Abhishek kant
Abhishek kant· 1 महीना पहले
knowledge education is most important for our life.

संस्कृत पढ़ने से होने वाले लाभ क्या है?

5
26

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया10/10/26

लेख की तस्वीर

संस्कृत भारत देश की प्राचीनतम और महत्वपूर्ण भाषाओं में से एक मानी जाती है, संस्कृत भाषा क़ो देववाणी भी कहते है। संस्कृत भाषा भारत देश की संस्कृति, परंपराओं और सभ्यता से गहरा संबंध रखता है। वेद, , रामायण, महाभारत और अनेक धार्मिक ग्रंथ संस्कृत भाषा से लिखें गये हैं। संस्कृत भाषा पढ़ने से हमें बहुत से ज्ञान मिलते है तथा संस्कृति भाषा क़ो समझने का मौका मिलता है। संस्कृत भाषा से होने वाले लाभ निम्न है -

1. ज्ञान में अति वृद्धि-

संस्कृत भाषा पढ़ने से हमारा ज्ञान बढ़ता है। संस्कृत भाषा के माध्यम से हमें प्राचीनतम भारत के इतिहास, कई साहित्य, दर्शन और पौराणिक परंपराओं के बारे में जानकारी मिलती हैं। संस्कृत के ग्रंथ से हमें जीवन में अच्छे कार्य करने और सही राह पर चलने की सीख मिलती हैं।

2. याद करने की क्षमता बढ़ती है -

संस्कृत पढ़ने और संस्कृत के श्लोकों का लिखकर -लिखकर अभ्यास करने से याद करने की क्षमताबढ़ती है। इससे छात्रों को नई बातें सीखने और पढ़ाई में करने में मन अच्छे से लगता है।

3. भारतीय संस्कृति की बाते जानने की जानकारी-

संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है। संस्कृत भाषा पढ़ने से हमको अपने प्रमुख त्योहारों, रीति-रिवाजों, कई धार्मिक परंपराओं और प्राचीन ज्ञान के बारे मे जानकारी मिलती हैं। इसके माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझते है और उसका आदर -सम्मान करने की सीख मिलती है।

4. अन्य भाषाएँ सीखने में मदद -

संस्कृत का हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं के शब्दों और व्याकरण पर प्रभाव है। संस्कृत सीखने से हिंदी के अनेक शब्दों का अर्थ समझने में मदद मिलती है। इससे भाषा संबंधी ज्ञान बढ़ता है और शब्दों के सही प्रयोग को समझना आसान हो सकता है।

5. नैतिक शिक्षा मिलती है-

संस्कृत के अनेक श्लोक हमें सत्य बोलने, दूसरों की सहायता करने, बड़ों का सम्मान करने और ईमानदारी से जीवन जीने की शिक्षा देते हैं। इन शिक्षाओं को अपनाकर हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।

6. रोजगार के अवसर

संस्कृत पढ़ने से शिक्षा के क्षेत्र में भी कई अवसर मिलते है,संस्कृत पढ़ने से लेके संस्कृत से हिंदी अनुवाद करने तक के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त तक का ज्ञान प्राप्त होता है।

निष्कर्ष-

संस्कृत पढ़ना हमारे लिए बहुत लाभदायक होता है। इससे हमें कई प्रकार के ज्ञान, भारतीय संस्कृति तथा नैतिक मूल्य प्राप्त करने की जानकारी मिलती है। हमारे भाषा के माध्यम से बहुत कुछ समझ में आता है,इसलिए सभी विद्यार्थियों को संस्कृत पढ़ने में रुचि लेना जरूरी है और इस प्राचीन भाषा को सुरक्षित रखने में काफ़ी मदद मिलती है।

Setu Kushwaha
प्रोफ़ाइल देखें
1