विराट कोहली का दैनिक आहार क्या है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Medha Kapoor

B.A. (Journalism & Mass Communication) | पोस्ट किया | खेल


विराट कोहली का दैनिक आहार क्या है?


0
0




(BBA) in Sports Management | पोस्ट किया


विराट कोहली सभी खिलाड़ियों में सबसे फिट खिलाड़ी हैं | विराट कोहली जितने फिट हैं, उतने ही लुक में भी अच्छे हैं | विराट कोहली अपने दैनिक आहार पर काफी ध्यान देते हैं | जिसके कारण वह चुस्त और फिट रहते हैं |


विराट कोहली का दैनिक आहार -

Letsdiskuss
- सुबह का नाश्ता :-
विराट कोहली सुबह नाश्ते को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं | वह अपने सुबह के नाश्ते में चार अंडे का ऑमलेट लेते हैं | जिसमें वह 3 अंडे का सफ़ेद वाला भाग अलग कर लेते हैं और सिर्फ एक अंडा पूरा लेते हैं | अंडे के ऑमलेट में वह पालक, चीज़ और काली मिर्च डालकर खाते हैं |

fruit-letsdiskuss
ऑमलेट के बाद वो ‘ग्रिल्ड बेकन’ या ‘स्मोक्ड सैल्मोन’ का सेवन करते हैं | अब इसके बाद वो कुछ फल खाते हैं | फलों में पपीता, ड्रैगन फ्रूट और तरबूज़ खाते हैं | सबसे आखरी में वह एक कप ग्रीन टी नींबू डाल कर पीते हैं |
यह विराट कोहली का सुबह का नाश्ता है |

Green-tea-With-lemon-letsdiskuss
- दिन का खाना :-

विराट कोहली दोपहर खाना सुबह के नाश्ते से हल्का और कम लेते हैं | वह ग्रिल्ड चिकन, उबले आलू की भुजिया,पालक और सब्जियां खाते हैं | बस यह उनका दिन का खाना है |

grilled-chikan-letsdiskuss
- रात का खाना :-
रात का खाना सबसे ज्यादा हल्का करते हैं | खाने से ज्यादा वो रात के समय फलों का सेवन करते हैं | जिन चीज़ों में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा होती है, ऐसी चीज़ें वो रात में नहीं खाते | रात के समय वो रोटी और चावल का सेवन नहीं करते |


Virat kohli साल में कितना पैसा कमाते हैं ? जानने के लिए नीचे link पर click करें -


0
0

');