H
Updated on Apr 11, 2025news-current-topics

मूली को अंग्रेजी में क्या बोलते हैं?

8
6 Answers

A
Updated on Mar 27, 2024

दोस्तों मूली का उपयोग हर घरों में सलाद के रूप में किया जाता है। यदि आप किसी शादी पार्टी में जाते हैं तो वहां पर भी आपको मूली सलाद के रूप में खाने को मिल जाएगी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की मूली को अंग्रेजी में क्या कहते हैं। शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।

 

आज हम आपको बताने वाले हैं की मूली को अंग्रेजी भाषा में क्या कहा जाता है:-

मूली को अंग्रेजी में Raddish कहा जाता है। और हिंदी भाषा में तो मूली को मूली ही कहते हैं इसके अलावा मूली को संस्कृत भाषा में  मुलिका कहा जाता है। मूली का वैज्ञानिक नाम रफानुस सैटीअस है। मूली खाने में काफी स्वादिष्ट होती है और इसको खाने से कई सारे फायदे भी प्राप्त होते हैं। दोस्तों मैं आपको बता दूं की मूली सब्जी का नाम है जो की जमीन के अंदर उगती है। मूली का रंग सफेद होता है। मूली में सोडियम, प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम,विटामिन ए, विटामिन सी, क्लोरीन जैसे सभी जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

 

चलिए जानते हैं कि क्या आप रोज मूली का सेवन कर सकते हैं या नहीं:-

दोस्तों मैं आपको बता दूं कि जी हां आप मूली का सेवन रोजाना कर सकते हैं यदि आप रोज एक से दो मूली का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होगी। और मूली के सेवन से शरीर की इम्युनिटी पावर भी बढ़ती है, इसके अलावा मूली के सेवन से कई सारे फायदे प्राप्त होते हैं यदि आप इसका रोजाना सेवन करते हैं तो आपके पेट में गैस बनने की दिक्कत नहीं होगी, जिन लोगों का पेट साफ नहीं होता उन लोगों को रोज मूली खाना चाहिए, मूली के सेवन से सर्दी और जुकाम की समस्या भी ठीक हो जाती है। मूली के अंदर शुगर की मात्रा नहीं पाई जाती है इसलिए आप शुगर लेवल को हमेशा एक समान बनाए रखने के लिए मूली का सेवन कर सकते हैं।

 

Letsdiskuss

 

4
M
Answered on Mar 27, 2024

मूली क़ो अंग्रेजी मे Radish बोलते है।


मूली खाने के कई सारे फायदे होते है -

 

  • जिन लोगो क़ो अक्सर सर्दी, जुकाम की समस्या बनी रहती है उन लोगो मूली का सेवन करना चाहिए क्योंकि मूली मे Anti -congestive गुण पाये जाते है जो सर्दी, जुकाम तथा कफ क़ो खत्म करने मे काफ़ी मददगार होते है।

  • जिन लोगो क़ो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उन लोगो क़ो रोजाना मूली का सेवन करना चाहिए क्योंकि मूली मे सोडियम, पौटेशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर क़ो नियंत्रित करने मे काफ़ी मददगार होता है। लेकिन एक दिन मूली का सेवन करने से आपको परिणाम नहीं मिलेगा बल्कि 1-2महीने लगातार मूली का सेवन करने से ही ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल होगा।

  • कुछ लोगो क़ो डायबीटीज की बीमारी होती है, उन लोगो क़ो रोजाना मूली का सेवन करना चाहिए क्योंकि मूली मे फाइबर भरपूर मात्रा मे पाया जाता है। मूली का सेवन करने से ब्लड शुगर काफ़ी हद तक कण्ट्रोल मे आ जाता है।

  • जिन लोगो क़ो मूत्रमार्ग मे सूजन, दर्द और जलन की समस्या होती है उन लोगो क़ो मूली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। मूली का सेवन करने से मूत्रमार्ग मे जलन, सूजन, दर्द तथा संक्रमण खत्म हो जाता है। लेकिन 1-2 से महीने तक लगातार मूली का सेवन करने से मूत्रमार्ग का संक्रमण खत्म हो जाता है।

