Others

वृन्दावन के पर्यटन स्थलों के बारें बताएं...

R

Ram kumar

| Updated on October 10, 2023 | others

वृन्दावन के पर्यटन स्थलों के बारें बताएं?

6 Answers
847 views
K

@kanchansharma3716 | Posted on May 17, 2019

मथुरा वृंदावन में भगवान श्री कृष्णा की लीला का विवरण है | यहां भगवान श्री कृष्णा के जन्म से लेकर उनके जीवन की समस्त घटनाओं के बारें में जानकारी मिलती है | आज आपको वृंदावन के कुछ ऐसे पर्यटन स्थलों के बारें में बताते हैं जहां आपको जरूर जाना चाहिए |


इस्कॉन मंदिर :-
भगवान श्री कृष्णा और उनके बड़े भाई बलराम का यह मंदिर जिसका निर्माण 1975 में हुआ | वृंदावन के इस मंदिर की यह मान्यता है कि यह मंदिर उस स्थान में बना हुआ है जहां बचपन में कृष्णा और बलराम अपने साथियों के साथ खेला करते थे |

Loading image... (Courtesy : uptourism )

प्रेम मंदिर :-
प्रेम मंदिर को बनने के लिए लगभग 100 करोड़ रूपए की लागत लगी और इसको बनने में 11 साल लग गए | इस मंदिर के निर्माण में इटैलियन करारा संगमरमर का प्रयोग किया गया | इस कृष्ण-राधा मंदिर का निर्माण जगद्गुरु कृपालु महाराज ने करवाया | इसकी शिल्पकारी बहुत ही खूबसूरत है |

Loading image... (Courtesy : tribuneindia )

बांके बिहारी मंदिर :-
वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर है | यह मंदिर महान गायक तानसेन के गुरु स्वामी हरिदास ने बनवाया |

Loading image... (Courtesy : India TV )

मदन मोहन मंदिर :-
मदन मोहन जी का मंदिर की एक कथा प्रचलित है, कि एक बार रामदास खत्री नाम के व्यापारी की सामान से भरी नाव यमुना नदी में फंस गयी | मदन मोहन जी से प्रार्थना करने के और उनके दर्शन से व्यापारी की नाव बाहर निकल गई | इसके बाद रामदास खत्री ने भगवान कृष्ण के इस मंदिर का निर्माण करवाया |

Loading image... (Courtesy : Uttar Pradesh )


2 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on February 10, 2022

आज हम आपको वृंदावन के कुछ ऐसे प्रमुख स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे अधिक प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है।

प्रेम मंदिर:-

प्रेम मंदिर के निर्माण में लगभग 11 वर्ष का समय लगा था इस मंदिर को बनाने के लिए से कम 100 करोड़ रुपए खर्च हुए थे इस मंदिर को बनाने के लिए इटालियन करारा संगमरमर का प्रयोग किया गया था यह मंदिर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां हर वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर करोड़ों की संख्याओं में लोग दर्शन करने आते हैं।

बांके बिहारी मंदिर :-

वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर हिंदू धर्म की बहुत ही प्राचीन मंदिर है जिसे प्राचीन गायक तानसेन के गुरु हरिदास ने बनवाया था यह मंदिर वृंदावन की सबसे मनमोहक मंदिर है।Loading image...

और पढ़े- हरिद्वार के पर्यटन स्थल कौन - कौन से है?

1 Comments
logo

@preetipatel2612 | Posted on February 10, 2022

वृंदावन एक ऐसा शहर है जिसको सभी लोग काफी पसंद करते हैं इसी वृंदावन में हमारे भगवान श्री कृष्ण और राधा जी की सभी रास लीलाओं को दिखाया गया था.

Loading image...

(1) प्रेम मन्दिर:-

प्रेम मन्दिर एक ऐसा मंदिर है जहाँ भगवान श्री कृष्ण और राधा जी के प्रेम लीलाओं को दर्शाया गया है इस प्रेम मंदिर को बनवाने के लिए 11 साल लगे है जिसमें कम से कम 100 करोड़ रुपए का धन खर्च हुआ है। क्योंकि इस मंदिर को तैयार करने के लिए इटैलियन करारा संगमरमर का यूज़ किया गया जिसको बनाने के लिए राजस्थान और उत्तरप्रदेश के एक हजार शिल्पकारों ने मिलकर तैयार किया था।

(2) श्री वृंदाकुंडLoading image...

