J
james fredrick· 7 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

संतरे खाने के क्या फायदे हैं?

0
680

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on09/16/22

संतरे का जूस पीने से चेहरे पर चमक आती है।

रोजाना संतरे के जूस का सेवन करने से आंखों की रौशनी तेज होती हैं : ...

संतरे का जूस पीने से जल्दी दिल की बीमारी नहीं होती है।

संतरे का जूस ब्रेन के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है।

रोजाना नियमित रूप से संतरे का जूस पीने से कैंसर जैसी बीमारी से छुटकारा मिलता है।

संतरे का जूस हमारे चेहरे के साथ-साथ हमारे बालों के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है।

रोजाना संतरे के जूस का सेवन करने से किडनी की पथरी खत्म हो जाती हैं ।

Article image

preeti  patel
View Profile
0
Replying to the question above
Answered on09/16/22

संतरा में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए संतरा को सुपर फूड की श्रेणी में रखा गया है आज हम आपको संतरा खाने के फायदों के बारे में बताएंगे।

संतरे के सेवन से हमारे शरीर में इम्युनिटी बढ़ती है इसके सेवन से आप संक्रामक बीमारियों से बच सकते हैं।

यदि आप रोज संतरे के जूस का सेवन करते हैं तो आपके चेहरे पर चमक दिखाई देने लगेगी, झुर्रियां और दाग धब्बे की समस्या से छुटकारा मिलता है।

यदि आपकी आंखों की रोशनी कम हो गई है तो ऐसे में आप संतरे के जूस का सेवन करना शुरू कर दें क्योंकि इसके सेवन से आंखों की रोशनी में बढ़ोतरी होती है।Article image

Krishna Patel
View Profile
0
Replying to the question above
Updated on12/25/25
संतरा एक ऐसा फल है, जो सेहत के लिए पूरी तरह से गुणकारी और लाभकारी है | क्योंकि इसमें आपको एक नहीं बल्कि कई प्रकार के विटामिन और पोषक तत्व मिलते है, जैसे विटामिन सी, विटामिन ए, मैग्नीशियम, और पोटेसियम | आपको यह बात जान कर आश्चर्य होगा की कई लोगों को संतरे खाना सिर्फ इसलिए पसंद होता है क्योंकि उन्हें इसकी खुश्बू पसंद होती है |
 
आइए आपको बताते है संतरे खाने से क्या - क्या फायदा होता है -
 
 
- इम्यून सिस्टम को बढ़ता है -
संतरें में विटामिन सी होने की वजह से यह शरीर में इम्युनिटी बढ़ाने का काम करता है और आपको चुस्त और तंदरुस्त बनाने में मदद करता है, साथ ही संतरें में पॉलीफेनल पाए जाने की वजह से यह वायरल रोगों से भी बचाता है |
 
 
 
- स्किन की सभी परेशानियों में बहुत मददगार होता है -
संतरे का नियमित सेवन आपको स्किन की सभी परेशानियों से दूर रखता है और आपकी त्वचा को नेचुरल केयर प्रदान करता है |
 
 
- कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी रामबाण इलाज़ माना जाता है संतरे का सेवन -
वर्तमान समय में कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी बीमारी बनती जा रही है जिसका समय पर अगर इलाज नहीं होता तो यह एक गंभीर बीमारी का रूप ले लेती है ऐसे में इस बात का ध्यान रखना बहुत जरुरी है कि ऐसी बीमारियां शरीर से कोशों दूर रहे इसके लिए आप सिर्फ अपने दैनिक खान पान में एक संतरे का सेवन शामिल कर लें तो आप भी कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारी से खुद को दूर रख सकते है |
 
 
- हृदय बीमारियों में कारगर -
डेली एक संतरा खाने से आपको दिल की बीमारियां होने की आशंका ना के बराबर होता है जिससे आप खुद को दिल से जुड़ी और भी कई बड़ी बीमारियां होने से बचा सकते है |
 
 
 
- आँखों के लिए लाभदायक -
अगर आप रोज़ाना केवल एक संतरा खाएं तो इससे आपको आँखें में होने वाली बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है और आँखें हमेशा स्वस्थ रहती है |
P
View Profile
0
Replying to the question above
Updated on12/25/25

संतरा तो सबको पसंद होता है क्योंकि यह एक मौसमी फल है जो अपने स्‍वाद और गुणों के कारण बहुत लोकप्रिय और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है | संतरे मे बहुत सारे पोषक तत्व होते है जो हमारे स्‍वाथ के लिए लाभकारी होते है, इसलिए कहा जाता है मौसमी फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। चलिए आज आपको संतरे के सेवन के फायदें के बारें में बताते है |

- पाचन की समस्या 
अक्सर डॉक्टर और घरत के बड़े बुजुर्ग खाना खाने के बाद संतरा खाने की सलाह देते है क्योंकि खाने के बाद संतरा जहां भोजन को पचाने में मदद करता है वहीं खाने से पहले संतरे का सेवन भूख को बढ़ाने में मदद करता है, लेकिन इसका ज़्यादा मात्रा में सेवन आपकी पाचन क्रिया पर सीधा असर डालता है |
 
- चेहरे की त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार -
संतरे में बहुत सारे पोषक तत्‍व होते है, जिसमें विटामिन सी भी पर्याप्‍त मात्रा में होता है। विटामिन सी स्‍वस्‍थ त्‍वचा के लिए बहुत जरूरी होता है। यह चेहरे को सूरज की किरणों से होने वाले नुक्सान से बचाने में मदद करता है |
 
 
- दिल की परेशानियों को कम करने में मददगार -
दिल से संबंधित बीमारीयों से लड़ने की क्षमता ज्‍यादा होती है, क्‍योंकि इसमें विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम, और क्‍लोलीन (choline) अच्‍छी मात्रा में उपलब्‍ध होते है। ये सारे तत्‍व हृदय को स्‍वस्‍थ रखने में सहायक होते है। इसमें उपस्थित पोटेशियम एक इलेक्‍ट्रोलाइट खनिज होता है जो दिल की धड़कन के लिए महात्‍वपूर्ण है।
S
View Profile
0