H
Himani Saini· 2 years ago
Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

जीवनसाथी का सही अर्थ क्या है?

8
244

Join this conversation

Sort By

चलिए दोस्तों मैं आज आपके जीवनसाथी का सही अर्थ बताने जा रही हूं। दोस्तों कहने को सब लोग कह देते हैं कि तुम मेरे जीवन साथी हो तुम्हें मेरे सब कुछ हो तुम्हारे सिवा मेरा इस दुनिया में कोई नहीं है लेकिन निभाने वाला कोई नहीं होता है। अगर कोई आपको जीवनसाथी कह दे तो वह कहने मात्र से जीवन साथी नहीं हो जाता है बल्कि उसे जीवनसाथी का अर्थ समझना चाहिए और जीवन भर साथ देना चाहिए।

मैं आपको बता दूं कि जीवनसाथी का सही अर्थ जीवन भर साथ रहने वाला होता है। जीवनसाथी का मतलब जो  हमारे साथ हरदम खड़ा रहता है।  अगर किसी रिलेशनशिप में है तो वह हमारे साथ जीवन भर रहे, अर्थात जिंदगी भर हमारे साथ रहे हमारा साथ कभी भी ना छोड़े चाहे हमारे सामने कैसी भी परिस्थिति हो वह हमारा हर परिस्थिति में साथ दे उसे ही जीवनसाथी कहते हैं।

चाहे सुख हो या चाहे दुख हो हर समय में हमारा साथ दे और आने वाली जिंदगी में हरदम हमारे साथ रहे उसे ही जीवनसाथी कहते हैं। जीवनसाथी का अर्थ यह नहीं है कि हम एक दूसरे से किसी चीज की उम्मीद रखें कि हमें तुमसे यह चाहिए हमें तुमसे वह चाहिए अगर उसका काम हम ना करें तों  वह हमें छोड़ कर चला जाए इसे जीवन साथी नहीं कहते हैं,जीवन साथी का मतलब तो वो होता है कि हमारे पास कुछ भी ना हो और हम उसके लिए कुछ भी न करने लायक हो फिर भी वह हमारे साथ रहे उसे  जीवनसाथी कहते हैं। जीवनसाथी का मतलब यह नहीं है कि वह सिर्फ हमसे मतलब के लिए रिलेशनशिप में है।जीवन साथी तो बिना किसी मतलब के ही हमारे साथ हरदम रहते हैं।

 चलिए मैं आपको बताती हूं कि आपके जीवनसाथी कौन-कौन हो सकते हैं -

सबसे पहले तो आपके माता-पिता होते हैं जो आपके हर सुख -दुख में आपका साथ देते हैं और जीवन भर आपके साथ रहते हैं। दूसरे नंबर पर आपका पति आता है जो आपको विवाह करके ले जाता है पति भी आपके साथ जीवन भर साथ रहता है। इसके बाद आपके कोई खास दोस्त या मित्र होंगे जो आपके साथ जीवन भर साथ रहते हैं। इसके अतिरिक्त हमारे भाई-बहन सगे संबंधी रिश्तेदार भी साथ रहते हैं हालांकि वह हमारे हर सुख दुख में साथ ना दे पाए वह बात अलग है।

Letsdiskuss

Answered by
Kiran Kushwaha
Kiran KushwahaModern India Explorer
View Profile
Updated on03/19/26
3

वर्तमान समय में देखने को मिल रहा है कि यदि किसी लड़की को किसी लड़के से प्यार हो जाता है और फिर वह एक दूसरे से शादी कर लेते हैं। शादी करने के बाद उन्हें लगने लगता है कि वह दोनों एक दूसरे के जीवन साथी बन गए हैं। लेकिन मैं आपको बता दूंगी केवल जीवनसाथी का देने से कोई किसी का जीवनसाथी नहीं बनता है। जीवनसाथी तब कोई किसी का बन सकता है जब वह जीवन भर उसका साथ दे यानी की सुख और दुख में हमेशा साथ खड़ा रहे। उसे ही हम जीवन साथी कह सकते हैं।

