Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Satindra Chauhan's avatar
Nov 10, 2023education

लिव इन रिलेशनशिप मे रहने के फायदे और नुक्सान क्या है

5 Answers
16

S
@setukushwaha4049Feb 27, 2022

लिव इन रिलेशिनशिप मे रहने से कुछ नुकसान के साथ कुछ फायदे भी होते है, तो आज हम यहां पर लिव इन रिलेशिनशिप मे रहने के कुछ फायदे के बारे मे बतायेंगे -


• यदि आप बिना शादी के लड़का -लड़की एक साथ एक ही छत या रूम मे पति- पत्नी की तरह एक साथ रहते है,तो इससे उनको अपनी जिम्मेदारियो का अहसास होगा कि आगे चलकर शादी करते है तो उनको बहुत सी जिम्मेदारियां उठाना पड़ सकता है।


• लिव इन रिलेशिनशिप मे रहने का एक फायदा यह होता है कि आपको पता चल जाता है कि आपका पार्टनर कैसा है उसके साथ शादी करके पूरा जीवन व्यतीत कर सकते है या नहीं ।


लिव इन रिलेशनशिप मे रहने के कुछ नुकसान :-

•लिव इन रिलेशनशिप मे रहने पर दोनों पार्टनर के मन मे इस बात का डर हमेशा रहता है, कि कही उसका पार्टनर उसे छोड़कर ना चला जाये, क्योंकि लिव इन रिलेशनशिप मे रहने पर पार्टनर चाहे तो अपने पार्टनर से अलग होने के लिए पूरी आज़ादी रहती है।


•लिव इन रिलेशनशिप मे रहने पर सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि समाज मे रह रहे बच्चो के दिमाग़ मे बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है जिस वजह से वह भी बड़े होकर यही सब करने का सोचने लगते है।


•लिव इन रिलेशनशिप मे रहने का नुकसान यह भी होता है क़ि किसी कारण से उसके पार्टनर की मौत हो जाती है,तो लड़की को समाज मे कई तरह से पड़तालित किया जाता है और उसको बुरा भला बोलते है, दोबारा उस लड़की का लाइफपार्टनर मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है।

Letsdiskuss

और पढे- लिव इन रिलेशनशिप मे रहने पर अगर बेबी हो जाए तो क्या करे?

3
12
avatar
@poonampatel5896Oct 22, 2023

लिव - इन - रिलेशनशिप में रहने के फायदे और नुकसान के बारे में बताते हैं-

लिव इन रिलेशनशिप रहने के फायदे:-

आपके पास हर वक्त कोई ऐसा इंसान रहता है, जिसे आप बिना किसी झिझक के अपने दिल की बातें शेयर कर सकते हैं।

एक दूसरे को जानने से करीब का मौका मिलता है। शादी की जिम्मेदारियां समझने में मदद मिलती है।

इस रिश्ते में ज्यादा बोझ नहीं होता, दोनों पार्टनर के बिना किसी दबाव के खुलकर अपनी जिंदगी जीते हैं।

दोनों पार्टनरों को अपने-अपने जिम्मेदारी समझने का मौका मिलता है।

लिव इन रिलेशनशिप रहने के नुकसान-

कम उम्र में इस चक्कर में ना पड़ें तो बेहतर होगा।

अगर आपको पहले से पता हो कि इस रिश्ते को आपके परिवार वाले स्वीकार नहीं करेंगे तो आपके पीछे हट जाना चाहिए।

इससे पहले अगर आप लिव इन रिलेशन में रह चुके हैं तो आपको फिर से लिव इन में नहीं रहना चाहिए।Letsdiskuss

ये भी पढ़े- लिव इन रिलेशनशिप क्या है

3
6
avatar
@komalsolanki9433Nov 9, 2023

मौजूदा समय में युवा अपनी शादी और लाइफ पार्टनर के लिए काफी सीरियस है। वह अपनी शादी से पहले लाइफ पार्टनर की हर छोटी बड़ी बात जान लेना चाहते है। ताकि शादी के बाद दोनो के बीच कोई दिक्कत ना आये। इसलिए ज्यादातर कपल्स लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला लेते है। पहले के समय में लोग लिव इन रिलेशनशिप का जिक्र करने से पहले सौ बार सोचते थे लेकिन आज का समय बिल्कुल अलग है। अब लोग ऐसे संबंधों पर खुल कर बात करना पसंद करते हैं। लेकिन लिव इन रिलेशनशिप के कई फायदे और नुकसान भी है ।

