R
Ravi Gupta· 1 महीना पहले
लेखक

पितृ पक्ष में क्या करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

2
26

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया10/17/26

आप जानना चाहते हैं कि हमें पितृपक्ष में क्या करना चाहिए, और किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए तो चलिए हम आपको इसकी समस्त जानकारी देते हैं।

चलिए हम आपको सबसे पहले पितृपक्ष क्या है इसकी जानकारी देते हैं:-

पितृ पक्ष जिसे हम श्राद्ध पक्ष के नाम से भी जानते हैं, मैं आपको बता दूं कि पितृपक्ष के दौरान, पितरों का स्मरण, और दान पुण्य करना सबसे प्रमुख माना जाता है। इस दौरान हम अपने पूर्वजों का आशीर्वाद भी प्राप्त करते हैं।

चलिए अब जानते हैं कि पितृपक्ष के समय हमें क्या करना चाहिए:-

जल अर्पण और तर्पण :- रोजाना दोपहर के समय दक्षिण दिशा की तरफ हाथ में कुश और जल लेकर अपने पितरों को जल अर्पित करना चाहिए, जल अर्पण के लिए यदि आप तांबे का बर्तन लेकर उपयोग करते हैं तो इसे काफी शुभ माना जाता है।

सदाचार और सादगी वाला जीवन:- जैसा कि आप जानते हैं कि पितृपक्ष 15 दिन के लिए होते हैं, इसलिए 15 दिन तक आप अपने घर के माहौल को बिल्कुल शांत बना कर रखें, अपने से बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें, अगर प्रतिदिन शाम के समय अपने पितरों के नाम पर दीपक जलाएं।

आईये अब हम आपको बताते हैं कि पितृपक्ष के समय हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए:-

पितृ पक्ष के समय मांगलिक कार्य करना होता है वर्जित:- जैसे ही पितृपक्ष शुरू हो जाते हैं उसे समय हमें सादी, सगाई, मुंडन, बरहों, जैसे शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

घर पर आए किसी जीव या किसी गरीब इंसान का अपमान ना करें :- अक्सर देखा जाता है कि यदि घर के सामने कोई जीव या गरीब मनुष्य आता है तो हम उसे बिना कुछ खिलाएं वापस भेज देते हैं तो मैं आपको बता दूं कि आप ऐसा बिल्कुल भी ना करें यदि आपके दरवाजे पर कोई जीव या मनुष्य आता है तो उसे भोजन अवश्य कराएं।

समय का ध्यान रखे :-पितृ पक्ष मे समय का विशेष ध्यान दिया जाता है, श्राद्ध का काम हमेशा दोपहर के समय में किया जाता है, इसलिए ध्यान रहे कि कभी भी श्राद्ध का काम कभी भी सुबह या रात के समय ना करें।

यहां पर मैंने आपको श्राद्ध से जुड़ी समस्त जानकारी दी है मेरे द्वारा बताए गए उपाय को आप अपना सकते हैं। यह जानकारी बिल्कुल सटीक और सही दी गई है।

हम सभी को पितृ पक्ष के समय अपने पूर्वजों का श्राद्ध अवश्य करना चाहिए क्योंकि इसके द्वारा पूर्वजों को मुक्ति प्रदान होती है और उन्हें सीधे स्वर्ग का दरवाजा मिल जाता है।

लेख की तस्वीर

Aanya  Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया10/12/26

लेख की तस्वीर

पितृ पक्ष क़ो श्राद्ध पक्ष भी कहते है। पितृ पक्ष हमारे पूर्वजों को याद करने तथा उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार, पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति के प्रति पूजा-पाठ, दान, पुण्य करने के लिए किया जाता है। पितृ पक्ष अपने पूर्वजों के यादगार के रूप मे माना जाता है।

पितृ पक्ष में क्या करना चाहिए?

