दोस्तों लौकी भारतीय घरों में में पाई जाने वाली एक सब्जी होती है। पर क्या आप जानते हैं कि लौकी से कौन-कौन से स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा सकते हैं यदि नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं। लौकी से हम कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते हैं लौकी के कोफ्ते, लौकी के पकौड़े, लौकी की बर्फी, लौकी की खीर। और भी बहुत से स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा सकते हैं। लौकी को कुछ लोग खाना पसंद नहीं करते लेकिन हम आपको बता दें कि लौकी के रस में औषधि गुण पाया जाता है। लौकी के जूस में हाइड्रेटिंग एजेक्ट पाया जाता है जो कि शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। गर्मी के समय में लौकी की सब्जी पेट के लिए हल्की होती है जिसके कारण यह जल्दी पच जाती है। इसको खाने से डायरिया और नींद ना आने जैसी समस्या दूर हो जाती है।


