किचन में मौजूद लहसुन एक ऐसी सामग्री है जैसे दाल सब्जी मैं आमतौर पर तड़के लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है कई लोग लहसुन का अचार खाना पसंद करते हैं।तो कुछ लोग कच्ची लहसुन का सेवन करना पसंद करते हैं। क्योंकि कच्चे लहसुन सेहत के लिहाज से काफी गुणकरी माना जाता है। आपको बता दें कि लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटीवायरल, एंटीफंगल, मैंगनीज पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, और विटामिन जैसे गुण पाए जाते हैं।तो चलिए बिना देर किए जानते हैं लहसुन खाने के फायदे-
लहसुन सेवन करने से शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल जो खराब कोलेस्ट्रॉल है के स्तर को कम करने में मदद मिल सकते हैं लहसुन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद मिल सकते हैं।
अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज है तो लहसुन आपके लिए फायदेमंद हो सकती है लहसुन में बायो एक्टिव सल्फर यौगिक एस - एललिस्सीस्टिन मौजूद होता है जो ब्लड प्रेशर लेवल को काम करने में मदद कर सकते हैं।
लहसुन का सेवन वायरल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं क्योंकि इसमें पाए जाने वाले एंटीवायरल,और एंटीफंगल गुण शरीर के संक्रमण से दूर कर सेहतमंद रख सकते हैं।










