J
Jonny Smith· 2 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

स्वादिष्ट और सेहतमंद सलाद बनाने के लिए कौन से इनोवेटिव तरीके अपनाए जा सकते हैं ?

16
193

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/17/24

चलिए हम आपको स्वादिष्ट और सेहतमंद सलाद बनाने के लिए कौन से इन्नोवेटिव तरीके अपनाए जा सकते हैं इसकी जानकारी यहां पर देते हैं।

सलाद बनाने के तरीके:-

जैसा कि आप सभी जानते हैं सुबह का नाश्ता हेल्दी और टेस्टी होना चाहिए अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो ब्रेकफास्ट में तली भुनी चीजों से दूरी बनाने में ही भलाई है। क्यों किसके सेवन से वजन भी नियंत्रित रहता है और सेहत भी दुरुस्त रहती है। तो चलिए हम आपको सलाद बनाने का तरीका बताते हैं।

चलिए हम आपको पनीर का सलाद बनाने का तरीका बताते हैं :-

यदि आप भी हाई प्रोटीन सलाद खाने की इच्छा रखते हैं तो सलाद में पनीर को शामिल अवश्य करें। कच्चे पनीर के साथ ककड़ी, खीरा, छोटे टमाटर, शिमला मिर्च, सभी चीजों को काटकर मिला ले। साथ में नमक, काली मिर्च,नींबू का रस, और लहसुन का पेस्ट डालकर मिलाएं। और यदि आप चाहे तो इस स्वादिष्ट बनाने के लिए पनीर को पैन में रोस्ट भी कर सकते हैं। इस प्रकार आपका पनीर वाला सलाद बनकर तैयार हो जाता है।

चलिए हम आपको ग्रीन सलाद बनाने का तरीका बताते हैं:-

मैं आपको बता दूं कि इस सलाद में केवल हरी सब्जियों को ही शामिल किया जा सकता है। खीरा, ककड़ी,शिमला मिर्च, मटर, पालक,पत्ता गोभी, ब्रोकली, सभी चीजों को बारीक काटकर शामिल करें। आप चाहे तो नींबू का रस भी मिल सकते हैं, इसके अलावा काली मिर्च और नमक डालकर इस स्वादिष्ट बना सकते हैं।

अब हम आपको बताएंगे पास्ता फ्रूट सलाद बनाने का तरीका:-

पास्ता फ्रूट सलाद बनाने के लिए व्होल व्हीट पस्ता को उबाल लेना है फिर इसे ठंडा कर इसमें सेव, केला, पपीता, अनार, और भी चीज चाहे तो डाल सकते हैं। इसके ऊपर ड्रेसिंग के लिए फ्रेश क्रीम को डाल सकते हैं। इस तरह पास्ता फ्रूट सलाद बनकर तैयार हो जाता है।

Letsdiskuss

A
View Profile
6