Others

हैदराबाद के मुख्य पर्यटन स्थल कौन से है ...

| Updated on May 4, 2024 | others

हैदराबाद के मुख्य पर्यटन स्थल कौन से है ?

8 Answers
893 views
K

@komalverma6596 | Posted on September 3, 2019

भारत एक ऐसा देश है जहाँ के बारें में जतनी तारीफ़ की जाए कम ही होगी या फिर यह कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा की इन कुछ शब्दों में भारत के बारें में कहना बेहद गलत ही है | जी हाँ हम आपको भारत के एक शहर हैदराबाद के बारें में बताने जा रहे है |


Loading image...courtesy-www.hyderabadtourism.in

हैदराबाद भारत के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण शहरों में से एक है। तेलांगना की राजधानी हैदराबाद एक ऐसा शहर है जो हमेशा से स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ अतीत के रंगों और वर्तमान के ग्लैमर को पूरी तरह से संजोय हुए है। हैदराबाद पर्यटक स्थलों की संख्या काफी अधिक है यह शहर अपनी अनूठी विरासत स्मारकों, भोजन और अद्भुत संस्कृति के लिए सालभर दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है।


अगर हम यहाँ के खाने की बात करें तो हैदराबाद बिरयानी और चारमीनार के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है। हालांकि हैदराबाद दक्षिण भारत में उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र भी है। हैदराबाद में वास्तुकला, इतिहास और कलाप्रेमियों के लिए बहुत कुछ है। तो चलिए आपको बताते है अगर आप हैदराबाद आये तो आपको कहा जाना चाहिए |


- गोलकोंडा फोर्ट -
सुबह 9 बजे – शाम 5:30 बजे
प्रवेश शुल्क:भारतीयों के लिए प्रति व्यक्ति 5 रूपए
विदेशी नागरिकों के लिए प्रति व्यक्ति 100 रूपए
लाइट और साउंड शो के लिए प्रति व्यक्ति 130 रूपए
फोटोग्राफी: विडियोग्राफी के लिए 25 रूपए प्रति कैमरा।

- चारमीनार -
हैदराबाद की शान भारत की सबसे सुंदर सरंचनाओं में से एक है हैदराबाद का चारमीनार। यदि आपने हैदराबाद आकर चारमीनार नहीं देखा तो आपकी यात्रा अधूरी है। यह एक स्मारक और मस्जिद है, जिसे 1591 ईस्वी में कुतुब शाह द्वारा प्लेग के उन्मूलन के लिए बनाया गया था, जिसके लिए उन्होंने उसी स्थान पर प्रार्थना की और वहां एक मस्जिद बनाने की कसम खाई।

समय: सुबह 9 बजे – शाम 5:30 बजे
प्रवेश शुल्क: भारतीयों के लिए 5 रूपए प्रति व्यक्ति, विदेशी नागरिकों के लिए 100 रूपए प्रति व्यक्ति
फोटोग्राफी: अनुमति है

- जगन्नाथ मंदिर -
यह उड़िया समुदाय द्वारा बनाया गया एक बेहद शानदार दर्शन करने योग्य स्थल है |


4 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on December 29, 2022

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद भारत का सबसे अच्छा स्थान है आज मैं आपको यहां पर हैदराबाद के कुछ मुख्य पर्यटक स्थल के बारे में बताऊंगी जहां पर आपको एक बार घूमने अवश्य जाना चाहिए।

हैदराबाद का चारमीनार घूमने के लिए सबसे मुख्य पर्यटक स्थल और आकर्षण है। इस मीनार का नाम चारमीनार इसलिए रखा गया है क्योंकि यह चार मीनारों में से एक मीनार है। यह स्थान हैदराबाद में एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल बना हुआ है।

इसके अलावा आप हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी घूमने के लिए जा सकते हैं।Loading image...

और पढ़े- भारत में सबसे अधिक पर्यटन स्थल कौन सा है? क्यों?

5 Comments
V

@vandnadahiya7717 | Posted on December 30, 2022

भारत के हैदराबाद शहर में घूमने के लिए बहुत से पर्यटन स्थल मौजूद है हैदराबाद अपनी समृद्ध संस्कृति, गुलजार बाजारों और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है हैदराबाद में घूमने के लिए पर्यटन स्थल है -

• चारमीनार।
• रामोजी फिल्म सिटी।
• हुसैन सागर झील।
• गोलकुंडा किला।
• चोमहल्ला पैलेस।
• सालार जंग संग्रहालय।
• बिरला विज्ञान संग्रहालय।
• कुतुब शाही मकबरा।
• एनटीआर गार्डन्स।
• वंडरला मनोरंजन पाई।

Loading image...

