R
Ruchika Dutta· 7 साल पहले
लेखक

सर्दियों में अदरक वाली चाय के क्या फायदें हैं ?

9
980

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/09/22

सर्दियों में अदरक वाली चाय पीने से शरीर को गर्माहट मिलती है। रोजाना अदरक तुलसी वाली चाय पीने से हाइपरटेंशन की समस्या को कम किया जा सकता है। अदरक वाली चाय पीने से आपके ब्लड फ्लों को भी कंट्रोल किया जा सकता है। रोजाना सर्दियों के दिनों में अदरक वाली चाय पीने से सर्दी खांसी नहीं होती है। अदरक वाली चाय पीने से मोटापा भी कम होता है। यह हमारे पाचन शक्ति के लिए भी अच्छा होता है।लेख की तस्वीर

preeti  patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
4
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया07/07/22

सर्दियों में अदरक वाली चाय के बहुत फायदे है :-

सर्दियों में अदरक वाली चाय पीना सभी लोगों को बहुत ही पसंद है क्योंकि अदरक वाली चाय पीने से सर्दी खासी सब दूर भाग जाते हैं.।

. अदरक वाली चाय पीने से वजन कम होता है।

.अदरक की चाय पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।

.अदरक की चाय पीने से ब्लड सरकुलेशन भी ठीक होता है. क्योंकि इसमें क्रोमियम मैग्नीशियम और जिनक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.जो ब्लड फ्लो को इंप्रूव करने में मदद करते हैं। जिससे आपका पूरा ब्लड सरकुलेशन स्वस्थ रहता है।

. जिन लोगों को सिर दर्द और माइग्रेशन की समस्या ज्यादा होती है उन लोगों को अदरक की चाय अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
4
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/11/22

सर्दियों मे अदरक वाली चाय पीने के बहुत सारे फायदेमिलते है -

•सर्दी के मौसम में बार-बार पेशाब लगने की समस्या होती है तो ऐसे मे दिन में दो बार अदरक की चाय पीने से पेशाब लगने की समस्या कम हो जाती है।

•ठंडी के मौसम मे जुकाम होने पर हमें अदरक वाली चाय पीने से जुकाम मे काफ़ी राहत मिलती है।

•ठंडी के मौसम मे सिर दर्द की समस्या रोजाना होती है तो ऐसे मे अदरक वाली चाय पीने से सर्दी जुकाम ठीक हो जाती है।लेख की तस्वीर

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/10/22

सर्दियों के मौसम में अदरक वाली चाय का सेवन सेहत को लाभ पहुंचाता है क्योंकि अदरक की तासीर गर्म होती है। जो ठंड के मौसम में शरीर को गर्माहट पहुंचाता है। साथ ही अदरक वाली चाय औषधीय गुणों से भी भरपूर में होते हैं। सर्दियों के मौसम में अदरक वाली चाय का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि अदरक में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन, आयरन जिंक और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथी अदरक एंटी इन्फ्लेमेटरी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है।

सर्दियों में अदरक वाली चाय पीने के फायदे:

वजन कम करने में : सर्दियों के मौसम में अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अदरक वाली चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अदरक वाली चाय का सेवन करने से फैट लेवल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे बजन आसानी से कम हो सकता है।

दर्द और सूजन में : सर्दियों के मौसम में शरीर में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है लेकिन सर्दियों के मौसम में अगर आप अदरक वाली चाय का सेवन करते हैं तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुड़ पाया जाता है।जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।लेख की तस्वीर

Poonam Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2
जवाब दिया गया07/02/19

कहने को तो अदरक हर सब्जी में नहीं डालती या ज्यादा इस्तेमाल में नहीं आती है ऐसे में आपको बता दूँ की अदरक बहुत ही औष्धीय और गुणकारी होती है | अदरक में आपको स्वस्थ रखने की जबरदस्त शक्ति होती है। भारतवासियों को 5,000 साल पहले से अदरक में पाए जाने वाले गुणों के विषय में जानकारी है।

आपको बतातें है अदरक के फायदे और नुक्सान -
- अदरक में बहुत सारे विटामिन्स के साथ-साथ मैग्नीज और कॉपर भी पाए जाते हैं जिनकी शरीर को सुचारु रूप से चलाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
- अदरक के ऱस में सूजन को कम करने की शक्ति अत्यधिक मात्रा में होती है और यह उन लोगों के लिए वरदान की तरह है, जो जोड़ों के दर्द और सूजन से परेशान हैं। क्योंकि एक स्टडी के मुताबिक जो लोग अदरक के ऱस का उपयोग नियमित तौर पर करते हैं उन्हें जोड़ों में सूजन और दर्द पैदा करने वाली बीमारियां परेशान नहीं करतीं।
-अदरक में कैंसर जैसी भयानक बीमारी से शरीर को बचाए रखने का गुण होता है। यह कैंसर पैदा करने वाले सेल्स को खत्म करने में मदद करता है |
- अदरक में खून को पतला करने का नायाब गुण होता है और इसी वजह से यह ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी में तुरंत लाभ के लिए जाना जाता है।
- सभी प्रकार के दर्द से राहत देने की इसकी क्षमता इसे बहुत ही खास बनाती है। चाहे आपके दांत में दर्द हो या सिर में- अदरक का ऱस बहुत असरकारक है।
- शोधों के हिसाब से यह माइग्रेन से बचने में भी आपकी भरपूर मदद करता है और लाभकारी होता है।

और पढ़े- अदरक खाना हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ,बताइये ?