  • जिन लोगो की इम्युनिटी कमज़ोर होती है, उन लोगो क़ो मूली का लगातार सेवन करना चाहिए क्योंकि मूली मे विटामिन सी भरपूर मात्रा मे पाया जाता है, जो इम्युनिटी सिस्टम क़ो मजबूत करने मे काफ़ी मददगार होते है।लेकिन जिन लोगो क़ो इम्यूनीटी कमज़ोर होती है, उन लोगो क़ो 1-2महीने तक लगातार मूली का सेवन करना चाहिए तभी उनकी इम्युनिटी मजबूत होगी और उनके अंदर बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलेगी।

  • कुछ लोगो क़ो पेट से जुडी समस्याऐ जैसे कि गैस बनना, पेट मे एसीडिटी की परेशानी होने पर उन लोगो क़ो मूली का सेवन अवश्य करना चाहिए। मूली का सेवन करने से गैस नहीं बनती है और पेट मे एसीडिटी भी नहीं होती है क्योंकि मूली खाना पचाने मे काफ़ी मददगार होती है जिस कारण से पेट मे गैस, पेट फूलना, एसीडिटी की समस्या दूर हो जाती है।

 

Letsdiskuss

 

5
S
Answered on Mar 27, 2024

मूली को सलाद के रूप में खाया जाता है। यदि हम रोटी सब्जी भी खाते हैं तो सलाद के रूप में मूली जरूर कहते हैं और यदि दाल चावल भी खाते हैं तो सलाद के लिए मूली अवश्य लेते हैं क्योंकि इसके बिना हमारे भोजन का स्वाद अधूरा रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की मूली को अंग्रेजी भाषा में क्या कहते हैं। वैसे तो आप लोगों को इसकी जानकारी होगी ही लेकिन जिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं है तो आज मैं उन लोगों को बताऊंगी की मूली को अंग्रेजी में क्या कहते हैं। दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं की मूली को अंग्रेजी में Radish कहते हैं। मूली का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

 

आईये दोस्तों हम आपको बताते हैं की मूली के सेवन से कौन-कौन से फायदे प्राप्त होते हैं :-

दोस्तों मूली में विटामिन सी,फाइबरऔर भी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। और यदि आप सर्दी के मौसम में मूली का सेवन करते हैं तो आपको इसके और भी अधिक फायदे प्राप्त होंगे।

 

मूली के सेवन से वेट लॉस करने में मिलती है मदद:-

मूली खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसको खाने से वजन को कम किया जा सकता है। क्योंकि मूली में लो कैलोरी और हाई फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से कमर की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। मूली के सेवन से पाचन भी बेहतर बना रहता है।

 

मूली के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मिलती है मदद:-

जैसा कि मैं आपको बताया की मूली में फाइबर की अधिकतम मात्रा पाई जाती है जो डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।

 

मूली के सेवन से हड्डियों को मिलती है मजबूती:-

मूली में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है इसे खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। और हमारे शरीर को ताकत भी मिलती है।

 

Letsdiskuss

 

5
A
Answered on May 1, 2024

मैं आपको बता दूं की मूली को अंग्रेजी भाषा में  Radish कहते है। दोस्तों मालिश को वैज्ञानिक भाषा में रफनास सेटिवस एल के नाम से जाना जाता है। मैं आपको बता दूं की मूली ब्रासीकेसी परिवार से आती है। मूली को एक रूट वेजिटेबल माना जाता है क्योंकि यह स्टार्च और कई बायो एक्टिव कंपाउंड से भरपूर होती है। मूली का सेवन लोग रोजाना करते हैं। क्योंकि इसके सेवन से हमें कई सारे फायदे भी प्राप्त होते हैं। तो चलिए आज हम आपको मूली के सेवन से मिलने वाले फायदे बताते हैं।

 

