र
लेखक

अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहने के लिए क्या करना चाहिए ?

10
682

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/30/22

अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहने के लिए हमेशा पॉजीटिव थिकिंग रखें, ठीक वैसे ही कई बार जीवन में बड़ी से बड़ी परेशानी भी सिर्फ आपके खुश रहने से ही दूर हो सकती है। खुश रहने की आदत आपको जीवन में सही फैसला लेना में आपकी मदद करेगी। अपने लक्ष्य के प्रति खुद पर ध्यान केंद्रित करे - बिना फोकस बनाकर कई घंटे पढ़ाई करने से अच्छा है कि कुछ घंटे ध्यान लगाकर पढ़ाई करने से आपके जीवन मे आपका जो लक्ष्य होगा वह पढ़ाई करके उस लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। लेख की तस्वीर

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

4
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/05/23

चलिए जानते हैं कि व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए क्या करें। व्यक्ति को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सबसे पहला मंत्र कड़ी मेहनत और ईमानदार होना जरूरी होता है। जिससे व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए व्यक्ति के अंदर एक सकारात्मक विचार होना जरूरी होता है। अगर व्यक्ति को अपना लक्ष्य प्राप्त करना है तो उसे उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन-रात मन लगाकर काम करना होगा। लेख की तस्वीर

preeti  patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/31/19

किसी भी इंसान को अगर अपनी ज़िंदगी में सफल होना है तो उसके लिए उन्हें बहुत मेहनत और लगन से अपना काम करना पड़ता है | किसी भी काम को करने के लिए अपना एक लक्ष्य निर्धारित करना होता है और उसके चलते ही अपने काम में इंसान आगे बढ़ता है और सफलता प्राप्त करता है |


आइये जानते हैं इंसान ऐसा क्या करें कि वह अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता से अपना काम करें -

- सबसे पहले अपने काम का सही निर्धारण करें :-
अगर आप किसी काम को करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप अपने काम का सही निर्धारण करें | काम का सही निर्धारण से तात्पर्य यह है कि आप अपने काम को सही तरह से समझें और जाने कि आप क्या करना चाहते हैं | अगर आप काम को करने से पहले उसका सही निर्धारण कर लेंगे तो इससे आप अपने काम को एकाग्रता से कर सकेंगे और साथ ही आपका समय बचेगा |

- अपने काम को प्राथमिकता दें :-
एकाग्रता से काम करने के लिए आप इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने काम के प्रति ईमानदार हों और दूसरी बात आप जो काम कर रहे हैं उसको आप अपने जीवन में कितनी महत्वता देते हैं | याद रखिये आप अपने काम को जितना महत्वपूर्ण समझेंगे और जितनी उसको प्राथमिकता देंगे उतना ही आप अपने काम के प्रति एकाग्र होंगे |

- अपने लक्ष्यों को लिखें :-
अगर आप अपने सभी कामों की एक सूचि बना लेंगे तो आपके लिए यह निर्धारित करना आसान हो जाएगा कि आपको कौन से काम को पहले करना है और कौन से काम को बाद में | जिससे आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सही समय मिलेगा जिससे आप अपने काम को एकाग्रता से कर सकेंगे |

अगर आप अपने जीवन में सफलता की प्राप्ति करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने जीवन के सभी लक्ष्य को एक सूचि में लिखें ताकि आप जो प्राप्त करना चाहते हैं, उसके बारें में आपको पता हो |

(Courtesy : Fashion Women Buzz )

K
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

हिंदी लेखक

5