शरीर को हेल्दी रखने के लिए जिस तरह आप पोष्टिक से भरपूर सब्जियों या फलों का सेवन करते हैं उसी तरह आपके शरीर के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना बहुत ही जरूरी होता है अगर आप कम पानी पीते हैं तो इस पैराग्राफ के माध्यम से जानिए कि आपके शरीर के लिए क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
कम पानी पीने के नुकसान
क्लिनिकल ड्राईटिशियम लक्ष्मी मिश्रा कहती है कि शरीर के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप कम पानी पीते हैं तो आपके शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या आ सकती है जिसके कारण आपका पेट खराब या पेट दर्द हो सकता है। या फिर अपच, डाइजेशन जैसी समस्या शुरू हो सकती है और आपको दिन भर शरीर में थकान, उलझन, तनाव आदि जैसी समस्या महसूस होने लगेगी और कम पानी पीने की वजह से जो शरीर में टॉक्सिन पदार्थ मौजूद होते हैं।
वे बाहर नहीं निकाल पाते हैं जिससे कि कई सारे अंगों पर गलत असर पड़ सकता है इसके कारण आपको कई सारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। जैसे की पदार्थ शरीर में जमा होने के कारण किडनी को बूरा नुकसान होगा और आपके शरीर की किडनी, मस्तिक को भी सही तरीके से काम करने के लिए भी ज्यादा से ज्यादा पानी की जरूरत होती है। अगर आप अच्छे से खा पी रहे हैं लेकिन पानी का सेवन कम कर रहें है तो आपको डाइजेशन की समस्या हो सकती है और एसिडिटी,जी मचलने की समस्या भी होने लगती है। अगर आप इन तमाम समस्याओं से बचना चाहते हैं तो आपको प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। प्रतिदिन 3 लीटर पानी शरीर के लिए पर्याप्त होता हैं।

कब पानी पीना चाहिए
वैसे तो आप दिन भर में कभी भी पानी पी सकते हैं लेकिन सुबह खाली पेट पानी का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है और खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पीना चाहिए। लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि भोजन सही से नहीं पच पाता है और इसी कारण पाचन क्रिया धीमी और सुस्त हो जाती है वर्कआउट करने के बाद आपको ज्यादा से ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए आपके शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।


.jpeg)





