Ramesh Kumar
Ramesh Kumar· 6 साल पहले
लेखक

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल के क्या फायदे हैं ?

0
1.5K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया07/11/22

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का इस्तेमाल महिलाएं अपनी सुंदरता को और अधिक बढ़ाने के लिए पुराने समय से करती आ रही हैं। मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग हम अपने बालों की सुंदरता को भी निखारने के लिए प्रयोग में लाते हैं। तो चलिए आज हम आपको यहां पर बताएंगे कि मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल लगाने के क्या-क्या फायदे हैं।

यदि किसी लड़का या लड़की के चेहरे पर पिंपल्स की समस्या है तो वे अपने चेहरे पर गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट बनाकर हफ्ते में दो बार लगा सकता है ऐसा करने से उसके चेहरे के पिंपल बहुत जल्द गायब हो जाती हैं।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया02/12/20

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल एक ऐसा देशी नुस्खा है जिससे स्किन और बालों से जुडी कई परेशानी हल हो जाती है।पुराने समय से ही मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को महिलाये अपनी सुंदरता निखारने के लिए इस्तेमाल करती है।यह त्वचा पर नरमी लाती है और ताजगी प्रदान करता है। इसके स्वास्थ्य और खूबसूरती के लिए कई लाभ होते हैं।दूसरी और, मुल्तानी मिट्टी में क्लींजिंग, मॉइस्चराइजिंग और टोनिंग के गुण होते हैं।



इसके अतिरिक्त इसके अन्य लाभ भी होते हैं लेकिन जब मुल्तानी मिटटी और गुलाब जल को साथ में प्रयोग किया जाता है तो त्वचा और बालों पर इसके चमत्कारी लाभ होते हैं।तो चलिए आपको इसके इस्तेमाल के बारे मे बतातें हैं।




- इस मिश्रण को नियमित चेहरे पर इस्तेमाल करने से यह एक क्लीन्सर की तरह वर्क करता है।इसे चेहरे पर चमक आती है और स्किन अंदर से क्लीन हो जाती है।गुलाब जल, मुल्तानी मिटटी और ग्लिसरीन के साथ नीम पाउडर मिला लें और इसे अपने चेहरे पर लगायें जिससे आपकी त्वचा पर मुंहासे और फुंसी नहीं होंगे। नीम में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो त्वचा के रोगों से निजात दिलाते हैं।



- इसके अलावा आप गुलाब जल और मुल्तानी मिटटी का मिश्रण बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इन दोनों ही पदार्थों में तेल सोख लेने की क्षमता होती है इसलिए तैलीय बालों से निजात पाने के लिए गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी का मिश्रण तैयार करके बालों में लगा लें। इससे आपके बाल मुलायम और चमकदार बन जायेंगे। तैलीय बालों में सामान्य बालों की तुलना में बालो की झड़ने की समस्या अधिक होती है तो इस मिश्रण का प्रयोग करने से यह समस्या दूर हो जाएगी और आपके बाल अधिक स्वस्थ बन जायेंगे।





P
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0