4 Comments
logo

@poonampatel5896 | Posted on October 9, 2023

हैदराबाद के मुख्य पर्यटन स्थल के बारे में आज आपको बताते हैं-

चारमीनार:- भारत की सबसे सुंदर संरचनाओं में से एक है, हैदराबाद का चारमीनार है। यदि आपने हैदराबाद आकर चारमीनार नहीं देखा तो आपकी यात्रा अधूरी है।यह एक स्मारक और मस्जिद है,जिसे 1591 ईस्वी में कुतुब शाह द्वारा प्लेग के उन्मूलन के के लिए बनाया गया था।जिसके लिए उन्होंने इस स्थान पर प्रार्थना की और वहां एक मस्जिद बनाने की कसम खाई है।

श्री जगन्नाथ मंदिर:- हैदराबाद में मंदिरो की यात्रा करने के लिए श्री जगन्नाथ मंदिर सबसे बड़ा है।यह एक उड़िया समुदाय द्वारा निर्मित एक आधुनिक मंदिर है। शानदार मंदिर का निर्माण एक आकर्षक शिखर के साथ किया गया है।जिसकी ऊंचाई 70 फिट है और यह मंदिर अपनी वार्षिक रथ यात्रा के लिए जाना जाता है।

हुसैन सागर झील :-भारत में सबसे बड़ी मानव निर्मित झीलों में से एक है हुसैन सागर। लगभग 6 किमी में फैली एक बड़ी गहरी झील को 1562 में मुसी नदी पर बनाया गया था। 1992 में, गौतम बुद्ध की 18 मीटर ऊंची अखंड संरचना झील के बीच में बनाई गई थी। तब से यह स्थान हैदराबाद में एक लोकप्रिय स्थानीय हैंगआउट स्थान बन गया है। हैदराबाद में परिवार के साथ समय बिताने के लिए हुसैन सागर सबसे अच्छी जगह है। झील के आसपास नौका विहार और पानी के खेल और लुंबिनी पार्क, एक मनोरंजन पार्क इसका मुख्य आकर्षण हैं।

Loading image...

4 Comments
logo

@kanchanpatel4206 | Posted on October 11, 2023

हैदराबाद में घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल हैं। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद है। हैदराबाद अपनी समृद्ध संस्कृति, गुलजार बाजारों और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है हैदराबाद में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।

  1. चारमीनार:-चारमीनार हैदराबाद में सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण और एक मील का पत्थर है।इंड़ो -इस्लामिक स्थापत्य शैली में निर्मित, चारमीनार चूना पत्थर, ग्रेनाइट, चूर्णित संगमरमर और मोर्टार से बना है।जिसे 1591 ईस्वी में कुतुब शाह द्वारा प्लेग के उन्मूलन के के लिए बनाया गया था।
  2. हुसैन सागर झील:-हुसैन सागर झील एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। मुख्य आकर्षण झील के बीच में भगवान बुद्ध की 18 मीटर ऊंची सफेद ग्रेनाइट की मूर्ति है, जिसका वजन 350 टन है।हुसैन सागर झील या टैंक बांध हैदराबाद का एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है।
  3. श्री जगन्नाथ मंदिर:-हैदराबाद में मंदिरो की यात्रा करने के लिए श्री जगन्नाथ मंदिर सबसे बड़ा है।यह एक उड़िया समुदाय द्वारा निर्मित एक आधुनिक मंदिर है।
  4. गोलकुंडा किला।
  5. चोमहल्ला पैलेस।
  6. सालार जंग संग्रहालय।
  7. बिरला विज्ञान संग्रहालय।
  8. कुतुब शाही मकबरा।
  9. एनटीआर गार्डन्स।
  10. वंडरला मनोरंजन पाई

हैदराबाद के इस प्रकार प्रमुख पर्यटन स्थल है।Loading image...

4 Comments
A

@aanyasingh3213 | Posted on November 22, 2023

दोस्तों यदि आप दक्षिण भारत घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप बहुत ही अच्छा प्लान बना रहे हैं क्योंकि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद भारत के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है। जब भी आप हैदराबाद घूमने के लिए जाएंगे तो आपके यहां पर एक से बढ़कर एक खूबसूरत चीज देखने को मिलेगी। तो चलिए हम आपकी मदद करते हैं हैदराबाद घूमने में कि जब भी आप हैदराबाद घूमने के लिए जाएं तो आपको वहां की जानकारी पहले से हो।

हैदराबाद घूमने के लिए मुख्य पर्यटन स्थल यहां पर बताने जा रहे हैं:-

सबसे पहले नंबर पर आता है गोलकुंडा किला।

दूसरे नंबर पर आता है कुतुब शाही मकबरा।

तीसरे नंबर पर आती है श्री जगन्नाथ मंदिर।

चौथे नंबर पर आती है बिरला मंदिर।

पांचवें नंबर पर आता है चारमीनार।

और छठे नंबर पर आता है सालार जंग संग्रहालयLoading image...

