Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Othersड्राइविंग लाइसेन्स बनवाने की विधि क्या ह...
A

Anushka

| Updated on February 29, 2024 | others

ड्राइविंग लाइसेन्स बनवाने की विधि क्या है ओर लगभग कितना समय लग जाता है लाइसेन्स तैयार होने में ?

2 Answers
logo

@krishnapatel8792 | Posted on February 22, 2024

चलिए हम आपको बताते हैं कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की विधि क्या है:-

इस बात को तो आप सभी जानते ही हैं की गाड़ी चलाने के लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस का होना जरूरी है। क्योंकि ड्राइविंग लाइसेंस के बिना गाड़ी चलाना अपराध माना जाता है और आप पर मोटा जुर्माना या कार्रवाई हो सकती है। और यदि ऐसे में आप किसी भी तरह की गाड़ी यां व्हीकल चलाना चाहते हैं तो आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है तो ऐसे में आपको ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर देना चाहिए। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आपको ड्राइविंग टेस्ट से गुजरना होता है। इससे पहले लर्निंग लाइसेंस बनता है फिर परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाते हैं। और एक बार अप्लाई करने के बाद 30 दिनों के भीतर आपके दिए गए पते पर भारतीय डाक से ड्राइविंग लाइसेंस आ सकता है। इसके लिए अप्लाई करने से पहले आपको कुछ होमवर्क करने की जरूरत पड़ती है।

 

चलिए मैं आपको बताती हूं कि ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करने से पहले आपको क्या काम करना चाहिए:-

जैसा कि आप जानते हैं कि डॉक्यूमेंट किसी भी चीज में सबसे अहम रोल निभाते हैं। क्योंकि आपको ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करने की कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है। जैसे कि आधार कार्ड, आवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पैन कार्ड,बिजली का बिल, डेट ऑफ़ बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, लर्निंग लाइसेंस नंबर और मोबाइल नंबर को आप पहले रेडी कर ले ।

 

चलिए जानते हैं कि ड्राइविंग लाइसेंस की फीस कितनी होती है:-

मैं आपको बता दूं कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपको लगभग 1300 से 1500 का खर्च उठाना पड़ता है। लेकिन हां यह अलग-अलग राज्य में अलग-अलग हो सकता है। सबसे पहले आपको लर्निंग लाइसेंस बनवाना होता है जिसे बनवाने के लिए करीब 450 से 500 तक का खर्च पड़ता है।

 

 

 

Letsdiskuss

0 Comments
logo

@kirankushwaha3551 | Posted on February 28, 2024

दोस्तों आज के समय में बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाना अपराध माना जाता है। अगर आप बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाते हैं तो आपको जुर्माना देना हो सकता है और आपके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। ऐसे में आपको ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना जरूरी होता है। अगर आपको भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है और आपको पता नहीं है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की विधि क्या-क्या है और लगभग कितना समय लग जाता है ड्राइविंग लाइसेंस तैयार होने मे। तो चलिए  इस पोस्ट के जरिये आपको बताऊंगी की ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की विधि क्या-क्या है और ड्राइविंग लाइसेंस कितने दिन में बनकर तैयार हो जाता है।

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की विधि- ड्राइविंग लाइसेंस दो तरह से बनाए जाते हैं। पहले आपको लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद आपको परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा।

लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन -

  1.  सबसे पहले आपको परिवहन सारथी पोर्टल पर जाना होगा और वहां पर आपको अपने राज्य को चुनना होगा।
  2.  इसके बाद आपको न्यू लर्नर लाइसेंस पर क्लिक करना होगा जिसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  3.  यहां पर आपको अपनी नीजी जानकारी जैसे कि अपना नाम, पता, फोन नंबर, आदि भरना पड़ेगा।
  4.  और इसके बाद आपको फोटो और साइन की स्केड कापी अपलोड करनी होगी।
  5.  इसके बाद टेस्ट के लिए आपको तारीख चुनना पड़ेगा।
  6.  आखरी स्टेप में फीस जमा करनी होगी।
  7.  इन सब ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको टेस्ट के लिए आरटीओ जाना पड़ेगा।
  8.  यह सब कर लेने के बाद इसके कुछ दिनों के बाद आप लर्निंग लाइसेंस ऑनलाइन वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन- लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनने के 30 से लेकर 180 दिन के भीतर परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। परमानेंट लाइसेंस के आवेदन भी लर्निंग लाइसेंस के समान किए जाते हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस कितने दिन में बनकर तैयार हो जाता है - अप्लाई करने के बाद लगभग 30 दिनों के भीतर ड्राइविंग लाइसेंस बनकर तैयार हो जाता है और आपके दिए गए पते पर भारतीय डाक विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस भेज दिया जाता है।

 

 

Letsdiskuss

0 Comments