1. पितरों को जल चढ़ाये -

पितृ पक्ष मे सुबह स्नान करके पितरों को जल, फूल चढ़ाये तथा पितरों को हवन लगाकर प्रथम दिन पितरों बुलाये। जल के साथ काले तिल भी पितरों को चढ़ाये।

2. श्राद्ध करे : -

पितर पक्ष के दिनों में अपने पूर्वजों की मृत्यु के पश्चात उसी तिथि पर श्राद्ध करने की परंपरा प्रचलित है। इससे पूर्वजों के प्रति सम्मान के प्रति श्राद्ध मनाते है।

3. गरीबों को भोजन करवाना -

 पितर में भूखे लोगों को भोजन कराने और उनकी मदद करने से पुण्य मिलता है।

4. दान-पुण्य करे -

पितृ पक्ष में अपनी हैसियत के अनुसार अनाज, कपड़े आदि गरीबो क़ो दान करने से पुण्य के भागीदार बनेंगे।

5.पक्षी, गाय और कुत्तो को भोजन करवाए -

पितृ पक्ष के दौरान जिस दिन आपके घर के बुजुर्गो श्रद्ध होती है, उस दिन आप सबसे पहले भोजन गाय को खिलाये फिर पक्षीयो और कुत्ते को भोजन खिलाने से बहुत ही पुण्य मिलता है। ऐसा माना जाता है कि बुजुर्गो की श्राद्ध का फल प्राप्त हो जाता है।

पितृ पक्ष में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

पितृ पक्ष में साफ-सफाई से लेकर शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। परिवार की धार्मिक परंपराओं क़ो मानते हुए पूजा-पाठ ध्यान दे, पितृ पक्ष में किसी का अपमान नहीं करे और जरूरतमंद व्यक्तियों तथा पशु-पक्षियों के प्रति दया, करुणा की भावना जरूर रखे।

कुछ परिवारों के सदस्य पितृ पक्ष क़ो नही मानते है लेकिन पितृ पक्ष शुरु होने पर विशेष योग्य रखने वाली बात यह कि इस समय विवाह, मुंडन,गृह प्रवेश तथा अन्य मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। पितृ पक्ष में नए वस्त्र नही खरीदने चाहिए, नए वस्त्र खरीदने से दोष के भागीदारी बनते है।

निष्कर्ष:-

पितृ पक्ष  पूर्वजों को याद दिलाने तथा उनके अच्छे कर्मो से सीख प्राप्त करने का अवसर देता है। पितृ पक्ष दान-पुण्य, जरूरतमंदों की मदद करना तथा बुजुर्गों का आदर -सम्मान करना चाहिए। हमें समझना चाहिए कि पूर्वजों के प्रति सच्चा सम्मान केवल पूजा करने से नहीं, बल्कि उनके दिए संस्कारों को अपनाने और अच्छे कर्म करने से भी प्रकट होता है।

Setu Kushwaha
प्रोफ़ाइल देखें
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/09/26

पितृ पक्ष हिंदू परंपरा में अपने पूर्वजों को याद करने, उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने और उनके योगदान के लिए कृतज्ञता प्रकट करने का समय है। इस दौरान लोग अपनी पारिवारिक परंपराओं के अनुसार श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान, दान-पुण्य और प्रार्थना जैसे धार्मिक कार्य करते हैं। पितृ पक्ष का मुख्य भाव अपने पूर्वजों का सम्मान करना और उनके प्रति अपने कर्तव्यों को याद रखना है।

लेख की तस्वीर

1. पितृ पक्ष में क्या करना चाहिए?

श्राद्ध कर्म करें

श्राद्ध पितरों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का पारंपरिक तरीका है। परिवार अपनी मान्यताओं और रीति-रिवाजों के अनुसार श्राद्ध करता है। कई परिवारों में दिवंगत परिजनों की मृत्यु तिथि के अनुसार श्राद्ध किया जाता है।

तर्पण करें

तर्पण में जल अर्पित करके पूर्वजों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है। कुछ परंपराओं में इसमें तिल और कुश का भी उपयोग होता है। इसकी विधि परिवार की परंपरा और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

पिंडदान करें

कुछ हिंदू परंपराओं में पिंडदान को श्राद्ध कर्म का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। यह दिवंगत पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए किया जाता है। इसे किसी जानकार पुरोहित के मार्गदर्शन में किया जा सकता है।

दान-पुण्य करें

पितृ पक्ष में जरूरतमंद लोगों को भोजन, कपड़े या अपनी क्षमता के अनुसार अन्य उपयोगी वस्तुएँ दान करना अच्छा माना जाता है। दान करते समय दिखावे के बजाय सेवा और करुणा की भावना रखना महत्वपूर्ण है।

पूर्वजों को याद करें

अपने पूर्वजों के जीवन, उनके संस्कारों और परिवार के लिए किए गए योगदान को याद करना भी इस अवधि का एक महत्वपूर्ण भाव है। उनके अच्छे गुणों को अपने जीवन में अपनाना उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक तरीका है।

2. पितृ पक्ष में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

ध्यान रखने योग्य बात

क्या करें?

