komal Solanki
komal Solanki· 4 years ago
Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

पूजा करते समय हमे किन बातो का ध्यान रखना चाहिए?

24
3.2K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on10/08/23

क्या आप जानते हैं हमें पूजा करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, नहीं जानते होंगे तो चलिए आज मैं आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताते हैं की पूजा करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। पूजा करते समय हमें मंत्र श्लोक आदि का जाप करना चाहिए मंत्र जपने के लिए रुद्राक्ष का माला होना चाहिए।पूजा करते समय मन अपवित्र नहीं होना चाहिए। कहते हैं पूजा के दौरान मन में बुरे विचार आने से पूजा का फल नहीं मिलता है।पूजा में अगरबत्ती का प्रयोग न करें। बांस से बनी अगरबत्ती बिल्कुल नहीं जलानी चाहिए। क्योंकि इसका उपयोग अंतिम संस्कार में किया जाता है। इसलिए इसे अशुभ माना जाता है।भगवान को स्नान कराते समय केवल उंगलियों का प्रयोग करें, अंगूठे का नहीं। ऐसा करने से भगवान नाराज हो जाते हैं और घर में विपत्ति आती है।पूजा की शुरुआत हमेशा गणेश जी की पूजा से करें। श्री गणेश को तुलसी के पत्ते कभी न चढ़ाएं। क्योंकि ऐसा करने से अपराध बोध होता है।पूजा के दौरान कभी भी दीपक नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में बीमारी हो सकती है।

Letsdiskuss

Poonam Patel
View Profile
14
Replying to the question above
Answered on10/10/23

अक्सर लोग पूजा करते समय कुछ गलतियां कर जाते हैं जिसका उन्हें काफी नुकसान चुकाना पड़ता है यदि आप रोज-रोज पूजा करते वक्त गलतियां करेंगे तो आपको उसका परिणाम तो भूकटतना ही पड़ेगा। इसलिए यदि दोबारा से गलती ना हो तो पूजा करते वक्त कौन-कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए चलिए हम आपको बताते हैं। सबसे पहली बात ध्यान रखने योग्य बात यह है की पूजा करते वक्त हमें अपने मन को एकाग्रता रखनी चाहिए। पूजा करते वक्त हमें यहां वहां की बातों को नहीं सोचना चाहिए जब भी हम पूजा करें तो अपने सर पर दुपट्टा या फिर रुमाल रख लेना चाहिए. भगवान जी को तिलक हमेशा अपनी अनामिका वाली उंगली से लगाना चाहिए। पूजा संपन्न होने के बाद अपने घर के बड़ों बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। इस प्रकार हमारी पूजा सफल और संपन्न हो जाती है।

Article image

A
View Profile
11
Replying to the question above
Answered on10/09/23

पूजा करते समय कुछ विशेष बातो का ध्यान रखना चाहिए भगवान गणेश जी को पूजा के समय तुलसी चढ़ाने से बचना चाहिए। यदि आप अनजाने मे गणेश जी को तुलसी चढ़ा देते है, तो बहुत ज्यादा दोष लगता है।

पूजा करते समय इस बात का ध्यान रखे किसी भी भगवान की पूजा करे तो पूजा के दौरान भगवान को आनमिका ऊँगली से भगवान को तिलक लगाए, यदि आप किसी दूसरी ऊँगली से भगवान को तिलक लगाते है,तो अपशगुन हो जाता है या अशुभ माना जाता है।

इसके अलावा भगवान की पूजा करते समय इस बात का खास ख्याल रखे कि ज़ब भी भगवान की पूजा करते समय जमीन न बैठे, बल्कि आसन लगाकर बैठकर पूजा करने से पूजा का फल मिलता है। लेकिन वही कुछ लोग बिना आसन लगाए जमीन मे बैठकर पूजा कर लेते है, जिसके कारण उन्हें पूजा फल नहीं मिलता है, और उनके घर मे दारिद्राता आती है।Article image

M
View Profile
11
Replying to the question above
Answered on10/09/23

पूजा करने की विधि कैसी हो इस प्रकार के विषय में अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं होती। इसलिए घर में पूजा स्थान पर होने वाले दोष आपको इससे मिलने वाले फल से वंचित रख सकते हैं। घर में की जाने वाली पूजा का सम्पूर्ण फल पाने के लिए आप पूजा स्थान से जुड़ीं जानकारियों को अच्छे से समझकर उनका उपयोग करें।