4 Comments
S

@sapnapatel2495 | Posted on November 23, 2023

हैदराबाद घूमने के लिए बहुत ही अच्छा स्थल है। हैदराबाद में पर्यटन स्थल बहुत ही अच्छे हैं। हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी है हैदराबाद में भारत के सबसे अच्छे पर्यटन स्थल माने जाते हैं।

जानिए हैदराबाद घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल।

  1. चारमीनार हैदराबाद का सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षक और एक मील का पत्थर है।
  2. हुसैन सागर झील यह झील एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है।
  3. श्री जगन्नाथ मंदिर हैदराबाद में मंदिरो की यात्रा करने के लिए श्री जगन्नाथ मंदिर सबसे बड़ा मंदिर है। यह मंदिर सुबह 9:00 बजे से शाम के 5:30 तक खुला रहता है इस मंदिर के अंदर प्रवेश करने के लिए भारतीय लोगों को ₹5 और विदेशी लोगों के लिए ₹100 प्रति व्यक्ति का टिकट होता है। और यहां पर फोटो लेना वर्जित होता है।
  4. हैदराबाद में हैदराबाद में गोलकुंडा किला है।
  5. चोमहल्ला पैलेस हैदराबाद में है
  6. सालार जंग संग्रहालय हैदराबाद में है
  7. बिरला विज्ञान संग्रहालय हैदराबाद में है
  8. कुतुब शाही मकबरा हैदराबाद में है
  9. एनटीआर गार्डन्स हैदराबाद में है
  10. वंडरला मनोरंजन पाई यह भी हैदराबाद के अंदर ही आती है।Loading image...
1 Comments
A

@anjalipatel3903 | Posted on May 3, 2024

आज हम आपको हैदराबाद के मुख्य पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी देने वाले हैं:-

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि दक्षिण भारत के हैदराबाद शहर में घूमने के लिए ऐसे बहुत से पर्यटन स्थल है जो कि अपनी समृद्धि संस्कृति, गुलजार बाजारों और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाने जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको सबसे खूबसूरत शहर हैदराबाद में घूमने के लिए कुछ मुख्य पर्यटन स्थलों के नाम बताते हैं जहां पर एक बार आपको घूमने अवश्य जाना चाहिए।

 

हैदराबाद में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है चारमीनार :-

दोस्तों यदि आप हैदराबाद घूमने के लिए जाते हैं तो सबसे पहले आपको हैदराबाद का चारमीनार देखना जरूर जाना चाहिए क्योंकि यह हैदराबाद का सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। स्मारक का निर्माण 1991 में कुली कुतुब शाह द्वारा किया गया था। इसका नाम चारमीनार इसलिए रखा गया है क्योंकि यह चारमीनारों में से एक है।

 

हैदराबाद का मुख्य पर्यटन स्थल है हुसैन सागर झील :-

दोस्तों मैं आपको बता दूं कि हुसैन सागर झील सिकंदराबाद को हैदराबाद से जोड़ता है। हुसैन सागर झील हैदराबाद का एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। मैं आपको बता दूं कि इस झील  के बीच में भगवान बुद्ध की 18 मीटर ऊंची सफेद ग्रेनाइट की मूर्ति बनी हुई है। जिसका वजन लगभग 350 टन तक है। यहां की लाइटिंग शो देखते ही बनती है।

 

दोस्तों आप हैदराबाद में गोलकुंडा किला घूमने के लिए भी जा सकते हैं:-

हैदराबाद के इस किले को गोलकुंडा किला इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका आकार गोल है। मैं आपको बता दूं कि यह किला 300 फीट की ग्रेनाइट पहाड़ी चोटी पर स्थित है। यह किला अपने शानदार बनावट की वजह से लोगों को आकर्षित तो करता ही है और इसके अलावा

अपनी ध्वनि से भी पर्यटकों को मंत्र मुक्त कर देता है। इस किले के ऊपर से सूर्यास्त देखने लायक होता है।

 

Loading image...

 

0 Comments
हैदराबाद के मुख्य पर्यटन स्थल कौन से है ? - letsdiskuss