K
Updated on May 23, 2022health-beauty

मनुष्य के दांतों से जुड़ी कुछ खास बातें क्या हैं ?

7
3 Answers

R
Answered on Apr 20, 2019

मानव शरीर का हर अंग उसके लिए जरुरी है, और हर अंग का अपना एक महत्व होता है | आज हम मनुष्य के दांतों की बात कर रहे हैं | हम अपने दांतों की सहायता से अपनी पसंद का भोजन करते हैं इसका अर्थ है कि आपके दांत आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं | आज हम इस बारें में बात कर रहे हैं कि दांतों का रंग सफ़ेद क्यों होता है और दांतों से जुड़ी कुछ खा बातों को जानते हैं |


- मनुष्य के मुँह में कुल 32 दांत होते हैं | जिसमें 16 दांत ऊपरी जबड़े और 16 दांत नीचे के जबड़े में होते हैं | दोनों जबड़ों में दांत होते हैं तभी आप भोजन सही तरीके से चबा सकते हैं |

- मनुष्य के दांत पुरे जीवन में सिर्फ दो बार आते हैं | एक बार तब जब बच्चा 6 महीने का होता है और तब उसके दांतों को तब दूध के दांत कहते हैं और उसके बाद तब जब उसके दूध के दांत 6 और 7 साल की उम्र में टूटते हैं और फिर नए दांत आते हैं |

- सामान्यतः मनुष्य के दांत 7 साल की उम्र में आना शुरू होते हैं और 25 साल की उम्र तक पूरे दांत आ जाते हैं |

- दांत अलग-अलग किस्म के होते हैं, जिसमें सामने के दांत अलग होते हैं और अंदर की तरफ वाले दांत अलग होते हैं जो बहुत मजबूत होते हैं |

- हमारे दांतों पर एक परत होती है जिसको एनेमल कहते हैं और इसका रंग सफ़ेद होता है इसकी दांतों का रंग भी सफ़ेद दिखाई देता है |

Article image (Courtesy : Cosmopolitan )


3
avatar
Answered on May 14, 2022

आइए आज हम आपको मनुष्य के दांतो से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में बताते हैं जिनके बारे में आप सभी शायद ही जानते होंगे। क्योंकि दांत मनुष्य के शरीर का सबसे अहम हिस्सा होता है। तो चलिए आज उनके बारे में पूरी जानकारी लेते हैं।

मनुष्य के पूरे जीवन काल में उन्हें दांत केवल दो बार मिलते हैं। पहली बार जब बच्चा 6 महीने का होता है तब उसे दांत मिलते हैं दूसरी बार जब बच्चा 7 साल का हो जाता है तो उसके 6 महीने वाले दांत टूट जाते हैं फिर उसे दोबारा दांत मिल जाते है।

मनुष्य के दांत चार प्रकार के होते हैं पहला भेदक, दूसरा छेदक, तीसरा अग्रचरवडक, चौथा चरवड़क।Letsdiskuss

और पढ़े- कोयले से दांतो को किस प्रकार साफ किया जा सकता है

3
avatar
Answered on May 23, 2022

मनुष्य के जीवन में दांतो की बहुत ही अहमियत है क्योंकि दांत की वजह से हम भोजन को अच्छी तरह से चबाकर खा पाते है या किसी चीज को तोड़ पाते हैं। एक इंसान के मुंह में कुल 32 दांत होते हैं। लेकिन किसी कारण की वजह से दांतो की संख्या कम भी हो जाती है दुनिया भर में ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके दांत 32 होते हैं और कुछ के दांतो की संख्या भी कम होती है.। शास्त्रों में बताया गया है कि जिन व्यक्ति के 32 दांत होते हैं वह भाग्यशाली होते हैं.।Article image

3