लिव इन रिलेशनशिप के फायदे :-

  • इस रिलेशनशिप में आप एक दूसरे को काफी अच्छी तरह से समझ पाते है।
  • शादी से पहले एक दूसरे को समझने के बाद आप बिना झिझके एक दूसरे से सारी बात कर सकते है।
  • अगर आपको इस बीच लगता हैं के आपकी राय नही बनती है किसी भी बात में तो आपके पास अलग हो जाने का मौका होता है बीना शादी के।
  • इसमे दोनो को जिम्मेदारियाओ का अहसास होता है।
  • इसमे इस बात की पूरी आजादी होती हैं के सामने वाला पार्टनर आपको कभी भी छोड़ के जा सकता हैं ।

लिव इन रिलेशनशिप में रहने के नुकसान :-

  • अगर आपको अपने पार्टनर से लगाव हो गया लेकिन उसे आपसे लगाव नही हुआ और वो आपको छोड़ के चला जाए तो रिश्ता टूटने का दर्द आपको सहना पड़ सकता हैं।
  • लिव इन रिलेशनशिप मे फिजिकल रिश्ता बन जाता हैं तो यह परेशानी की बात हो सकती है।
  • शादी के बाद का एक्साइटमेंट खत्म हो जाता हैं।
  • शादी के बाद झगड़े बढ़ जाते है।

Letsdiskuss

4
5
A
@aanyasingh3213Nov 9, 2023

यदि आप लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं तो आपको इसके फायदे और नुकसान दोनों है। तो चलिए आज हम आपको लिव इन रिलेशनशिप में रहने के फायदे और नुकसान बताते हैं।

लिव इन रिलेशनशिप में रहने के फायदे:-

इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि दो पार्टनर्स एक दूसरे को अच्छे तरीके से समझ सकते हैं। और अपने रिश्ते को अच्छे से निभा पाते हैं। और जब उनका मन चाहेगा तो वे लोग अपने परिवार की अनुमति से शादी कर सकते हैं।

लिव इन रिलेशनशिप में रहने के नुकसान:-

लिव इन रिलेशनशिप में रहने से सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि जब दो पार्टनर एक साथ रहते हैं तो उनके बीच छोटे-मोटे झगड़े होते रहते हैं। इतना ही नहीं लिव इन रिलेशनशिप में रहने से पार्टनर को कहीं ना कहीं समाज का दबाव बना रहता है।

Letsdiskuss

3
5
avatar
@deeptisingh6754Nov 9, 2023

लिव - इन रिलेशनशिप में रहने के फायदे

  • अगर शादी से पहले लिव- इन रिलेशनशिप में रहते हैं तो वे दोनों अपने रिश्ते को अच्छे से समझ सकते हैं और साथ ही साथ एक दूसरे की अच्छी और बुरी आदतों के बारे में भी अनुभव कर लेते है।
  • लिव - इन रिलेशनशिप के दौरान अगर पार्टनर को लगता है कि वह दोनों जीवन भर साथ नहीं निभा सकते हैं तो दोनों बिना कानूनी लड़ाई करें एक दूसरे से अलग हो सकते हैं।
  • कोई कोई पार्टनर इसलिए लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला करते हैं ताकि शादी से पहले एक दूसरे को करीब से समझ सके।
  • लिव इन रिलेशनशिप में दोनों को अपनी अपनी जिम्मेदारियो की समझ आ जाती है की शादी के बाद कौन-कौन सी जिम्मेदारी उनको उठानी पढ़ती है।

लिव - इन रिलेशनशिप के नुकसान

  • लिव इन रिलेशनशिप में रहने से यह साबित नहीं होता है कि ये रिश्ते को शादी तक अंजाम देंगे।
  • अगर लिव इन रिलेशनशिप सफल नहीं होता है तो किसी एक साथी को टूटे दिल के साथ रहना पड़ सकता है।
  • लिव इन रिलेशनशिप में पार्टनर को डर बना रहता है कि कहीं हमको छोड़ ना दे या फिर किसी और से दिल न लग जाए।
  • लिव इन रिलेशनशिप के दौरान पैदा हुए बच्चे पर बुरा असर पड़ता है अगर बाद में अलग हो जाते हैं तो समाज बच्चों को स्वीकार नहीं करता है और कानूनी तौर पर बच्चे की कस्टडी मां को ही दी जाती है।

Letsdiskuss

3
4