S
Sumil Yadav· 7 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

कर्ज के जाल में फसने से बचने के 7 तरीके क्या हैं ?

4
701

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on12/19/25

हम आपको बताते हैं की कर्ज के जाल से हंसने से बचने के लिए 7 तरीका क्या है। तो सबसे पहले हम आपको यह बताते हैं की कर्ज होता क्या है।जब कोई व्यक्ति अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए किसी भी संस्था यह बैंक से पैसा उधार लेता है, तो उसे लोन या कर्ज कहते हैं। डिजिटल प्रगति ने पहले ही तुलना मैरिड के लिए चयन करना बहुत आसान बना दिया है। किसी को फोन लेना हो या कार लेनी है, या फिर अपना घर खरीदना हो सभी तरह की जरूरत के लिए लोन या कर्ज आसानी से मिल जाता है। क्रेडिट कार्ड से कर्ज लेना और भी आसान हो गया है।इस तरह लोन मिलने में आसानी होने से जहां एक तरफ लोगों को इसका काफी फायदा मिला है, तो यह वही अत्यधिक खर्च के कारण कई लोग कर्ज के जाल में हंसते जा रहे हैं। इस प्रकार उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है और उनके जीवन के गुणवत्ता भी प्रभावित होती है, इस लेख में हम आपको वह 7 तरीके बताएंगे जिनको आप अपना कर आप कर्ज के गहने अंधकूप में फंसने से बच जाएंगे।

Letsdiskuss

तो चलिए अब हम आपको बताते हैं की कर्ज खत्म करने के सबसे बेहतर साथ तरीकों के बारे में :-

ज्यादा ब्याज वाला कर्ज जल्दी चुकाए है :- किसी बैंक से लिए गए उसे कर्ज पर सबसे ज्यादा ध्यान दें जिन पर आप सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं जैसे कि क्रेडिट कार्ड से लिया गया कार्य या पर्सनल लोन वगैरह, इस तरह की लोन को सबसे पहले चुकाना चाहिए इन्हें चुकाने के लिए एक रणनीति बनाएं और तय करें कि उसके मुताबिक कर्ज चुकाना है। जैसे यह पक्का करें आप हर महीने ज्यादा से ज्यादा रकम जमा करें ताकि लोन की  कुल रकम कम हो और ब्याज कम रकम पर लगे। जिसके फल स्वरुप लोन जल्द से जल्द चुकाया जा सके ऐसा करने के लिए आप अन्य लोन में दी जा रही रकम में से कटौती करके इन खास तरह के लोन को चुकाने में लगा सकते हैं।

आमदनी बढ़े तो चूकौती भी बढ़ाएं :- अगर आप तेजी से कर्ज उतारना चाहते हैं तो आमदनी बढ़ने पर अपने लोन की टेस्ट की रकम बढ़ा दे इसे आप लोन की ज्यादा रकम चुका पाएंगे। मान लीजिए आपकी आय में 8% की वृद्धि होती है तो आप अपनी EMI पांच प्रतिशत की वृद्धि कर सकते हैं।

  •  ऋण समेकन अपनाए
  •  बकाया बिल को EMI में बदले 
  •  निवेश किए गए पैसे से कर्ज चुकाए 
  •  जीवन शैली में बदलाव करें
  • कर्ज लेने से पहले बैंक और ब्याज का ध्यान रखें।

Article image

Poonam Patel
View Profile
1
Replying to the question above
Updated on12/19/25

कर्ज एक ऐसा बोझ जो आपकी दिन की नींद और रात का चैन लूट लेता है| इस कारण व्यक्ति हर समय तनाव और निराश रहता है| परिणाम स्वरूप उसे कई बीमारियां भी लग जाती हैं| पर इस समस्या से बचा जा सकता है आइये जानते हैं कर्ज से बचने के सात तरीके :-

• आवश्यक सामान लें: कर्ज से बचने का सबसे आसान तरीका है की केवल अपनी जरूरत के हिसाब से ही सामान खरीदें|

• किसी की रीस न करें:- कर्ज में डूबने का कारण होता है किसी की नकल कर के अपना नुकसान करवा लेना|

• महंगे शोंक ना पालें:- कर्ज से बचने के लिए आपको कोई ऐसा शोंक नहीं पालना चाहीये जिससे आप कर्ज में डूब जायें|

• नशे जुएं से दूरी :- जितना आप नशे और जुएं से दूरी बनाएं रखेंगे आप कर्जे से बचे रहेंगे|

• बड़े बुजर्गों की बात माने :- बुजर्गों के पास जिंदगी का अनुभव होता है जिससे वह आपको कर्जे से दूर रहने की ही सलाह देंगे|

• अंधविश्वास में न पड़े:- जितना आप अंधविश्वास को अपने जीवन से दूर रखेंगे आप कर्जे में नहीं पड़ेंगे|

कोर्ट कचहरी के कामों में ना पड़े :- इंसान को कोर्ट कचहरी से दूरी बनानी चाहीये अन्यथा कर्जा भी लेना पड़ सकता है|

K
Research-Oriented Learner
View Profile
2