मूली के सेवन से एक नहीं अनेक फायदे प्राप्त होते हैं :-

मूली के सेवन से वेट लॉस करने में मिलती है सहायता:-

यदि आप अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि मूली के सेवन से वजन को तेजी से काम किया जा सकता है। मैं आपको बता दूं की मूली में लोग कैलोरी और हाई फाइबर पाया जाता है  जो कमर की चर्बी को कम करने में मदद करता है।

 

मूली के सेवन से कब्ज को दूर करने में मदद मिलती है:-

मैं आपको बता दूं की मूली में फाइबर की मात्रा सबसे ज्यादा पाई जाती है। जो पाचन को सुधारने में काम आता है। मूली के सेवन से कब्ज की छुट्टी हो जाती है। इसके अलावा मूली के पत्ते का साग डाइजेशन को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है।

 

चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं की मूली का रस पीने से क्या फायदे मिलते हैं:-

जैसा कि मैं आपको बताया है की मूली के पत्तों में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। और अक्सर देखा जाता है कि सर्दियों में पाचन संबंधी समस्याएं होने लगते हैं। ऐसे में आप मूली के पत्तों का जूस पीना प्रारंभ कर दें तो पाचन से संबंधित दिक्कतें दूर हो जाती हैं  जैसे की गैस,कब्ज और अपच की समस्याएं भी दूर करने में मदद मिलती है।

 

Letsdiskuss

 

2
avatar
Answered on Apr 5, 2025

चलिए आज हम आपको इस पैराग्राफ के माध्यम से बताते हैं की मूली को अंग्रेजी में क्या कहते हैं।

 

मूली को अंग्रेजी में Radish कहा जाता है।

 

सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। क्योंकि इस मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

 

लेकिन इस मौसम में कई तरह की मौसमी सब्जियां हमारे बचाव में आती हैं। अगर आप इन चीजों का अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बता रहे हैं असल में मूली एक ऐसी सब्जी है जिसको खाना कई लोग पसंद नहीं करते हैं क्योंकि इसमें तेज गंध होती है। मगर इसके फायदे अनेक होते हैं। मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि डायबिटीज मरीजों के लिए मूली का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

 

मूली खाने के अनेक फायदे होते हैं:-

 

डायबिटीज :- डायबिटीज के मरीजों के लिए मूली का सेवन काफी गुणकारी माना जाता है, इसके सेवन से ब्लड शुगर की मात्रा को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन हाई ब्लड शुगर के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।।

 

सर्दियों में मूली को डाइट में शामिल कर सर्दी जुकाम की समस्या से बचा सकता है ठंड के मौसम में सर्दी जुकाम होना एक आम समस्या में से एक है।

 

मजबूत ह्यूमैनिटी शरीर को कई संक्रमण से बचाने में मददगार मानी जाती है मौसम में बदलाव होते ही हमारी इम्यूनिटी पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है मूली के सेवन से ह्यूमैनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है।

 

मूली में ऐंथसर्निन पाया जाता है, जो कि दिल की बीमारी के स्तर को कम करने में मदद कर सकता हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में मूली को शामिल कर सकते हैं।

 

Letsdiskuss

 

1
P
Answered on Apr 10, 2025

जैसा कि आप लोग जानते हैं मूली को इंग्लिश में Radish कहते हैं इसको खाने से बहुत फायदा होता है और मूली हर जगह शादी पार्टी सालाद सभी में काम आती है।

 

मूली खाने के फायदे

जैसे कि सर्दियों में मूली खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं सर्दी जुकाम से बचाती है और पेट में गैस नहीं बनती कब्ज नहीं बनता बहुत सारे पोषक तत्व मिलते हैं।

 

मूली में एक सरनेम पाया जाता है जो हार्ड वगैरा से बचाता है और मूली के पत्तों का भी उपयोग में आते है मूली का सेवन करने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है और खाने के साथ सेवन करने की बहुत अच्छा लगता है मूली खाने से शरीर का बलिया बहुत बढ़िया पाचन क्रिया रहती है।

 

React