H
Himani Saini· 2 years ago
Author

शिवांश नाम का अर्थ क्या होता है?

6
1.7K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on04/22/26

"शिवांश" (Shivansh) एक बहुत ही सुंदर, शुभ और लोकप्रिय हिंदू नाम है। इसका सीधा संबंध भगवान शिव से है।

शिवांश नाम का अर्थ

  • मुख्य अर्थ: भगवान शिव का अंश (A part of Lord Shiva) या शिव का स्वरूप।
  • शब्द का निर्माण: यह नाम दो शब्दों से मिलकर बना है: शिव + अंश = शिवांश।

इस नाम से जुड़ी कुछ और खास बातें:

  • धार्मिक महत्व: हिंदू धर्म में यह माना जाता है कि जिस बच्चे का नाम शिवांश होता है, उस पर हमेशा भगवान शिव की विशेष कृपा और आशीर्वाद बना रहता है।
  • स्वभाव और व्यक्तित्व: माना जाता है कि इस नाम वाले लोगों में भगवान शिव की तरह ही ऊर्जा, साहस, शांति और सच्चाई जैसे गुण देखने को मिलते हैं।
  • राशि: 'श' अक्षर से शुरू होने के कारण शिवांश नाम की राशि कुंभ (Aquarius) होती है।

अगर आप अपने बच्चे के लिए यह नाम सोच रहे हैं, तो यह एक बहुत ही पवित्र और अर्थपूर्ण विकल्प है!

R
View Profile
0
Replying to the question above
Answered on04/11/26

शिवांश (Shivansh) नाम का अर्थ होता है "भगवान शिव का अंश" या "भगवान शिव का हिस्सा"।

यह नाम संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है:

  • शिव: भगवान शिव (महादेव)
  • अंश: भाग, हिस्सा, या टुकड़ा

इस नाम की कुछ अन्य खास बातें:

  • धार्मिक महत्व: यह एक बहुत ही शुभ और पवित्र नाम माना जाता है। मान्यता है कि जिस बच्चे का नाम शिवांश होता है, उस पर हमेशा भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहता है और उसमें शिव जैसे सकारात्मक गुण (जैसे- शक्ति, पवित्रता और तेज) हो सकते हैं।
  • आधुनिक और पारंपरिक: यह नाम आज के समय में काफी लोकप्रिय है क्योंकि यह बोलने और सुनने में आधुनिक लगता है, लेकिन इसका अर्थ पूरी तरह से धर्म और परंपरा से जुड़ा है।
  • राशि: हिंदू ज्योतिष के अनुसार, 'श' अक्षर से शुरू होने वाले नाम आमतौर पर कुंभ राशि के अंतर्गत आते हैं।

संक्षेप में कहें तो, शिवांश नाम का मतलब है वह व्यक्ति जो साक्षात महादेव का ही एक स्वरूप या उनका आशीर्वाद हो।

M
Decoding the ancient language of the stars — with six years of practice, study, and thousands of consultations behind every word.
View Profile

Madhav Sharma is a professional astrologer with over 6 years of practice in Vedic astrology. He holds a Jyotish Visharad certification from the Indian Council of Astrological Sciences (ICAS), New Delhi — one of India's most recognised credentials in the field — and has studied under senior practitioners with decades of lineage in classical Vedic traditions. His content covers Vedic astrology, birth chart analysis, planetary transits, kundli matching, horoscope predictions, and the practical application of astrological principles in daily life. His work has been published on platforms including AstroSage, GaneshaSpeaks, and Boldsky Astrology, where he writes for readers seeking guidance grounded in classical astrological texts and consistent interpretive practice. Over six years, Madhav has conducted 2,000+ individual consultations and published 200+ articles on astrology, covering everything from beginner guides to in-depth analyses of rare planetary combinations. He is a practising member of the Indian Astrology Federation and has been a featured voice at astrology conferences and spiritual wellness events across India. Across all his writing, his approach remains consistent — classical knowledge, disciplined interpretation, and content that respects both the tradition of Vedic astrology and the intelligence of the reader.

