Asked 8 years ago

एनीमिया क्या हैं और इससे कैसे बचा जा सकता हैं?

Like
6
909

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

Anemia में body में hemoglobin या healthy red blood cells कम हो जाते हैं, जिससे कमजोरी, थकान, चक्कर और low energy जैसी problems होने लगती हैं। Iron deficiency इसका common reason माना जाता है। कई लोगों की diet में proper nutrition नहीं होता इसलिए anemia काफी common हो गया है, especially महिलाओं में। इससे बचने के लिए iron-rich foods जैसे spinach, beetroot, jaggery, lentils और fruits useful माने जाते हैं। Proper sleep और balanced diet भी जरूरी है। अगर बार-बार कमजोरी feel हो रही हो तो blood test करवाना better रहता है क्योंकि कई बार लोग simple tiredness समझकर ignore करते रहते हैं।

D

Answered By Dr. Aarav Gupta

Bridging clinical medicine and everyday wellness — helping readers make informed decisions about their health and appearance.
View Profile

Dr. Aarav Gupta is a practising physician with over 8 years of clinical experience, specialising in general medicine and dermatology-adjacent wellness. He holds an MBBS from All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi, and an MD in General Medicine from the same institution — credentials that place his health and beauty writing on a foundation of verified medical knowledge. His content covers evidence-based skincare, preventive health, nutrition, mental wellness, and the science behind beauty trends that are too often reported without clinical context. His work has been published on platforms including HealthShots, OnlyMyHealth, and Lybrate, where he contributes medical reviews, explainers, and practical health guidance grounded in current clinical evidence. With 8+ years of patient-facing practice behind his writing, Dr. Gupta brings a perspective that is rarely found in health and beauty content — one shaped by real clinical encounters, not just research papers. He is a registered member of the Indian Medical Association (IMA) and has spoken on health literacy and responsible medical communication at platforms including the India Health Summit. Across all his work, his standard remains consistent — every claim is grounded in medical evidence, every recommendation is one he would make to a patient, and no trend is reported without clinical scrutiny.

Answered on05/12/26
0

दोस्तों हम आपको बताएंगे कि एनीमिया क्या है और इसे कैसे बचा जा सकता है। एनीमिया आयरन की कमी के कारण होता है एनीमिया का अर्थ शरीर में खून की कमी होना होता है। जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं और लाल रक्त कणिकाओं के निर्माण होने की कम होती है तब एनीमिया होता है।

एनीमिया से कैसे बचे -

एनीमिया से बचने के लिए पत्तेदार हरी सब्जियां और फलों का सेवन करना चाहिए। विटामिन ए शरीर को संक्रमण से सुरक्षित रखने का काम करता है सब्जियों में मूली, टमाटर, शलजम खीरा जैसी चीजें खाना चाहिए।

Article image

V

Answered By Vandna dahiya

Author
View Profile
Answered on04/05/23
Like
3

एनीमिया क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है चलिए जानते हैं। सबसे पहले जानते हैं कि एनीमिया क्या होता है डॉक्टर के मुताबिक एनीमिया का सबसे बड़ा कारण होता है शरीर में आयरन की कमी होना, इसके अलावा जिसके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होती है उसे एनीमिया की बीमारी हो जाती है डॉक्टर का कहना है कि यह बीमारी किशोरावस्था और महिलाओं को पीरियड के दौरान अधिक होती है।

एनीमिया से बचने के उपाय :-

एनीमिया से बचने के लिए आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जैसे कि हरी पत्तेदार सब्जियां और सूखे मेवे आदि।

Letsdiskuss

और पढ़े- मच्छरों के काटने से कैसे बचा जा सकता है?

Krishna Patel

Answered By Krishna Patel

Author
View Profile
Answered on04/04/23
Like
3

एनीमिया क्या है?
एनीमिया होने का सबसे बड़ा कारण शरीर में आयरन की कमी का होना। जब शरीर में रेड ब्लड सेल्स धीरे -धीरे कम होने लगते है तो शरीर मे जरूरत के अनुसार डाइट नहीं मिल पाती है,तो इसके कारण शरीर मे खून की कमी होने लगती है। आयरन की कमी अधिकतर किशोरावस्था और महिलाओं में पीरियड्स के दौरान खून की कमी की वजह से होती है। शरीर में एनीमिया की कमी होने पर बहुत सी बीमारियां हो सकती है।

एनीमिया से बचने के उपाय -

एनीमिया से बचाव के लिए आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे -दाले, बिन्स, मीट,हरे पतेदार सब्जीयां,बीफ तथा सूखे मेवे आदि का सेवन करना चाहिए।

एनीमिया की कमी से बचाव के लिए विटामिन c से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे - संतरा, नीबू और ब्रोकोली, टमाटर, खरबूजे और स्ट्रॉबेरी आदि का सेवन करे।Article image

S

Answered By Setu Kushwaha

Author
View Profile

Mp

Answered on04/01/23
Like
3

Image result for animiya ke lakshan


हमारे शरीर को हेल्दी और फिट रहने के लिए अन्य पोषक तत्वों के साथ-साथ आयरन की भी जरूरत होती है। आयरन ही हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है। ये कोशिकाएं ही शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने का काम करती हैं।

हीमोग्लोबिन फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर रक्त में ऑक्सीजन पहुंचाता है। इसलिए आयरन की कमी से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है और हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। इसकी वजह से कमजोरी और थकान महसूस होती है, इसी स्थिति को एनीमिया कहते हैं।

इसकी लक्षण हैं:- चक्कर आना, थकान होना, त्वचा का पीला पड़ना, सीने में दर्द, तलवे और हथेलियों का ठंडा पड़ना, लगातार सिर में दर्द और शरीर में तापमान की कमी|

इससे बचने के लिए कोई खास दवाई नहीं हैं बस आपको अनपे खाने पीने पर धयान देना होगा, जैसे:-

चुकंदर- यह आयरन का अच्छा स्त्रोत है। इसको रोज खाने में सलाद या सब्जी के तौर पर शामिल करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती।

हरी पत्तेदार सब्जी- पालक, ब्रोकोली, पत्तागोभी, गोभी, शलजम और शकरकंद जैसी सब्जियां सेहत के लिए बहुत अच्छी होती हैं। वजन कम होने के साथ खून भी बढ़ता है। पेट भी ठीक रहता है।

सूखे मेवे- खजूर, बादाम और किशमिश का खूब प्रयोग करना चाहिए। इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है।

फल- खजूर, तरबूज, सेब, अंगूर, किशमिश और अनार खाने से खून बढ़ता है। अनार खाना एनीमिया में काफी फायदा करता है। प्रतिदिन अनार का सेवन करें।

Ramesh Kumar

Answered By Ramesh Kumar

Author
View Profile
Answered on01/27/18
Like
3