komal Solanki
komal Solanki· 1 महीना पहले
letsdiskuss ke sath learn bhi or Earn bhi.......

डार्क सर्कल या काले घेरे किसे कहते है?

1
7

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया10/30/26

लेख की तस्वीर

आंखों के नीचे की स्किन का एरिया जब गहरे रंग की दिखाई देने लगती है तो इसे डार्क सर्कल कहा जाता है। बढ़ती उम्र के कारण डार्क सर्कल होना आम बात है। लेकिन इसके कुछ और भी कारण होते हैं। इसके बारे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं।

डार्क सर्कल होने के मुख्य कारण क्या है?

  • अगर नींद पूरी न हो तो आंखों के नीचे की स्किन गहरी काली हो जाती है।

  • उम्र के बढ़ने के साथ-साथ त्वचा पतली होती जाती है। दरअसल त्वचा में कोलेजन कम होने लगता है और इस वजह से आंखों के नीचे डार्क सर्कल होता है।

  • मोबाइल या लैपटॉप अधिक देखने के कारण आंखों पर तनाव पड़ता है। इस कारण आंखों के आसपास की त्वचा के ब्लड वेसल्स फैल जाता है। इस वजह से डार्क सर्कल दिखाई देता है।

  • कम पानी पीने के कारण शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। इसका प्रभाव आंखों की आसपास की स्किन पर होता है।

  • सिगरेट और शराब पीने के कारण त्वचा में नमी की कमी हो जाती है। इस वजह से भी आंखों के नीचे की त्वचा में काले गहरे गहरे बन जाते हैं।

डार्क सर्कल हटाने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी हैं लेकिन इसे अपने से पहले आप अपने डॉक्टर से एडवाइस जरूर ले लीजिए।

​

अब हम आपको कुछ नेचुरल तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने आंखों के नीचे की त्वचा पर बने इस काले घेरे से छुटकारा हासिल कर सकते हैं।

आलू के रस का करें इस्तेमाल

आलू का रस एक नेचुरल ब्लीचिंग की तरह काम करता है। आप आलू के रस को कॉटन की मदद से आंखों के नीचे की त्वचा पर हल्के से लगाइए। 15 से 20 मिनट बाद पानी से धो लीजिए इससे काफी आराम मिलता है।

​ खीरे का करें इस्तेमाल

आंखों को आराम और ठंडक पहुंचाने के लिए खरे के दो टुकड़े काटकर 10 से 15 मिनट के लिए आंखों पर रखें। इससे आंखों का सूजन और त्वचा की कालेपन की समस्या दूर होती है।

गुलाब जल और कच्चा दूध का इस्तेमाल

गुलाब जल और कच्चे दूध को बराबर मात्रा में मिल लीजिए। यह ध्यान रखिए की दूध ठंडा होना चाहिए। अब कॉटन की मदद से आंखों के नीचे की त्वचा पर इसे लगाइए। यह उपाय कुछ दिनों तक करने से आपको काफी लाभ मिलता है।

अपनी लाइफ स्टाइल को बेहतर बनाएं

ऊपर बताए गए घरेलू उपाय को आप अपना सकते हैं इससे काफी फायदा मिलता है लेकिन अपनी लाइफ स्टाइल में सुधार करके अपने हेल्थ को और भी बेहतर बना सकते हैं।

पोषण युक्त भोजन और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से इन तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

Abhishek kant
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Abhishek Kant Educator | Journalist | Writer About Me / परिचय Master of Journalism & Mass Communication (MJMC) degree holder with extensive experience in journalism, teaching, and content writing. Passionate about sharing knowledge, telling impactful stories, and inspiring others through meaningful content. मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री के साथ पत्रकारिता, अध्यापन और कंटेंट राइटिंग का समृद्ध अनुभव। अपने लेखन और शिक्षण के माध्यम से लोगों तक सही जानकारी और विचार साझा करना ही मेरी प्रेरणा है।

0