0
Replying to the question above
Answered on03/11/26

शिवांश (Shivansh) एक अत्यंत सुंदर और आध्यात्मिक हिंदू नाम है, जिसका सीधा संबंध भगवान शिव से है। यदि आप अपने बच्चे का नाम 'शिवांश' रखने के बारे में सोच रहे हैं या इसका अर्थ जानना चाहते हैं, तो यह नाम सकारात्मक ऊर्जा और दिव्यता से भरा हुआ है।

शिवांश नाम का विस्तृत अर्थ:

'शिवांश' शब्द दो शब्दों के मेल से बना है: 'शिव' और 'अंश'।

  • शिव: भगवान शिव, जिन्हें 'महादेव' या कल्याणकारी माना जाता है।
  • अंश: हिस्सा, कण या प्रकाश की एक किरण।

अतः, शिवांश का पूर्ण अर्थ है— "भगवान शिव का अंश" या "शिव का हिस्सा"। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस व्यक्ति का नाम शिवांश होता है, उसमें महादेव की कृपा और उनके कुछ गुण समाहित होते हैं।

नाम का व्यक्तित्व पर प्रभाव: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शिवांश नाम वाले व्यक्ति आमतौर पर शांत, निडर और न्यायप्रिय स्वभाव के होते हैं। वे दूसरों की मदद करने में विश्वास रखते हैं और उनमें नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होती है। यह नाम न केवल सुनने में आधुनिक लगता है, बल्कि इसका गहरा आध्यात्मिक आधार इसे और भी खास बनाता है।

R
View Profile
0
Replying to the question above
Updated on03/10/26

आज यहां पर हम चर्चा करने वाले हैं कि शिवांश नाम का अर्थ क्या होता है:-

जब भी किसी घर में नवजात शिशु का जन्म होता है तो लोगों की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहता। और बच्चे के जन्म होते ही लोग उसे अलग-अलग नाम लेकर पुकारने लगते हैं। जब छोटे बच्चों का जन्म होता है तो उसकी दादी उसे लाला कह कर बुलाती है। तो उसके दादा उसे राजा भैया का कर बुलाते हैं। और उसकी बुआ,मासी उसे बाबू कहकर बुलाती है। इस प्रकार घर में जितने भी सदस्य होते हैं सभी उसे नवजात शिशु को अलग-अलग नाम से पुकारते हैं। और लाड प्यार जताते हैं। यह सभी नाम तो प्यार से बुलाए जाने वाले नाम होते हैं लेकिन असली नाम तो बच्चों के नामकरण के दिन रखा जाता है। बहुत से लोग अपने बच्चों का नाम भगवानों के नाम पर रखते हैं, तुम बहुत से लोग टीवी पर देखते हैं कि आजकल नए-नए  नाम टीवी पर रखे जाते हैं तो लोग उन्ही नामों को अपने बच्चों को भी उनका नाम दे देते हैं। लेकिन आज यहां पर मैं आपको शिवांश नाम का अर्थ बताने वाली हूं क्योंकि बहुत से लोग अपने बच्चों का शिवांश नाम तो रख लेते हैं। लेकिन उन्हें इसका मतलब मालूम नहीं होता है तो चलिए आज मैं आपको शिवांश नाम का अर्थ बता ही देता हूं।

 शिवांश नाम का अर्थ :-

दोस्तों शास्त्रों में शिवांश नाम को काफी अच्छा माना जाता है। क्योंकि शिवांश नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का एक हिस्सा। कहते हैं कि जिन बच्चों का नाम शिवांश रखा जाता है। वह इस नाम के गुणों को ले लेता है। जो इस नाम में समाहित होते हैं।

 दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि शिवांश नाम की राशि कुंभ राशि होती है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जनवरी और फरवरी में इस  राशि के लोग पैदा होते हैं बताया गया है।

Letsdiskuss

S
View Profile
2
Updated on05/20/26

हिन्दू धर्म में सभी ग्रहो को देव माना जाता है और सभी का अपना एक स्थान है | जितने भी ग्रह हिन्दू धर्म मे है उनका अपना अपना प्रकोप व फायदा है | ये ग्रह मानव जीवन मे उनके जन्म के साथ ही जुड़ जाते है | अब वो अच्छे है या बुरे ये उन ग्रहो की स्तिथि पर निर्भर होता है | आपके ग्रह व सितारे ही आपके वर्तमान व भविष्य तय करते है |

