पढ़ा हुआ याद रखने के लिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिसे अपनाकर आप पढ़ा हुआ अधिक से अधिक दिनों तक याद रख सकते हैं जिससे आप के मार्क्स एग्जाम में अच्छे से अच्छे हो सकते हैं।
यदि आप पढ़ा हुआ जल्दी भूल जाते हैं तो ऐसे में आप जब भी पढ़ाई करने बैठे तो हाथ में पेंसिल लेकर अवश्य बैठे क्योंकि जब भी आप पढ़ाई करते हैं तो बीच में डेफिनेशन पड़ने पर आप उसे अंडरलाइन कर सके ऐसा करने से आप पढ़ी हुई चीज़ों को ज्यादा दिन तक याद रख सकते हैं।
यदि आपको ग्रुप स्टडी करने में कोई दिक्कत नहीं होती है तो आप अपने फ्रेंडों के साथ बैठकर डिस्कशन कर सकते हैं ऐसा करने से पड़ी हुई चीजें ज्यादा दिनों तक याद रहती है।