शास्त्रों के अनुसार घर में पूजा करने का स्थान ईशान कोण में होना चाहिए।

उत्तर दिशा और पूर्व दिशा के बीच का भाग ईशान कोण होता है।

ईशान कोण को शुभ कार्यों के लिए सबसे उत्तम दिशा माना गया है।

इस दिशा में पूजा के मंदिर को स्थापित करें। यदि किसी कारणवश ऐसा न भी कर पाएं तो भूलकर भी घर के ईशान कोण में गंदगी जमा न होने दें व घर के इस हिस्से को सदा पवित्र रखें। ईशान कोण के अतिरिक्त पूर्व दिशा भी पूजा स्थान के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है। इसलिए आप घर में ईशान कोण व पूर्व दिशा दोनों में से जहां भी सुविधाजनक रूप से पूजा स्थल की स्थापना कर सकें।Article image

S
View Profile
11
Answered on08/28/23

शिवजी पर लौग चढ़ाने से कई सारे लाभ होते है -

• यदि कोई कुंवारी कन्या शिवजी के शिवलिंग मे सोमवार के दिन 11 लौग चढ़ाती है और पूजा -पाठ करती है तो शिव जी उन पर प्रसन्न होकर उन्हें अच्छे वर की प्राप्ति का वरदान देते है।और उस कन्या को अच्छा वर मिलता है और वह आपने जीवन मे हमेशा खुश रहती है क्योंकि उसे शिव जी के रूप मे अच्छा वर मिलता है।Letsdiskuss

और पढ़े- प्रयागराज में कौन सा ऐसा मंदिर शिव का है, जहां पर शिवजी की लगती है अदालत?

S
View Profile

Mp

26
0
Replying to the question above
Answered on10/09/23

क्या आप जानते हैं,कि पूजा करते समय किन-किन बातों पर ध्यान रखना चाहिए।पूजा करते समय हमें मंत्र श्लोक आदि का जाप करना चाहिए मंत्र जपने के लिए रुद्राक्ष का माला होना चाहिए।पूजा करते समय मन अपवित्र नहीं होना चाहिएअगर आपने पूजा घर में कोई मूर्ती की स्थापना की हुई है तो ध्यान दें, मूर्ती का कोई भी हिस्सा खंडित नहीं होना चाहिए।।पूजा की शुरुआत हमेशा गणेश जी की पूजा से करें। श्री गणेश को तुलसी के पत्ते कभी न चढ़ाएं। क्योंकि ऐसा करने से अपराध बोध होता है।हमें पूजा करते वक्त मन में शांति होनी चाहिए पूजा ध्यान करते समय अपने मन में यहां-वहां की बातें नहीं लानी चाहिए। अपनी पूजा वाले मंदिर में इष्ट देवता की फोटो का चित्र अवश्य लगाना चाहिए जिससे नकारात्मक शक्तियों का वास ना हो सके।पूजा-पाठ करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।

Letsdiskuss

Kanchan  Patel
Multi-Niche Content Researcher
View Profile
11
Replying to the question above
Answered on12/16/21

पूजा करते समय हमे एकाग्र मन करके,आसन बिछाकर सर मे दुपट्टा, रुमाल डालकर पूजा करना चाहिए।तथा ज़ब जी जिस भगवान की पूजा करने के लिए बैठते है उनकी फोटो रखकर उनके फोटो के सामने दीपक जलाकर आप भगवान के चरण स्पर्श करते है तो अपना मस्तक जमीन मे रख कर भगवान को प्रणाम करे और पूजा -पाठ करने के बाद अपने माता -पिता के चरण स्पर्श जरूरत करे इन बातो को अवश्य ध्यान दे।अशुभ चीजों को पूजा पाठ के स्थान से हटा दे ताकि किसी प्रकार कोई अनहोनी ना हो और सही दिशा मे ही भगवान की मूर्ति, फोटो को स्थापित करे ताकि आपके घर मे नकरात्मक शक्तियों का प्रभाव ना पड़े।

Article image

S
View Profile

Mp

14
Replying to the question above
Answered on12/20/21

सबसे पहले हमें पूजा करते समय एक स्थान पर बैठ जाना चाहिए! फिर अपने भगवान को स्नान कराना चाहिए! उनके माथे पर चंदन - तिलक लगाना चाहिए! इसके बाद पुष्प की माला पहनानी चाहिए! इसके बाद उनको भोग लगाना चाहिए और पूरे मन से प्रार्थना करना चाहिए कि हे प्रभु मैं आपको कभी भूलूं नहीं अगर मुझसे कोई जाने अनजाने में गलती हो जाए तो आप क्षमा करना यह भाव अपने मन में रखना चाहिए और भगवान के लिए बड़े प्रेम से कीर्तन करना चाहिए!भगवत में ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति राम नाम लेता है उसका जीवन उद्धार हो जाता है.Article image

preeti  patel
View Profile
14
Replying to the question above
Answered on12/18/21

पूजा-पाठ तो सभी लोग करते है लेकिन अक्सर लोग पूजा पाठ करते समय कई सारी गलतियां करते हैं। जिसके कारण भगवान रुष्ट हो जाते हैं और हमें कई सारी परेशानियों झेलना पड़ता है।

