हमारे हिंदू शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि स्वर्ग वह स्थान है।जहां पर देवों का वास होता है।ज़ब कोई व्यक्ति अच्छे कर्म करके स्वर्ग जाता है तो उसे मेहमानों की तरह अच्छे से स्वागत की जाती है। अनेक प्रकार के पकवान खिलाए जाते हैं और उनके मनोरंजन के लिए कई अप्सराओं का नाच दिखाया जाता है। वह व्यक्ति जो अच्छे कर्म करके स्वर्ग जाता है उसे भगवान 84 का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है। जिसके कारण उसके जीवन को मोक्ष प्राप्त हो जाता है।




