हर लड़की के लिए ब्रा पहनना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि ज़ब लड़कियां पहली बार ब्रा पहनती है तो उन्हें थोडा अजीब लगता है क्योंकि उन्हें ब्रा पहनने की आदत नहीं होती है ज़ब वह धीरे -धीरे ब्रा पहनने लगती है तो उन्हें ब्रा पहनने की आदत हो जाती है।
ब्रा पहनने की कोई उम्र नहीं होती है बल्कि ब्रैस्ट डेवलप के अनुसार लड़कियां ब्रा पहनने लगती है जैसे कि कुछ लड़कियां 8 वर्ष की उम्र से ही ब्रा पहनना शुरू कर देती है तो कुछ लड़कियां 11 से 14 वर्ष की उम्र मे ब्रा पहनना शुरू कर देती है क्योंकि उनके उम्र के हिसाब से उनका शरीर भी विकसित होने लगता है।
इसके अलावा जिन लड़कियों के ब्रैस्ट डेवलप नहीं होते, वह लड़कियां इसलिए ब्रा पहनने लगती हैं क्योंकि उनकी कुछ सहेलियां ब्रा पहनती हैं।


