R

Ram kumar

Updated on Jun 6, 2026finance-and-business

व्यापार का भविष्य किसकी क्षमता पर आधारित हैं ?

2
3 Answers

V
Two decades of chartered accountancy — turning complex financial and business re...
Updated on Jun 6, 2026

व्यापार का भविष्य कई factors पर depend करता है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण role leadership, decision-making और adaptability की क्षमता का माना जाता है। Successful business owners market trends समझने, risks manage करने और सही समय पर innovation करने की क्षमता रखते हैं। Customer understanding, communication skills और financial management भी business growth में काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। Modern business environment तेजी से बदल रहा है, इसलिए technology adoption और changing consumer behavior को समझना जरूरी हो गया है। केवल पैसा या idea ही business success तय नहीं करता, बल्कि consistency, team management और long-term vision भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। Strong leadership अक्सर business को challenges और competition के बीच survive करने में मदद करती है।

Must Read: व्यापार की विशेषता क्या होती है?

V
ABOUT THE AUTHORVed Tiwari

Ved Tiwari is a Chartered Accountant (CA) and finance writer with over 20 years of professional experience in taxation, auditing, financial planning, and business advisory. He is a Fellow Member of the Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) — one of the most rigorous professional qualifications in Indian finance — and holds a Bachelor of Commerce (B.Com Honours) from Shri Ram College of Commerce (SRCC), Delhi University. His content covers personal finance, corporate taxation, GST, investment strategy, business compliance, financial planning, and India's evolving regulatory and economic landscape. His work has appeared on platforms including Moneycontrol, The Economic Times Wealth, and CA Club India, where he writes for finance professionals, business owners, and informed readers who need content built on two decades of real-world financial practice — not surface-level commentary. Over 20 years, Ved has advised hundreds of businesses and individual clients on taxation, audit compliance, and financial restructuring. He has handled complex multi-crore audits, represented clients before tax authorities, and guided startups and established firms through India's regulatory environment. He has published 400+ articles on finance and business, spoken at ICAI seminars and industry finance conferences, and is a practising member of the ICAI Western Region chapter. Across all his writing, every figure is verified, every regulatory reference is current, and every recommendation reflects the same professional standard he applies to his clients — because in finance, accuracy is not optional.

React

व्यापार का भविष्य व्यापार शुरू करने वाले पर निर्भर करता हैं, और उस व्यापार पर निर्भर करता हैं, जो शुरू किया गया हैं | वैसे तो कहा जाता हैं, जैसा व्यापारी होता हैं, उसका व्यापार भी वैसा ही होता हैं |

व्यापार करने के लिए एक व्यापारी की क्षमता के साथ साथ उसके द्वारा शुरू किया गया व्यापार , पैसा, जगह ये सब भी निर्धारित होती हैं | क्योकि केवल किसी व्यापार को शुरू करना ही जरुरी नहीं उसको चलाना भी जरुरी हैं |

1
K
Updated on Jun 1, 2026

अगर हम क्षमता की बात करें तो किसी भी व्यापार का भविष्य हमारी अपनी क्षमता पर आधारित होता हैं, क्योंकि वो व्यापार हम करते हैं, अपने दिमाग और अपनी समझदारी के आधार पर करते हैं, हमारे व्यापार का profit और loss दोनों हमें ही देखना होता हैं |

परन्तु अगर आप अपने शुरुवाती दौर से देखें तो, पता चलेगा कि हमारी सफलता की क्षमता के हक़दार हमारे माता-पिता,हमारे अच्छे सहयोगी,हमारे अच्छे मित्र और कहीं न कहीं हमारे विरोधी पक्ष हैं, क्योंकि ये लोग हमें हमेशा कुछ न कुछ सिखाते ही रहते हैं |
 
मनुष्य का सफल बनना और उसका अच्छा व्यापार करना उसकी मेहनत पर निर्धारित होता हैं | जब भी मनुष्य किसी व्यापार को शुरू करता हैं, तो वो ज्यादा confident नहीं होता | व्यापार शुरू करते समय मनुष्य के मन में कई विचार आते हैं, और ये स्वाभाविक भी हैं |
 
हमारे व्यापार की सफलता बेशक हमारी क्षमता पर ही निर्भर करती हैं | हमारे काम करने की लगन, हमारे सकारात्मक इरादे, और हमारे काम को सफल बनाने का ज़ज़्बा ही हमारे काम को और हम को सफल बनाता हैं |
 
अगर आप अपने व्यापार की क्षमता को बढ़ाना चाहते हो तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए :-
 
- हमेशा व्यापार शुरू करने से पहले एक बात का विशेष ध्यान दें, कि आप जो भी व्यापार करें,सबसे पहले उसके बारें में पूरी जानकरी एकत्र कर के रखें |
 
- इस बात का ध्यान रखें कि आपका boss कोई और नहीं आप खुद अपने boss हैं, इसलिए कोई भी काम को करने से पहले आपको खुद boss की तरह और खुद ही एक Employ की तरह सोचना होगा, उसके बाद किसी भी बात का निर्णय लेना होगा |
 
- अपने काम को करने का वक़्त निर्धारित करें,अपने काम को करने के लिए कुछ घंटे का निश्चित वक़्त निकालें जिसमें अपना सिर्फ अपने काम में focus करें |
 
- सबसे महत्वपूर्ण बात आपके व्यापार में ,आपके व्यापार का स्थान हैं, अपने व्यापार के लिए सही स्थान का चुनाव करें | आपके व्यापार के लिए सही जगह का चुनाव से तात्पर्य उन जगह से हैं, जहाँ आपको लगता हैं,कि आपका व्यापार सही तरह से शुरू हो सकता हैं |
 
जैसे :-
 
-अगर आप कोई coaching center open करना चाहें तो आप ऐसे स्थान का चुनाव करें, जहां पर educated लोग रहते हैं, और उसके आस-पास कोई और coaching center न हो |
 
- अगर आप कोई music class open करना चाहते हैं, तो आप ऐसी जगह का चुनाव करें, जहां पर family रहती हो, अक्सर बच्चे और कुछ महिलाएं music सीखने में interested होते हैं |
K
ABOUT THE AUTHORKanchan Sharma

हिंदी लेखक

1