H
Himani Saini· 2 years ago
Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

हम्म का फुल फार्म क्या होता है?

13
569

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on03/10/26

हम्म का फुल फॉर्म क्या होता है चलिए हम आपको बताते हैं।

दोस्तों एक समय था जब स्मार्टफोन नहीं हुआ करते थे, तो लोगों के पास सादा सेट मोबाइल होते थे। लेकिन उसे समय भी लोग एक दूसरे से चैटिंग किया करते थे। लेकिन उसे समय चैटिंग शब्द ज्यादा प्रचलन में नहीं था। लेकिन वर्तमान समय में स्मार्टफोन का जमाना आ गया है तो लोग सोशल मीडिया के जरिए खूब चैटिंग करते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि चैटिंग करते समय तेजी से टाइपिंग करने और कम शब्दों में मैसेज लिखने के लिए कई ऐसे शब्द होते हैं जिनको शॉर्ट फार्म में इस्तेमाल करते हैं। और ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिन्हें इन शॉर्ट वर्ड्स के बारे में पता होता है लेकिन बहुत से लोगों को शॉर्ट वर्ड्स की वजह से पूरी बात समझ में नहीं आ पाती है। जैसे की बहुत से लोग मैसेज करते वक्त HMM लिख देते हैं। यह शब्द चैटिंग के दौरान काफी इस्तेमाल किया जाता है। और देखा जाता है कि बहुत से लोगों को इसके फुल फॉर्म के बारे में जानकारी नहीं होती है। तो चलिए आज मैं उन लोगों को बताती हूं कि HMM का मतलब और फुल फॉर्म क्या होता है। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चैटिंग करते समय  hmm शब्द का अधिक इस्तेमाल किया जाता है। दोस्तों हम्म शब्द का कोई फुल फॉर्म नहीं होता। यह शब्द सिर्फ चैटिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला शब्द है। हम्म के कई सारे मतलब होते हैं जैसे कि यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं।

 इस प्रकार HMM के कई सारे मतलब होते हैं जो चैटिंग करते वक्त इस्तेमाल किए जाते हैं।

 इसके अलावा बहुत से लोग चैटिंग करते वक्त गुड नाइट की जगह Gn बोल देते हैं, गुड मॉर्निंग की जगह Gm बोल देते हैं।

Letsdiskuss

A
View Profile
3
Replying to the question above
Updated on03/10/26

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि हम्म का मतलब क्या होता है। दोस्तों आज के बढ़ते सोशल मीडिया के कारण जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप इत्यादि मे लोग ज्यादातर चैट के माध्यम से बातें करते हैं। ऐसे मे जब वे चैट के माध्यम से बात करते हैं तो वह शब्दों को शॉर्टकट में लिखते हैं जिससे उनकी चैट पूरी हो जाए और समय भी कम लगे। उन्ही शब्दों में एक शब्द हम्म होता है अब चलिए हम आपको बताते हैं कि हम का मतलब क्या होता है।

हम्म का मतलब  हां होता है।जब कोई व्यक्ति  हमसे कुछ बात पूछता है तो उसका रिप्लाई हम हां ना बोल शॉर्टकट में हम्म बोलकर देते हैं।

और मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि  जब कोई आपको हम्म बोलता हैं तो समझ जाइए कि यह वह हां बोल रहा है इस प्रकार अब आपसे कोई आगे हम्म बोले तो इससे घबराईएगा नहीं बल्कि इसका अर्थ समझ जाईएगा कि इसका मतलब हां होता है और उससे कोई दूसरी बात करने को सोचिए।अगर मैं चैट वाले हम्म की फुल फॉर्म के लिए कहूं तो इसका कोई फुल फॉर्म नहीं होता है।

 कुछ और भी ऐसे शब्द हैं जो चैट करते समय शॉर्टकट में बोले जाते हैं चलिए हम उन शब्दों के बारे में बताते हैं वे और कौन से शब्द है जो शॉर्टकट में बोले जाते हैं। जैसे हम अगर चैट में किसी को गुड नाइट बोलते हैं तो उसको पूरा गुड नाइट ना बोलकर शॉर्टकट में gn बोल देंगे। इसी प्रकार हम गुड मॉर्निंग को भी पूरा न बोलकर gm बोल सकते हैं। इसके अतिरिक्त कई शब्द ऐसे हैं जैसे टेक केयर, टेक केयर को पूरा नाम बोलकर tc बोल सकते हैं। क्या कर रही हो को kkrh बोल सकते हैं।

हेलो ना बोलकर है hii बोल सकते हैं। आई लव यू ना बोलकर ILUबोल सकते हैं। आई मिस यू ना बोलकर केवल मिस यू बोल सकते हैं।  इसी तरह कई तमाम शब्द है जिनको आप शॉर्टकट में बोलकर अपने चैट को सरल और बहुत कम समय में पूरी कर सकते हैं।

Letsdiskuss

Kiran Kushwaha
Modern India Explorer
View Profile
3
Replying to the question above
Answered on03/10/26

अक्सर सोशल मीडिया और चैटिंग (WhatsApp, Instagram) के दौरान हम 'हम्म' (Hmm) शब्द का इस्तेमाल करते हैं। तकनीकी रूप से देखा जाए तो 'हम्म' कोई आधिकारिक संक्षिप्त नाम (Abbreviation) नहीं है, बल्कि यह एक इंटरजेक्शन (Interjection) या ध्वनि है जो बातचीत के दौरान विभिन्न भावनाओं को व्यक्त करने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

चैटिंग की दुनिया में इसके प्रचलित अर्थ:

इंटरनेट पर कुछ लोग मनोरंजन के लिए इसका फुल फॉर्म "Hurry Up, My Mind is busy" (जल्दी करो, मेरा दिमाग व्यस्त है) बताते हैं, लेकिन यह कोई मानक अर्थ नहीं है। वास्तव में, 'हम्म' के अर्थ संदर्भ (Context) के अनुसार बदलते रहते हैं:

  • सोच-विचार (Thinking): जब आप किसी बात पर विचार कर रहे हों या जवाब देने के लिए समय ले रहे हों।
  • सहमति (Agreement): अक्सर "हां" कहने के एक संक्षिप्त तरीके के रूप में इसका उपयोग होता है।
  • उदासीनता (Boredom): जब आपको बातचीत में अधिक रुचि नहीं होती, तब आप केवल 'हम्म' लिखकर जवाब देते हैं।
  • संदेह (Doubt): किसी बात पर अविश्वास जताने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है।

निष्कर्ष: 'हम्म' का कोई एक तय फुल फॉर्म नहीं है। यह एक 'अव्यय' है जो आपकी मानसिक स्थिति और बातचीत के लहजे को दर्शाता है।

R
View Profile
0