वैसे तो सभी लोग पूजा-पाठ अपने धर्म के अनुसार अपने अपने इष्ट देवताओं की पूजा करते हैं. पूजा करते समय कोई ना कोई गलतियां अवश्य करते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि पूजा करते समय हमें कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए।

पूजा करने से पहले हमें स्वच्छ जल से स्नान करना चाहिए। और जो व्यक्ति स्नान ना किया हो उसेस्पर्श नहीं करना चाहिए क्योंकि वह व्यक्ति अशुद्ध होता है। हमें पूजा करने के लिए एक तांबे के लोटे में जल लेना चाहिए। पूजा करते वक्त हमें हल्के पीले या सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ध्यान रहे जहां पास मंदिर हो वहां पास शौचालय कभी नहीं बनवाना चाहिए। मंदिर के अगल-बगल चप्पलों को नहीं उतारना चाहिए। घर की मंदिर को लकड़ी का बनवाना चाहिए। पूजा करते समय हमें मंत्र श्लोक आदि का जप करना चाहिए मंत्र जपने के लिए रुद्राक्ष का माला होना चाहिए। हमें पूजा करते वक्त मन में शांति होनी चाहिए पूजा ध्यान करते समय अपने मन में यहां-वहां की बातें नहीं लानी चाहिए। अपनी पूजा वाले मंदिर में इष्ट देवता की फोटो का चित्र अवश्य लगाना चाहिए जिससे नकारात्मक शक्तियों का वास ना हो सके।Article image

Krishna Patel
View Profile
14
Answered on05/15/21
  1. गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता व स्वच्छ वातावरण के कारण काफी अच्छे लगते हैं। यहां प्रकृति की बनावट मानो कुदरत का एक नायाब करिश्मा लगती है, यहां के खूबसूरत नजारे किसी का भी मन मोह लेते हैं। और यहां का स्वच्छ जल स्रोत से सीधे लोगों तक पहुंचता है, जो पीने में काफी शीतल होता है। हमें गांव में यहां की खूबसूरत वादियां पसंद है और यहां का ठंडा पानी यहां की शान है।

और पढ़े- गांव में कौन सा बिजनेस करें?

A
Society & Culture Explorer
View Profile

I am a student and I love art study

13
5
Replying to the question above
Answered on12/18/21

पूजा करते समय हमें कई नियमों का पालन करना पड़ता है हमें देखना पड़ता है कि हम जिस भी भगवान की पूजा करते हैं तू उन देव की पूजा में क्या वर्जित माना गया है अन्यथा हमको अशुभ फल की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि पूजा करने से पहले हमें अपने मन को एकाग्र कर लेना चाहिए इसके बाद हमें सिर पर चुनरी रूमाल या कोई सा भी कपड़ा हमें अपने सिर में रखकर ही पूजा करना चाहिए और फिर आसन बिछाकर बैठ जाना चाहिए हम जिस भी भगवान की पूजा करते हैं तो हमेशा तिलक अनामिका वाली ही उंगली से लगाना चाहिए। और हमें एक घी का दीपक जलाना चाहिए। और हमें चरण स्पर्श करते समय यह देखना चाहिए कि हमारा सिर वह जमीन से स्पर्श हो। और पूजा संपन्न होने के बाद हमें अपने घर में अपने से बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए.।Article image

Aanchal Singh
View Profile
13
Replying to the question above
Answered on03/14/26

पूजा हिंदू धर्म में ईश्वर के प्रति श्रद्धा और भक्ति व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण तरीका माना जाता है। पूजा करते समय मन, वचन और कर्म की शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जब व्यक्ति शांत और एकाग्र मन से पूजा करता है, तो उसे आध्यात्मिक शांति और संतोष का अनुभव होता है। पूजा केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं है, बल्कि यह आत्मिक अनुशासन और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देती है। इसलिए पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक माना जाता है।

स्वच्छता का ध्यान रखें: पूजा से पहले स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।

शांत मन से पूजा करें: पूजा करते समय मन को शांत और एकाग्र रखें।

पूजा स्थल साफ रखें: मंदिर या पूजा की जगह को साफ और व्यवस्थित रखें।

श्रद्धा और भक्ति रखें: पूजा करते समय सच्ची श्रद्धा और विश्वास होना चाहिए।

P
Random Facts Enthusiast
View Profile
0