श्रद्धा और सम्मान

धार्मिक कार्य पूरे मन और श्रद्धा से करें।

सात्त्विक आहार

परिवार की परंपरा के अनुसार भोजन और खानपान के नियम अपनाएँ।

दान-पुण्य

अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता करें।

परिवार की परंपरा

श्राद्ध और तर्पण की विधि के लिए परिवार के रीति-रिवाजों का ध्यान रखें।

व्यवहार

विनम्रता, संयम और दूसरों के प्रति सम्मान बनाए रखें।

धार्मिक नियम

किसी विशेष विधि को लेकर संदेह हो, तो जानकार पुरोहित से सलाह लें।

3. क्या पितृ पक्ष में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए?

कुछ हिंदू परंपराओं में पितृ पक्ष के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक समारोहों को टालने की परंपरा है। हालांकि, इन मान्यताओं का पालन परिवार, क्षेत्र और समुदाय के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। इसलिए किसी कार्य को शुभ या अशुभ मानने से पहले अपनी पारिवारिक परंपरा को समझना उचित है।

4. पितृ पक्ष का आध्यात्मिक महत्व

पितृ पक्ष केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है। यह अपने परिवार की जड़ों को समझने, पूर्वजों के अनुभवों से सीखने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है। पूर्वजों से मिली सीख, संस्कार और जीवन-मूल्य अगली पीढ़ियों तक पहुँचाना भी उनकी विरासत का सम्मान करना है।

निष्कर्ष

पितृ पक्ष में श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान, प्रार्थना और दान-पुण्य जैसे कार्य अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार किए जा सकते हैं। इस अवधि में श्रद्धा, कृतज्ञता, सेवा, संयम और पूर्वजों के प्रति सम्मान को विशेष महत्व दिया जाता है। धार्मिक विधियों से अधिक महत्वपूर्ण उनके पीछे की भावना और परिवार की परंपराओं का सम्मान करना है।
यह भी पढ़ें: कुंडली में बृहस्पति के प्रभावों को समझाइये?

N
प्रोफ़ाइल देखें

Nitya Sharma is a Vedic astrologer and astrology content writer with over 9+ years of practice in classical Jyotish. She holds a Jyotish Acharya degree from Bharatiya Vidya Bhavan, New Delhi — one of India's most respected institutions for Vedic studies — and a Jyotish Visharad certification from the Indian Council of Astrological Sciences (ICAS), credentials that root her practice and writing firmly within the tradition of classical Vedic astrology. Her content covers Vedic birth chart analysis, planetary transits, kundli matching, dasha predictions, Nakshatra interpretations, annual horoscopes, and the practical application of Jyotish principles in everyday decision-making. Her work has appeared on platforms including AstroSage, GaneshaSpeaks, and Astrotalk, where she writes for readers seeking astrology content grounded in classical texts and disciplined interpretive practice — not generalised sun-sign commentary. Over nine years, Nitya Sharma has conducted 3,500+ individual consultations covering career, marriage, health, and financial predictions. She has published 300+ astrology articles, contributed to astrology panels at the Vedic Astrology Conclave, Mumbai, and the All India Federation of Astrologers' Societies (AIFAS) annual conference, and is a practising member of AIFAS. Her consultations draw clients from across India and the Indian diaspora — a reach built entirely on consistent, verifiable astrological practice. Across all her writing, every prediction is rooted in classical Parashari and Jaimini methodology, every transit analysis references primary astrological texts, and every article reflects the interpretive discipline that nine years of active practice demands — because astrology content without methodological rigour is not astrology, it is guesswork.

1