Advertisement

Advertisement banner
Health & Beautyज्यादा चॉकलेट खाने के क्या नुकसान है ?
A

| Updated on January 2, 2026 | health-beauty

ज्यादा चॉकलेट खाने के क्या नुकसान है ?

3 Answers
K

@kanchansharma3716 | Posted on January 2, 2026

जिस तरह मानव शरीर में किसी भी चीज़ की कमी मनुष्य के शरीर के लिए अच्छी नहीं होती वैसे ही किसी चीज़ का अधिक होना भी अच्छा नहीं होता | साधारणतः यही बात ले लीजिये अगर आपके शरीर में शुगर अधिक है तो डाइबिटीज़ की शिकायत होती है और अगर शुगर कम हो तो ये भी परेशानी वाली बात है |

अक्सर जब भी बच्चे रोते हैं या किसी चीज़ की जिद्द करते हैं तो माँ उन्हें चॉकलेट दे देती है | ऐसे में बच्चों की आदत चॉकलेट की हो जाती है जिसके कारण बच्चों को कई नुक्सान होते हैं | बच्चे हों या बड़े चॉकलेट खाना किसी के लिए अच्छा नहीं होता | ज्यादा चॉकलेट खाने से कई सारी परेशानियां हो जाती हैं |
 
- हड्डियों पर असर :-
लगातार चॉकलेट खाने से हड्डियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है | मानव शरीर में अधिक चॉकलेट शरीर में आस्टियोपोरोसिस को बढ़ाता है | आस्टियोपोरोसिस ऐसी बीमारी है जो मनुष्य की हड्डियों से पोषक तत्त्व और खनिज को कम करती है, जिसके कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है और फैक्चर का खतरा बढ़ जाता है |
 
अधिक मीठा शरीर में डाइबिटीज़ की शिकायत को बढ़ाता है | अधिक चॉकलेट खाने से शरीर में ग्लूकोस की मात्रा बढ़ जाती है जो कम उम्र में ही डायबटीज़ का शिकार बना सकती है | अधिक चॉकलेट बच्चे के दिमागी विकास पर भी असर डालती है | इससे बच्चे की कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है |
 
- मोटापे का कारण :-
अधिक चॉकलेट का सेवन मनुष्य को मोटापे का शिकार बना सकता है | आज कल बच्चे कम उम्र में ही मोटापे की परेशानी से परेशान हो रहे हैं | अधिक चॉकलेट का सेवन शरीर को अंदर से फुला देता है जिसके कारण मोटापा बढ़ता है |
0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on January 2, 2026

यदि आप भी ज्यादा मात्रा में चॉकलेट का सेवन करते हैं तो आप भी हो जाइए सावधान नहीं तो आप भी तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं जैसे कि नीचे हम आपको बताने जा रहे हैं।

ज्यादा मात्रा में चॉकलेट का सेवन करने से हड्डियां कमजोर हो जाती है, माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या हो सकती है, अनिद्रा की समस्या हो सकती है।ज्यादा मात्रा में चॉकलेट का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। चॉकलेट का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम की समस्या हो सकती है क्योंकि चॉकलेट में ज्यादा मात्रा में कैफीन पाया जाता है।

Letsdiskuss

0 Comments
logo

@poonampatel5896 | Posted on January 2, 2026

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे चॉकलेट न पसंद हो। भूख लगने पर हमें अक्सर चॉकलेट की याद आती है।इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट फायदे तक पहुंचाते हैं लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसान भी कर सकता है। श्याम तौर पर दुनिया भर में पसंद किया जाता है इसे लोग अपना प्यार जातने के लिए तोहफे के तौर पर भी  देते है। मूड खराब होने पर भी कई लोगों को चॉकलेट खाना पसंद है इससे ही सुकून पहुंचता है। चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। लेकिन इसके बावजूद इसका जरूरत से ज्यादा सेवन आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है।

Letsdiskuss

 चॉकलेट में मक्खन चीनी और क्रीम की उच्च मात्रा होती है। जो किसी को भी सेहत को फायदा नहीं पहुंचाती है। कभी-कभी चॉकलेट का छोटा सा टुकड़ा खा लेना ठीक है लेकिन ज्यादा खा लेने से पेट दर्द या फिर दिल की बीमारी से जुड़े दिखते हो सकती हैं।

 तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि चॉकलेट खाने से नुकसान कौन-कौन से होते हैं:-

दिल की बीमारी और स्ट्रोक:- चॉकलेट बार में 13 ग्राम वसा में से 8 ग्राम संतृप्त वसा से आता है। जो रक्त कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। कोलेस्ट्रॉल की बढ़ी हुई मात्रा दिल की बीमारी और स्टोक ka कारण बन सकती है।

एसिड रिफ्लाक्स चॉकलेट की प्राकृतिक अम्लीय होती है और अम्लीय खाद्य पदार्थ आपके पेट में एसिड को बढ़ा देते हैं। चॉकलेट खाने से सीने में जलन की समस्या शुरू हो जाती है।अगर कोई व्यक्ति पहले से गैस से जुड़ी समस्या से जूझ रहा है तो उसे चॉकलेट न खाने की सलाह दी जाती है।

पेट दर्द:- जो लोग लैकटॉस इंटालेरेट है उन्हें दूध से बनी चॉकलेट खाने के बाद पेट दर्द का अनुभव हो सकता है। क्योंकि डेयरी प्रोडक्ट्स में लैक्टॉस शुगर मौजूद होती है। अगर आपको भी दूध से एलर्जी है तो आप डायरी फ्री चॉकलेट का सेवन  ही करें।

Article image

0 Comments