वैसे तो सभी ग्रह अपने आप मे महत्व रखते है परन्तु सबसे महत्वपूर्ण ग्रह शनि को माना जाता है | शनि का नाम आते ही लोगो के मन मे डर बैठ जाता है | पर उसके बाद भी लोग उसका उपाय नहीं करते वो अपनी लाइफ मे इतना व्यस्त होते है के उनको समय नहीं मिलता | परन्तु अगर उनकी लाइफ मे कुछ बुरा होता है तो वो भगवन को दोषी मानते है | शनि दोष भी कुंडली मिलाप में महत्वपूर्ण माना जाता है। यह जन्म के समय शनि की स्थिति पर निर्भर करता है।

शनि के प्रकोप से कैसे बचे :-

1 . शनि देव को प्रसन्न करने के लिए उनके इस श्लोक का जाप करे जिनमे उनके 10 नाम शामिल हो जाते है |

"कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:।

सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:।।"

2 . सुबह सूर्योदय से पूर्व पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाए और सरसो के तेल का दिया लगाए |

3 . शाम सूर्य अस्त होने के बाद पीपल के पेड़ पर सरसो तेल का दिया जलाए |

4 . पुरुष वर्ग शनि देव के मंदिर जाकर उन पर सरसो तेल चढ़ा सकते है | परन्तु महिलाओ को ये अनुमति नहीं है |

5. शनिवार के दिन कुष्ट रोगियों को भोजन करवाए और काली दाल व सरसो तेल दान दे |

6. काले घोड़े की नाल की अंगूठी बना कर पहने |

7. मंगलवार हनुमान जी के सामने तिल के तेल का दिया जलने से भी शनि का प्रकोप काम होता है |

सावधानी :-

" एक बात का विशेष ध्यान दे शनि देव का पूजन केवल सूर्योदय से पहले और सूर्य अस्त के बाद ही करे ,ऐसा करने से शनि देव का प्रकोप आपकी राशि से कम हो जाएगा और आपको लाभ मिलेगा "

42
1
Replying to the question above
Answered on03/29/24

जब घर मे नन्ही किलकारी गूंजती है तो पुरा परिवार खुशी से भर जाता हैं । कोई उस छोटे से बच्चे को बाबू कहता है कोई परी तो कोई लल्ला। ना जाने एक ही दिन मे उस छोटू से बच्चे के कितने नाम रख दिये जाते है। 

लेकिन उस बच्चे का असली नाम उसके नामकरण संस्कार के दिन रखा जाता हैं। 

सभी माता पिता अपने बच्चे का नाम अलग रखना चाहते है जो सभी के नामो से अलग हो। 

उस नाम का अर्थ अलग और अच्छा हो। 

आज कल माता पिता के नाम को जोड़कर बच्चे का नाम रखा जाता है। जिससे उसे उसकी माता पिता के प्रति जुड़ाव महसूस हो सके। 

जितना बच्चे के लिए नाम का महत्व होता है उतना ही उस बच्चे के लिए नाम के अर्थ का महत्व होता है। 

नाम के अर्थ का प्रभाव बच्चे पर अवश्य पड़ता है। इसलिए आज कल माता पिता बच्चे का नाम बड़ा ही सोच समझ कर रखते है। 

बच्चे के नाम से उसकी राशि जुड़ती है और नाम से ही गृहों और नकक्ष्त्रो का प्रभाव पड़ता है। 

जैसा की हिमानी जी ने प्रश्न किया है की शिवांश नाम का अर्थ क्या होता है? 

तो शिवांश नाम लड़के का होता है जिसका अर्थ शिव का अंश होता है। यह एक हिंदू नाम है। शिवांश नाम की राशि कुंभ होती है।

कुंभ राशि वाले व्यक्तियों को शांत स्वभाव का माना जाता हैं। इस राशि के व्यक्तियों को निरंतर प्रयास करने की आदत होती है। लेकिन यह समय के पाबंद कभी नही होते। 

 

ऐसे ही सभी नामो का अपना एक अर्थ और उससे जुड़े तथ्य भी होते है। यह कितने सही होते है यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है। क्योकि किसी का स्वभाव का राशि के द्वारा लगा पाना आसान नही है। 

 आज के समय मे नाम का अच्छा होना बहुत जरूरी है क्योकि बदलती हुई जनरेशन नाम को लेकर काफी सजग है। 

Article image

komal Solanki
letsdiskuss ke sath learn bhi or Earn bhi.......
View Profile

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

2