A
Updated on Feb 9, 2022others

हिंदुत्व क्या है?

2
2 Answers

avatar
Answered on Jan 31, 2022

हिंदुत्व शब्द हिंदू से बना है। हिंदू एक धर्म ही नहीं जीवन की सच्चाइयों से संबंधित एक विचार भी है। इस विचार में विश्वास करना और उसी अनुसार अपनी जीवन-शैली ढालने की कोशिश करना ही हिंदुत्व कहा जा सकता है। जिसे सदियों से तमाम ऋषियों-मुनियों ने अपनी उच्चतर चेतना से पोषित किया है।

हिंदुत्व एक जीवन-शैली है। जो हिंदू धर्म और दर्शन पर आधारित है। इस दर्शन पर आधारित सिद्धांतों और स्थापनाओं को श्रद्धा के भाव से देखना ही हिंदुत्व है। हिंदू धर्म के अंतर्गत छ: दर्शन हैं। चार वेद, अठ्ठारह पुराण और छः शास्त्र हैं। वेदों के एक हिस्से को उपनिषद कहते हैं। जो अपने आपमें ज्ञान का भंडार हैं।

इसके अलावा और भी तमाम स्मृति ग्रंथ हैं। जबकि सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पुस्तक है-- गीता। इन सबमें ज्ञान और मानव जीवन को लेकर जो सिद्धांत प्रतिपादित किये गये हैं उन्हें श्रद्धा के नज़रिये से देखना ही हिंदू धर्म में आस्था रखना यानी कि हिंदुत्व है।

केवल माथे पर टीका लगा लेना या तंत्र-मंत्र के आगे समर्पण या फिर तमाम दूसरे पोंगापंथी कर्मकाण्ड करना ही हिंदुत्व नहीं है। यह उससे कहीं गहरी बात है। हालांकि यह जरूर है कि हजारों साल के इतिहास में हिंदू परंपराओं में कुछ बातें समय के साथ अब अप्रासंगिक हो चुकी हैं। वहीं धर्म की देशनाओं की गलत व्याख्या के चलते कुछ अवांछित बातें भी आ गईं हैं।

Letsdiskuss

पर हिंदुत्व हमें किसी दायरे में बांधने की कोशिश कभी नहीं करता। यह मानव मात्र को उसकी पूरी स्वतंत्रता और गरिमा से देखने वाला दर्शन है। यह हर व्यक्ति में परमात्मा की छाया अनुभव करने वाला विचार है। यह वसुधैव-कुटुंबकम् यानी सारे संसार को अपना परिवार मानने वाली सोच है। कुल मिलाकर हिंदुत्व एक आदर्श जीवन दर्शन है। जो आर्य-सभ्यता के साथ-साथ विकसित हुआ।

हालांकि आज हिंदुत्व के राजनैतिक मायने ही सबसे अहम् हो गये हैं। सनद रहे कि हिंदुत्व शब्द का आधुनिक इतिहास में सबसे पहले प्रयोग 1892 में चंद्रनाथ बसु द्वारा किया गया। फिर आगे के दशकों में विनायक दामोदर सावरकर ने इस 'विज़न' को आगे बढ़ाते हुये इसे पूरी तरह एक राजनैतिक रंग दे दिया। हिंदू-राष्ट्र का विचार पैदा हुआ। इस रंग का असर आज भी देश की राजनीति में साफ देखा जा सकता है।

पर राजनीति की अपनी अलग धारा होती है। उससे हिंदुत्व के मायने नहीं बदल जाते। हिंदुत्व का एक ही मतलब है। कि सनातन हिंदू धर्म-दर्शन के सिद्धांतों और स्थापनाओं को श्रद्धाभाव के साथ देखना और उन्हें अपनी जीवन-शैली में अंगीकार करना।

1
avatar
Answered on Feb 9, 2022

हिंदुत्व शब्द संस्कृत भाषा का एक शब्द है जो हिंदुत्व शब्द धर्म का पर्यावाची है जो भारत वर्ष में प्रचलित मानव समाज में फैली समस्याओं को सुलझाने में सहायक है। यह मनुष्य की भौतिक आवश्यकताओं के साथ-साथ मानसिक बौद्धिक और भावनात्मक आवश्यकताओं को पूर्ति के लिए सहायक होता है। मनुष्य के जीवन में केवल सुख सुविधाओं की प्राप्ति से प्रसन्न नहीं रह सकता बल्कि हर एक व्यक्ति के अंदर हिंदुत्व का एक जीवन पद्धति होता है जो व्यक्ति की सभी व्यवस्थाओं के अभिलाषा को पूर्ति के लिए सहायक एवं संतुष्टि हो.।Article image

1