S
Sumil Yadav· 7 years ago
Exploring astrology, zodiac insights, and traditional interpretations through clear and engaging content.

रूठे हुए भाग्य को मनाने के लिए गुरुवार के दिन क्या उपाय करने चाहिए?

6
940

Join this conversation

Sort By

यदि आपका भी भाग्य आप से रूठा हुआ है तो ऐसे में आप गुरुवार के दिन कौन से उपाय अपना सकते हैं ताकि आपका रूठा हुआ भाग सौभाग्य में बदल जाए इसके लिए मैं आपको कुछ उपाय बताना चाहती हूं।

हर महीने में आने वाली पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु जी का पूजन और व्रत करना चाहिए।

गुरुवार के दिन, पीले रंग के वस्त्र, पीले रंग का भोजन ही करना चाहिए तथा भगवान विष्णु की पूजन करनी चाहिए।

इसके अलावा यदि आप गुरुवार के दिन कहीं बाहर किसी काम से जा रहे हो तो अपने माथे पर तिलक लगाकर जाए ऐसा करने से आपका सौभाग्य बदल जाएगा।Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on01/24/23
2

नवग्रहों में सबसे महत्वपूर्ण और सबसे मजबूत ग्रह होता है बृहस्पति , जिसको गुरु ग्रह भी कह सकते हैं | अर्थात कहा जा सकता है कि गुरु ग्रह सबका गुरु होता है | बृहस्पति ग्रह का अगर असर शुभ हो तो तो आपके जीवन में सुख और सौभाग्य मिलता है और वहीं अगर बृहस्पति का असर अशुभ हो तो इन सबका उल्टा हो सकता है | ज्योतिष के हिसाब से अगर आपको अपना रूठा हुआ भाग्य बनाना है तो आप कुछ उपाय अपना सकते हैं |


भगवान विष्णु का पूजन :-
अगर आप अपने जीवन में सुख सुविधा और सौभाग्य चाहते हैं तो इसके लिए आप भगवान विष्णु का पूजा करें | विष्णु पूजन आपके जीवन में सिर्फ सुख सुविधा ही नहीं बल्कि आपके हर कष्ट को दूर करेगा |

- भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए बृहस्पतिवार के दिन "ॐ नमः भगवते वासुदेवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें |

- भगवान विष्णु को पीले रंग के फल का भोग लगाना चाहिए |

- हर रोज भगवान विष्णु की पूजा करते समय हल्दी और चंदन के टिके का प्रयोग करें और जब भी घर से किसी शुभ काम के लिए निकलें तो माथे पर हल्दी और चावल का टिका लगाकर निकलें शुभ होता है |

- महीने में आने वाली पूर्णिमा को भगवान विष्णु का व्रत और पूजन करना चाहिए |

- जो बृहस्पति का पूजन करते हैं उन्हें हर गुरुवार हल्दी, चने की दाल, पीले वस्त्र, बेसन के लड्डू इन सबसे पूजन करें |

- जो लोग रोग, शत्रु, और अपने कामकाज की वजह से परेशान रहते हैं उन्हें नियमित रूप से "राम रक्षा" स्तोत्र का पाठ करना चाहिए |

- हर गुरुवार "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" का 108 बार तुलसी माला से जाप करें |

यह कुछ उपाय हैं, जिसकी सहायता से रूठे हुए भाग्य को मनाया जा सकता है |

(Courtesy : Jansatta )


Answered by

शिव शक्ति ज्योतिष केंद्र सनातन धर्म मंदिर

Answered on05/16/19
3

रूठें हुये भाग्य को मनाने के लिए गुरुवार के दिन गाय को आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी मिलाकर खिलाएं। इसके अलावा स्नान करने के बाद पानी में एक चुटकी हल्दी डालें और साथ ही इस दिन किसी निर्धन को चने की दाल, केला, पीले वस्त्र आदि दान अवश्य करें।

रूठें हुये भाग्य को मनाने के लिए गुरुवार के दिन विष्णु भगवान और लक्ष्मी की पूजा करना चाहिए,भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी धन और वैभव का प्रतीक माना जाता है जिससे घर में सुख, समृद्धि बनी रहती है।

Article image

Answered by
S
View Profile

Mp

Answered on01/27/23
1