 यहां पर मैं आपको जीवनसाथी का सही मतलब बता रही हूं दोस्तों वह व्यक्ति जिसके साथ हम जीवन भर का सफर तय करते हैं। जो हमेशा हमारे साथ होता है, हमारे खुशियों में हमारे दुखों में हमारे साथ रहे, उसे ही हम सच्चा जीवनसाथी कह सकते हैं।

आईये दोस्तों हम आपको बताते हैं कि जीवनसाथी कैसा होना चाहिए:-

 दोस्तों मेरा मानना है कि जीवनसाथी ऐसा होना चाहिए जो हमेशा आपके सपोर्ट करें। जो आपके सपनों को साकार करने में आपकी मदद करें चाहे आपका सपना कितना ही बड़ा क्यों ना हो।

 जीवनसाथी ऐसा होना चाहिए जो आपके ऊपर हमेशा पूरी तरह से भरोसा करें क्योंकि जिस रिश्ते में विश्वास होता है वही रिश्ता हमेशा पूरा हो पता है।

 जीवनसाथी ऐसा होना चाहिए जो हमेशा आपकी बातों को सुने और उसे समझे।

 एक सच्चा और अच्छा जीवनसाथी हमेशा आपको खुद से ऊपर देखे ना कि आपको नीचा दिखाए।

 दोस्तों मैं आपको बता दूं कि मुझे लगता है कि मेरे सच्चे जीवनसाथी माता-पिता होते हैं क्योंकि इस दुनिया में केवल एक ही इंसान होते हैं जो बिना किसी स्वास्थ्य के हमारे सभी इच्छाओं को पूरी करते हैं। और हमें बेइंतहा प्यार करते हैं। हमारी हर एक छोटी और बड़ी ख्वाहिश को पूरा करने की कोशिश करते हैं।

 और यदि माता-पिता की बात कोई सच्चा जीवन साथी होता है तो वह हमारा हमसफ़र होता है।

Article image

 

Answered by
A
View Profile
Answered on03/23/24
2

जीवनसाथी शब्द दो भागों से मिलकर बना है, जीवन और साथी, जिसका अर्थ है वह व्यक्ति जो जीवन के हर चरण में साथ निभाए।

जीवनसाथी वह होता है जो सुख-दुख, सफलता-असफलता हर परिस्थिति में साथ खड़ा रहे। यह केवल पति या पत्नी तक सीमित नहीं, बल्कि एक ऐसा संबंध है जिसमें विश्वास, समझ और सहयोग हो।

जीवनसाथी के साथ जीवन की जिम्मेदारियां, भावनाएं और सपने साझा किए जाते हैं। इस रिश्ते की नींव प्यार, सम्मान और भरोसे पर टिकी होती है।

सही जीवनसाथी वही माना जाता है जो हर परिस्थिति में साथ निभाए और एक-दूसरे का सहारा बने।जीवनसाथी का अर्थ केवल रिश्ता नहीं, बल्कि जीवनभर का साथ और समझ होता है।

Answered by
K
Kavya SharmaCovering the culture, trends, and everyday choices that define how modern India lives.
View Profile

Kavya Sharma is a lifestyle expert and content writer with over 4 years of experience covering entertainment and lifestyle across digital platforms in India. She holds a Bachelor's degree in Media Studies from Mumbai University, which shaped her understanding of audience behaviour, cultural trends, and how content connects with readers at a personal level. Her writing spans Bollywood and OTT entertainment, fashion, wellness, travel, relationships, and modern living — topics she approaches with both cultural awareness and editorial discipline. Her work has appeared on platforms including Femina.in, Pinkvilla, and Lifestyle Asia India, where she has developed a consistent voice that resonates with urban Indian readers navigating contemporary life. Over four years, Kavya has published 250+ articles covering trend-driven and evergreen lifestyle content. She understands what audiences in this space actually want — content that is relatable, well-researched, and reflective of the way people in India are living, consuming, and making choices today. Across all her work, she maintains a standard of accuracy and cultural sensitivity — ensuring that entertainment and lifestyle conte

Answered on03/19/26
0