S
Updated on Jun 4, 2026education

शब्द गयी और गई में क्या अंतर है?

6
4 Answers

avatar
Updated on Jun 4, 2026

सच कहूँ तो हिंदी लिखते समय यह कन्फ्यूजन बहुत लोगों को होता है मैंने भी कई बार लोगों को "गयी" और "गई" दोनों लिखते देखा है। पहली नज़र में दोनों सही लगते हैं, लेकिन असल में फर्क है।

 जवाब — सही शब्द “गई” है। 

“गई” हिंदी व्याकरण के अनुसार सही रूप है, जिसका इस्तेमाल तब होता है जब किसी स्त्रीलिंग के जाने की बात हो।
जैसे: वह स्कूल गई।

वहीं “गयी” बोलचाल या पुराने लेखन में कहीं-कहीं दिख सकता है, लेकिन आधुनिक मानक हिंदी में इसे सही नहीं माना जाता।

अगर अपने हिसाब से कहूँ, तो हिंदी की यही छोटी-छोटी बातें भाषा को दिलचस्प बनाती हैं। कई बार जो शब्द हमें सही लगते हैं, उनका सही रूप कुछ और निकलता है 

एक आसान ट्रिक याद रखो —
आज की सही हिंदी: “गई”
“गयी” कम प्रचलित / गैर-मानक रूप

React
A
Updated on Jun 4, 2026

Letsdiskuss

दोस्तो आज व्याकरण के अंतर्गत आपको एक नई चीज बताने जा रहे हैं। शब्द गई और गयी में क्या अंतर है? दोनों में अर्थ की दृष्टि से कुछ भी अंतर नहीं होता है। केवल लिखने के तरीके में यह अंतर होता है। आपको बता दें कि गई का मतलब जा चुका होता है। ये जाना (Go) क्रिया का भूतकाल है। दोस्तों अब बात करते हैं कि इन दोनों में से कौन सा सही है और गलत कौन सा है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें दोनों सही हैं लेकिन यहां पर गई में य+ई की जगह स्वर लगा दिया गया है।

मानक हिंदी में कहा गया है कि क्रिया शब्द में यदि स्वर की ध्वनि पूरी आती है तो वहां पर व्यंजन की जगह पर स्वर लिख देना सही होता है-जैसे गया का गई स्त्रीलिंग में लिखा जाना मान्य है। इसे गयी भी लिखा जाता है।

दोस्तों इसी तरह से कई शब्द है, जिन्हें स्वर के रूप में भी लिखा जाता है। ताकि टाइप करने में समय बच सके। जैसे- आया क्रिया का स्त्रीलिंग - आई लिखा जाता है।

दोस्तो इस तरह से हिंदी को सरल और सहज बनाने के लिए स्वर को डायरेक्ट लिख दिया जाता है ताकि टाइप करने में किसी तरह की परेशानी ना हो।

नया (new) को नई क्यों नहीं लिख सकते हैं

लेकिन नया को नई नहीं लिख सकते हैं क्योंकि नया विशेषण शब्द है। आया पुल्लिंग विशेषण शब्द के लिए नयी (new) का स्त्रीलिंग इस तरह से लिखा जाएगा।

क्रिया में जहां स्वर आते हैं, वहां पर केवल स्वर लिखा जाता है जैसे गया (ये भी सही है) को गई लिखा जाता है।

नीचे लिखा हुआ सभी सही है-

गया

गई (go) गयी (go female)

गए गये

जाये जाए

इस तरह की और भी जानकारी पाने के लिए हमारे इस वेबसाइट पर लगातार प्रश्न करें हम सभी का जवाब आपको देंगे।

और पढ़े- आमंत्रण और निमंत्रण मे क्या अंतर है?

A
ABOUT THE AUTHORAbhinav kumar

knowledge education is most important for our life.

4
T
Ten years in the classroom, shaping minds — bringing the same clarity and purpos...
Answered on Mar 21, 2026

हिंदी में गयी और गई दोनों शब्द एक जैसे लगते हैं, लेकिन शुद्ध रूप के हिसाब से इनमें अंतर होता है।

गई:

यह शब्द शुद्ध और सही रूप माना जाता है।

यह जाना क्रिया का स्त्रीलिंग रूप है।

उदाहरण: वह बाजार गई।

गयी:

यह रूप पहले के समय में प्रयोग किया जाता था, लेकिन आधुनिक मानक हिंदी में इसे अशुद्ध या कम प्रचलित माना जाता है।

गई वर्तमान में सही और स्वीकृत रूप है, जबकि गयी पुराना या कम उपयोग में आने वाला रूप है। इसलिए लिखते और बोलते समय गई का प्रयोग करना सही माना जाता है।

T
ABOUT THE AUTHORTara Verma

Tara Verma is a practising teacher and education content writer with over 10 years of classroom experience across primary and secondary levels. She holds a Master's degree in Education (M.Ed.) from Delhi University and a Bachelor of Education (B.Ed.) from Jamia Millia Islamia — qualifications that ground her writing in both pedagogical theory and the day-to-day realities of teaching in India. Her content covers exam preparation strategies, learning methodologies, curriculum guidance, student mental health, career counselling for students, and the evolving state of school and higher education in India. Her work has appeared on platforms including TeacherVision India, Jagran Josh, and Careers360, where she writes for students, parents, and fellow educators who need content built on actual teaching experience — not theory alone. Over a decade of working directly with students across age groups and learning levels has given Tara a practical understanding of how education content should be written — clearly, accessibly, and with genuine awareness of the challenges students and teachers face on the ground. She has taught 1,000+ students, contributed to school curriculum development initiatives, and published 250+ articles on education across digital platforms. She is an active member of the National Council of Teachers of English (NCTE) India. Across all her writing, every recommendation is classroom-tested, every insight comes from direct teaching experience, and every article is held to the same standard she applies in her own classroom — accuracy, clarity, and genuine usefulness for the reader.

React
M
Answered on Nov 9, 2023

हम मे से कुछ लोग ऐसे होते है कि कुछ शब्दों इस्तेमाल करते है,लेकिन उनके शब्दो का सही मतलब नहीं पता रहता है। जैसे कि गयी’ और ‘गई’ शब्द मे कोई अंतर है भी या नहीं? वैसे तो दोनों शब्दो के लिया एक ही क्रिया का इस्तेमाल किया जाता है। गयी और गई शब्दो क़ो सुनने में इसमें कोई अंतर समझ में नहीं आता है,लेकिन लिखते समय शब्दों मे भ्रम होता है,दोनों शब्दों में स्वरात्मक और श्रुतिमूलक दोनों का प्रयोग होता है, लेकिन इसमें स्वरात्मक का ही प्रयोग किया जाता हैं, ऐसे में गयी शब्द बजाय गई शब्द लिखना सही रहेगा।

वही दूसरी ओर यह भी तर्क दिया कि गयी क्रिया विशेषण शब्द है, जिसे क्रिया के बाद सूचना के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है तो गई क्रियात्मक शब्द होता है, जो स्त्रीलिंग के जाने की सूचना प्रदान करता है।

Letsdiskuss

3