S
Satnaam singh· 8 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

जिम में सबसे बड़ी गलती लोग क्या करते हैं?

4
1.2K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on05/08/26

जिम में सबसे बड़ी गलती जो ज्यादातर लोग करते हैं, वो है बिना सही जानकारी और प्लान के एक्सरसाइज करना। बहुत लोग सिर्फ देखकर या दूसरों को कॉपी करके वर्कआउट शुरू कर देते हैं, जिससे फायदा कम और चोट लगने का खतरा ज्यादा हो जाता है।

सबसे पहली गलती होती है वार्म-अप छोड़ देना। लोग सीधे भारी वजन उठाना शुरू कर देते हैं, जबकि शरीर को पहले तैयार करना जरूरी होता है। सही वार्म-अप न करने से मसल्स खिंच सकती हैं या इंजरी हो सकती है।

दूसरी बड़ी गलती है बहुत ज्यादा वजन उठाने की कोशिश करना। कई लोग जल्दी बॉडी बनाने के चक्कर में अपनी क्षमता से ज्यादा वजन उठा लेते हैं। इससे फॉर्म खराब होता है और एक्सरसाइज का सही असर भी नहीं मिलता।

तीसरी गलती है सही डाइट को नजरअंदाज करना। जिम में मेहनत करने के बावजूद अगर प्रोटीन और बैलेंस डाइट नहीं ली जाए, तो मसल्स ग्रोथ नहीं होती। लोग सोचते हैं सिर्फ एक्सरसाइज से बॉडी बन जाएगी, लेकिन डाइट उतनी ही जरूरी है।

चौथी गलती है लगातार ओवरट्रेनिंग करना। हर दिन बिना आराम किए जिम जाना शरीर को थका देता है और मसल रिकवरी नहीं हो पाती। आराम भी फिटनेस का एक जरूरी हिस्सा है।

पांचवीं गलती है गलत फॉर्म में एक्सरसाइज करना। कई लोग जल्दी में मूवमेंट सही तरीके से नहीं करते, जिससे फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है। ट्रेनर की सलाह लेना यहां बहुत जरूरी होता है।

इसके अलावा लोग पानी कम पीते हैं, नींद पूरी नहीं लेते और लगातार जल्दी रिजल्ट की उम्मीद करते हैं। फिटनेस एक दिन का काम नहीं है, इसमें समय और धैर्य लगता है।

अगर आप जिम में सही तरीके, सही डाइट और सही रूटीन फॉलो करते हैं, तो ही आपको अच्छा और सुरक्षित रिजल्ट मिलता है। सबसे बड़ी सीख यही है कि जल्दबाजी नहीं, बल्कि लगातार और सही तरीके से मेहनत करना ही असली फिटनेस है।

M
View Profile
0
Replying to the question above
Answered on06/21/23

जिम मैं सबसे बढ़ी गलती लोग इस लिए करते है को बिग्नेर होते है उन्हे जिम के बारे मैं कुछ नहीं पता होता वे सोचते है की जिम जाने और वेट उठाने से उसकी बॉडी बन जायेगी और बाहर से सप्लीमेंट पाउडर लेने से उसकी बॉडी बन जायेगी जिम मैं अक्सर देखा जाता है की लोगो को पता नही होता है की वो वेट केसे मारे और वो शर्म के मारे वो किसी से पूछते भी नही है वे खुद ही जो मर्जी मशीन मैं वेट मरते रहते है जिस से शरीर मैं मस्पेसियो के खीचाव से दर्द होने वह हड्डी टूटने का डर होता है और गलत सप्लीमेंट लेने की वजह से वो मोटे हो जाते है इस से शरीर मैं गलत प्रभाव देखने को मिलते है और लोग शो ऑफ करने केलिए चैलेंज रखते है और ज्यादा भरी वजन उठाने के चक्कर मैं अपने शरीर का नुकसान वा हानि पहुंचा लेते है जिम मैं किसी भी भरी वजन को उठाते वक्त वे अपना पोजीशन सही प्रकार न रखने के कारण भी उनकी मस्पेसियों मैं खीचाव आने के चांस रहते है।Article image