वृंदा कुंड एक ऐसा स्थान है जहाँ वृंदा देवी की एक सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई है वह रोज वृंदा कुंड में बैठ कर राधाकृष्ण द्वारा बिताये गए दिनों के बारे में विचार करती थीं।

1 Comments
logo

@poonampatel5896 | Posted on October 8, 2023

आज हम आपको बताते हैं हम वृंदावन के पर्यटन स्थल के बारे में -

राधाबल्लभ मंदिर:-

वृंदावन में एक और खूबसूरत दर्शनीय स्थल राधावल्लभ मंदिर है। यह मंदिर बांके बिहारी मंदिर से कुछ ही दूर गौतम नगर के पास स्थित है। यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है।यहां उन्हें राधावल्लभ के नाम से पूजा जाता है, जिसका अर्थ है राधा की पत्नी। इस मंदिर का निर्माण कार्य सन् 1585 ई में हरिवंश महाप्रभु के पुत्र श्री वन चंद्र के शिष्य सुंदर दास भटनागर द्वारा किया था।

Loading image...

रंगजी मंदिर

वृंदावन-मथुरा मार्ग पर स्थित रंगजी मंदिर जो भगवान विष्णु के 108 दिव्य देशों में से एक हैं। इस मंदिर को श्री रंगनाथ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, जिसका निर्माण कार्य 1851 में किया गया था। इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के दूल्हे रूप में मूर्ति स्थापित की गई थी और इनकी दुल्हन अंडाल जी हैं। इस तरह इस मंदिर में भगवान कृष्ण और अंडाल की प्रतिमा स्थापित की गयी है। इस मंदिर को उत्तर भारत के सबसे बड़े मंदिरों में से एक माना जाता है।

Loading image...

2 Comments
logo

@kanchanpatel4206 | Posted on October 9, 2023

आइये आज हम आपको वृंदावन के कुछ ऐसे प्रमुख मंदिरो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सबसे अधिक पर्यटकों वाला स्थान है

प्रेम मंदिर:-

प्रेम मंदिर को बनने के लिए लगभग 100 करोड़ रूपए की लागत लगी और इसको बनने में 11 साल लग गए | इस मंदिर के निर्माण में इटैलियन करारा संगमरमर का प्रयोग किया गया | इस कृष्ण-राधा मंदिर का निर्माण जगद्गुरु कृपालु महाराज ने करवाया | इसकी शिल्पकारी बहुत ही खूबसूरत है |

रंगजी मंदिर :-

रंगजी मंदिर वृंदावन के सबसे प्राचीन दर्शनीय स्थलों में से एक है।यह मंदिर भगवान रंगनाथ या रंगजी को समर्पित है जो भगवान विष्णु के अवतार हैं।रंगजी मंदिर में ब्रह्मम महोत्सव में मार्च और अप्रैल के महीनों के दौरान सबसे अधिक पर्यटक आते हैंजब भक्त भगवान के रथों को पास के बगीचों में खींचते हैं।

Loading image...

2 Comments
S

@shikhapatel7197 | Posted on October 9, 2023

वृंदावन में घूमने लायक स्थान

वृंदावन, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित एक पवित्र शहर है। यह भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं के लिए प्रसिद्ध है। वृंदावन में कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

वृंदावन में घूमने के लिए कुछ लोकप्रिय स्थान निम्नलिखित हैं:

  • बांके बिहारी मंदिर:यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है। यह मंदिर वृंदावन का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है।
  • प्रेम मंदिर:यह मंदिर भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित है। यह मंदिर भारत का सबसे ऊंचा मंदिर है।
  • इस्कॉन मंदिर:यह मंदिर भगवान कृष्ण और उनकी पत्नी राधा को समर्पित है। यह मंदिर वृंदावन में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।
  • गोकुल:यह गांव वृंदावन से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित है। यह गांव भगवान कृष्ण के जन्मस्थान के रूप में जाना जाता है।
  • यमुना नदी:यह नदी वृंदावन से होकर बहती है। यह नदी पर्यटकों को नौका विहार और अन्य जल गतिविधियों का आनंद लेने का अवसर प्रदान करती है।

Loading image...

1 Comments
वृन्दावन के पर्यटन स्थलों के बारें बताएं? - letsdiskuss