
पैसा जीवन की बहुत सी जरूरी चीजों क़ो पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण साधन है। कपड़ा, भोजन, शिक्षा जैसी अन्य जरूरत की चीजों क़ो पूरा करने के लिए पैसे की आवश्यकता पड़ती है। पैसा कमाने के लिए कई प्रकार के तरीके हैं, लेकिन हमक़ो हमेशा ईमानदारी तथा मेहनत करके पैसे कमाना चाहिए।पैसा कमाने के लिए हम यहाँ पर 4प्रकार के प्रमुख उपाय बताएंगे -
1. नौकरी करके पैसा कमाए -
पैसा कमाने का सबसे आसान तरीका है क़ोई भी नौकरी करके पैसा कमा सकते है। यदि आप अपनी शिक्षा, योग्यता तथा कौशल के आधार पर सरकारी या प्राइवेट नौकरी कर सकते है। जैसे -डॉक्टर, शिक्षक,इंजीनियर, बैंक मैनेजर , कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य कई जगहों पर नौकरी करके पैसा कमा सकते है,नौकरी करने से नियमित रूप से पैसा मिलेगा, जिससे व्यक्ति अपने परिवार की जरूरते पूरा कर पाएगा।
2. व्यापार करके पैसे कमाए -
दूसरा तरीका पैसा कमाने के लिए व्यापार कर सकते है। व्यक्ति अपनी रुचि और पूंजी लगाकर अपनी छोटी सी या बड़ी दुकान,या फिर ऑनलाइन दुकान करके पैसा कमा सकता है। फिर क़ोई छोटी -बड़ी किराना दुकान, कपड़ों का व्यापार, खाद्य पदार्थों का बडा व्यवसाय और ऑनलाइन सामान बेचने का व्यापार करके पैसा कमा सकते है। साथ ही मेहनत करके तथा सही योजना और ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार करने पर आपके साथ ग्राहक जुड़े रहेंगे और आपका व्यापार अच्छा चलेगा।
3. कौशल के तौर पर कमाई -
आज के वर्तमान समय में विशेष कौशल के माध्यम से भी पैसा कमा सकते है। यदि आपको कंप्यूटर, ग्राफिक डिज़ाइन टाइपिंग, लेखन कार्य,वीडियो एडिटिंग, सिलाई, खाना बनाना आता है तों आप इस कौशल के माध्यम से व्यक्ति घर बैठकर काम कर सकता है। इसके अलावा इंटरनेट के द्वारा भी फ्रीलांस काम आसानी से मिल जाएगा,आप अपने इस कौशल के माध्यम से भी कमाई कर सकते हैं।
4. टिफिन सर्विस से कमाई -
घर बैठे पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका टिफिन सर्विस है। यदि आपको स्वादिष्ट खाना बनाना आता है, तो आपके आस-पास जो व्यक्ति घर से दूर रहते है उन लोगों को खाना बनाने दिक्क़त होती है तों उनको टिफिन में रोजाना रोटी, सब्जी, चावल, दाल और सलाद जैसी साधारण खाना दे सकते हैं। यदि ग्राहकों क़ो खाने में कुछ अन्य चीजे पसंद है, तों उनकी पसंद खाना बना कर टिफिन में देकर पैसे कमा सकती है।
निष्कर्ष:-
पैसा कमाने के बहुत से तरीके है जैसे -नौकरी, व्यापार, ऑनलाइन काम करके और अपने हुनर का इस्तेमाल करके कमायी कर सकते है।इसके लिए मेहनत, धैर्य साहस रखने की जरूरत है,आप अपनी रुचि और योग्यता के बल पर भी क़ोई भी काम कर सकते है।