V
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on06/20/23

क्या आप जानते हैं कि जिम में जाने के बाद लोग सबसे बड़ी गलती क्या करते हैं जिस वजह से नहीं फायदे होने की जगह नुकसान उठाना पड़ता है चलिए हम आपको बताते हैं कि जिम में जाने के बाद लोगों की सबसे बड़ी गलती क्या होती है अक्सर लोग जिम में जाते हैं और उपकरण का सही उपयोग ना मालूम होने की वजह से उनका गलत प्रयोग करने लगते हैं यानी कि किसी भारी सामान को उठा कर खुद को नुकसान पहुंचा लेते हैं इसलिए मैं उनसे कहना चाहती हूं कि यदि आप जिम पर जाते हैं तो जिन उपकरण के बारे में आपको मालूम ना हो तो उसके पहले सभी चीजों की जानकारी अच्छे से प्राप्त कर लें इसके बाद ही उपकरणों का प्रयोग करें।

Article image

Krishna Patel
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on06/09/23

जिम मे सबसे बड़ी गलती लोग यह करते है कि वह जिम मे ऐटिटूड दिखाते है यानि वहां पर किसी क़ो दिखाने के लिए अपनी कैपेसिटी से अधिक वजन उठा लेते है,क्योकि कई बार आप सबको दिखाने के लिए ज्यादा वजन उठा लेते है ऐसा करने से पहले आपका एक्सरसाइज करने का तरीका वेट ज्यादा होने के कारण गलत हो जाता है जिसके कारण आपके कमर, हाथ मे मोच भी आ सकती है।Article image

S
View Profile

Mp

1
Answered on12/09/21

रोजाना दही खाने से बहुत से फायदे होते है -

•हमें रोजाना दही खाना चाहिए क्योंकि दही मे कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा पायी जाती है, ऐसे मे आप दही रोजाना सेवन करने से आपकी हड्डियां और दाँत मजबूत होते है।

 

•रोज दही खाने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है, क्योंकि अक्सर लोगो की इम्यूनिटी कमज़ोर हो जाती है जिस वजह से उनको सर्दी जुकाम जल्दी होती है ऐसे मे उनको दही सेवन अवश्य करना चाहिए।

 

•जिन लोगो को दिल की बीमारी होती है उनको दही रोज खाना चाहिए क्योंकि दही खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

 

• दही मे कैल्शियम, पौटेशियम, मैगीनिशियम, विटामिन b-12,विटामिन b-2 पाया जाता है जो मोटापा कम करने मे काफ़ी मददगार होता है, जो व्यक्ति मोटापा कम करना चाहते है उनको दही सेवन करना चाहिए।

 

Letsdiskuss

S
View Profile

Mp

23
4
Replying to the question above
Updated on12/19/17

जिम में सबसे बड़ी गलती लोग उपकरण का उपयोग करने में करते हैं वे तरीके को समझ नहीं पाते हैं। वे अभ्यास को अनुचित गलत Letsdiskuss

तरीके से करते हैं और खुद को घायल कर लेते हैं। इसलिए किसी इंस्ट्रक्टर से पूछने में डरिये मत, और का उपयोग ठीक से करे, जिम में एक्विपमेंट अच्छी क्वालिटी के होने चाहिए। इस तरह के इक्विपमेंट द्वारा ही एक्सरसाइज सही ढंग से की जा सकती है। सही मसल्स के डेवलपमेंट के लिए यह इक्विपमेंट सुरक्षित होने चाहिए ताकि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना की आशंका न रहे| जिम करते वक्त आपकी पोजीशन सही होना बेहद जरुरी हैं अधिक से अधिक वजन उठाने से अधिक बॉडी की सही पोजीशन ठीक होना, नहीं तो चोट लग सकती हैं|

S
View Profile
1