गए नियमों को अपनाना होगा तभी आप एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं तो चलिए जानते हैं कि वह नियम कौन से हैं। सबसे पहले आपको अपने दिनचर्या में बदलाव करना होगा जैसे कि रोज सुबह सूर्योदय होने से पहले उठना होगा तथा आधा घंटा व्यायाम करना होगा, क्योंकि व्यायाम करने से हमारा शरीर बिल्कुल स्वस्थ रहता है। इसके अलावा आपको धूम्रपान जैसी चीजों से दूर रहना होगा क्योंकि धूम्रपान करने से शरीर में जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं। आपको अपने कार्यों को समय पर करना होगा तभी आगे चलकर आप स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।Letsdiskuss

और पढ़े- स्वस्थ जीवन के 7 बेहतर तरीके कौन से हैं ?

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on11/20/22
0