Y
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/10/22

दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में अदरक वाली चाय के क्या फायदे हैं। अदरक बहुत लाभकारी होता है। इसका उपयोग हर मौसम में खाने पीने में होता है। लेकिन सर्दी आते ही अदरक की चाय किसी को पसंद होती है। यदि सर्दियों में सुबह अदरक वाली चाय मिल जाए तो मन तरोताजा हो जाता है। अदरक वाली चाय आम बीमारियों से भी बचाती है। जैसे कि खांसी जुखाम और भी बीमारियों से बचाती है। अदरक की चाय इम्यूनिटी बूस्ट होती है यह प्रदूषण युक्त माहौल से भी शरीर को भी डिटेक्टिफाई करती हैं। अदरक की चाय बहुत फायदेमंद होती है।

लेख की तस्वीर

V
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/16/18

चाय पीना बहुत से लोग पसंद करते हैं, सर्दियों में चाय पीना सबको बहुत पसंद है | सर्दियों में अदरक का सेवन करना स्वास्थ के लिए बहुत ही लाभकारी होता है | अगर आप अदरक की चाय पीते हैं, तो यह बहुत ही लाभकारी होती है | आज आपको अदरक की चाय के फायदों के बारें में बताते हैं |

अदरक की चाय पीने की फायदें :-
- Immunity को बढ़ावा :-
अदरक में एंटी-ऑक्सीडेटिव और एंटी-इंफ्लामेट्री के गुण पाए जाते हैं | जिसका सेवन करने से शरीर की Immunity बढ़ती है |
- Infection से बचाव :-
अदरक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसके कारण इसका किसी प्रकार से भी सेवन चाहे वो चाय में हो या खाने में आपको Infection से बचाता है | इतना ही नहीं कई बीमारियों से भी यह आपको बचाता है |
- ठण्ड कम करें :-
ठण्ड को कम करने के लिए अदरक वाली चाय बहुत ही महत्वपूर्ण है | ठंड के लिए गर्म अदरक वाली चाय पीना स्वस्थ के लिए लाभदायक है | अगर आप अदरक वाली बिना दूध की चाय पीते हैं, तो आप इसमें इलायची, दालचीनी, नींबू को डालकर इसका सेवन कर सकते हैं |
- भूख बढ़ाने के लिए :-
सर्दी के मौसम में अक्सर लोगों की भूक मर जाती है, और लोग खाना समय पर नहीं खाते और लंम्बे समय तक भूखे रहते हैं | ऐसे में अंदर से कमजोरी आ जाती जाती है | अदरक वाली चाय भूख बढ़ाने में मदद करता है | अदरक की बिना दूध वाली चाय में नींबू और काला नमक डालकर पीना भूख को बढ़ाता है |
5
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया12/24/18

सर्दियों में ना केवल अदरक वाली चाय शरीर के लिए कारगर है बल्कि अदरक के और कई फायदे है | गुणो से परिपूर्ण अदरक सेहत के लिए एक अच्छी औषधि है | सर्दी-खांसी, पाचन और सामान्य दर्द से लेकर कैंसर, ह्रदय रोग और मधुमेह जैसी बीमारियों के लिए इसे फायदेमंद माना गया है | अदरक एक ऐसी जड़ी बूटी है जो एंटी फंगल, एंटी - बायोटिक , और एंटी -सेप्टिक है |



अदरक के गुण और फायदे -

- अदरक का सेवन हमे पेट की सभी परेशानियों से दूर रखता है , और कभी भी सर्दी जुखाम नहीं होने देता |


- अगर किसी को मधुमेह का रोग हो तो उसे नियमित एक चम्मच अदरक के ऱस का सेवन करना चाहिए |मधुमेह के रोग को खत्म करने में अदरक बहुत ज्यादा ही कारगर है |


- अदरक में "जिंजरोल" नामक एक बहुत असरदार पदार्थ होता है , जो हमे जोड़ो और आर्थराइटिस जैसी बड़ी बीमारियों से लड़ने में मदद करती है |


- अदरक हृदय रोगो के लिए राम बाड़ जैसा एक उपाय है, अदरक में खून को पतला करने का नायाब गुण होता है, और इसी वजह से यह ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी में भी तुरंत लाभ के लिए जाना जाता है।

- ठण्ड और फ्लू को रोकने के लिए भी अदरक बहुत प्रभावी माना गया है |




- माइग्रेन जैसे रोग के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती है अदरक वाली चाय |


- अगर आपको बार बार उल्टी की समस्या होती है , या सफर के दौरान उल्टी होती है तो आप एक चम्मच अदरक के ऱस में चार से पांच बूंदे नींबू का ऱस मिलाकर दिन में हर दो से तीन घंटे बाद पिए |


- घने और चमकदार बालो के लिए भी अदरक का जूस बहुत ही कारगर है | अगर हम नियमित रूप से अदरक का सेवन करते है और जूस पीते है तो हमारे बाल पहले से ज्यादा घने और चमकदार हो जाते है |

P
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
4