preeti  patel
preeti patel· 4 साल पहले
लेखक

कच्चे प्याज में नींबू मिलाकर खाने से क्या फायदे होते हैं?

26
907

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/11/23

कच्चे प्याज में नींबू मिलाकर खाने से फायदे:-

कच्चे प्याज में नींबू मिलाकर खाया जाए तो यह सिर्फ स्वाद ही नहीं देता बल्कि इससे शरीर को लाभ भी होता है।

प्याज को रोजाना डाइट में शामिल करना चाहिए यह कई बीमारियों से बचाता है। कच्चे प्याज में अगर नींबू मिलाकर दिया जाए तो इसका स्वाद दो गुना हो जाता है।

प्याज में एलिसन जैसा सल्फर कंपाउंड मौजूद होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। प्याज को फाइबर का पावर हाउस कहा जाता है,जो वेट लॉस में मदद करता है।

प्याज में नींबू मिलाकर खाने से पेट की हेल्थ अच्छी रहती है। इससे डाइजेशन अच्छा रहता है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है। जो शरीर के लिए बहुत जरूरी है।

प्याज का सेवन करने से हमारे आंखों की रोशनी तेज होती है, इससे हमारे बालों को काफी फायदा मिलता है। प्याज को नींबू के साथ खाने से हमारे पेट के लिए काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है।

Letsdiskuss

Poonam Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
13
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/20/21

प्याज और नींबू दोनों को एक साथ खाने से हमारी पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है. प्याज और नींबू खाने से हमें कई सारे फायदे मिलते हैं. यह हमारे खाना को अच्छे से हजम करने में हेल्प करता है! क्योंकि, नींबू और प्याज में कई सारे तत्व पाए जाते हैं. प्याज का सेवन करने से हमारे आंखों की रोशनी तेज होती है इससे हमारे बालों को भी काफी फायदा होता है. साथ ही नींबू हमारी त्वचा से संबंधित समस्याओं को दूर करता है और हमारे फैट को कम करता है.लेख की तस्वीर

preeti  patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
13
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/18/21

आमतौर पर देखा ही जाता है कि प्याज को हम सलाद के रूप में खाते हैं वही पास अगर हम नीबू का रस भी साथ में मिलाकर खाते हैं तो हमारा खानाभी और स्वादिष्ट और काफी ज्यादा अच्छा हो जाता है। और प्याज को नींबू के साथ खाने से हमारे पेट के लिए काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है। प्याज के साथ नींबू को मिला दिया जाए तो इसका फायदा दुगना हो जाता है क्योंकि प्याज में एलीसिन सल्फर कम्पाउंड पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है.।लेख की तस्वीर

Aanchal Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
13
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/18/21

अक्सर सभी लोग कच्चे प्याज को सलाद के रूप में खाना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन अगर यही सलाद को नींबू के साथ मिलाकर खाया जाए तो यह खाने में और भी स्वादिष्ट लगते हैं और इसके फायदे भी अनेक हैं जिसको खाने से हमारी सेहत बिल्कुल तंदुरुस्त रहती है। और हम कई सारी बीमारियों से भी बच सकते हैं। कच्चे प्याज में नींबू मिलाकर खाने से हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम बूस्ट रहती है। कच्चे प्याज को खाने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है अक्सर लोग कच्चे प्याज को कई तरीके से खाना पसंद करते हैं चार्ट के साथ खाना पसंद करते हैं सलाद के साथ खाना पसंद करते हैं सब्जी के साथ खाना पसंद करते हैं तू कुछ लोग प्याज के बिना सब्जी बनाने के बारे में सोच भी नहीं सकते. इसलिए हम प्याज का प्रयोग कई तरीकों से कर सकते हैं खासकर सलाद के रूप में जो खाने में और भी स्वादिष्ट लगता है।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
13
जवाब दिया गया12/24/21

हमें रोजाना एक नींबू अवश्य खाना चाहिए क्योंकि नीबू हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है इसमें कई सारे ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिससे हम कई सारी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।

(1) जिन व्यक्तियों को कब्ज की समस्या होती है उन्हें रोजाना दिन में एक बार नींबू अवश्य खाना चाहिए इसे हमें कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

(2) जिन व्यक्तियों के मसूड़ों में दर्द होता है उन्हें रोज सुबह एक गिलास पानी में नींबू के रस को निचोड़ कर एक चुटकी नमक के साथ पीने से मसूड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है।

(3) हमें दिन में एक नींबू खाने से कैंसर की समस्या से छुटकारा मिलता है।

(4) जिन व्यक्तियों को डायबिटीज या शुगर की समस्या होती है उन्हें रोजाना नींबू का सेवन करना चाहिए।

(5) चेहरे में चमक लाने के लिए हमें दिन में एक बार नींबू को अवश्य खाना चाहिए क्योंकि नींबू में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो हमारे चेहरे में चमक लाने में मदद करता है।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
16
2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/16/21

प्याज को सलाद के रूप मे खान सबको पसंद है। लेकिन उसमे नींबू मिला कर खाने के अलग ही फायदे है नींबू मे विटामीन सी की मात्रा भरपुर मात्रा मे पाई जाती हैं जो शरीर के लिए बहोत जरूरी है। प्याज मे नींबू मिला कर खाने से पेट की हेल्थ अच्छी रहती हैं। इससे डाईजेशन अच्छा रहता है। तथा अपच की समस्या दूर होती है। ईसमे कई पोषक तत्व उपस्थित होते है। लेख की तस्वीर

komal Solanki
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

13
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/07/26

कच्चे प्याज और नींबू का संयोजन न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए एक 'सुपरफूड' की तरह काम करता है।

इसके मुख्य स्वास्थ्य लाभ:

  • पाचन में सुधार: प्याज के फाइबर और नींबू के सिट्रिक एसिड मिलकर पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और कब्ज व गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।
  • हृदय स्वास्थ्य: यह मिश्रण रक्त वाहिकाओं को साफ करने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता: विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह सलाद इम्युनिटी बढ़ाता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
  • लू से बचाव: गर्मियों में कच्चे प्याज और नींबू का सेवन शरीर को ठंडा रखता है और 'हीट स्ट्रोक' से बचाता है।

यह मिश्रण शरीर को डिटॉक्स करने और त्वचा में चमक लाने के लिए भी बेहतरीन माना जाता है।

Ramesh Kumar
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0