दोस्तों गांव की बात ही अलग होती है। आज मैं आपको बताऊंगी कि मुझे गांव की कौन सी चीज सबसे अधिक पसंद है। मुझे तो गांव का वातावरण बहुत ही ज्यादा पसंद है क्योंकि गांव में स्वच्छ हवा मिलती है। यहां पर किसी भी प्रकार का कोई प्रदूषण नहीं रहता है। गांव की दूसरी सबसे बड़ी खास बात यह है कि यहां के लोग मिलजुल कर रहते हैं। गांव का वातावरण इतना अच्छा होता है कि मानो स्वर्ग धरती पर उतर आया हो। आपको गांव में देखने के लिए हरे-भरे पेड़ मिल जाएंगे, यहां पर आपको गाय, भैंस,भेड़,बकरी आदि प्रकार के जानवर भी देखने को मिलेंगे। गांव की बनी हुई खूबसूरत कच्चे मकान देखने को मिलेंगे जो की देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। गांव में आपको हरे भरे पेड़ की शुद्ध वायु प्राप्त होगी। इस प्रकार गांव की ऐसी बहुत सी चीज हैं जो मुझे बहुत पसंद है।










.jpeg&w=640&q=75)



क्योंकि वहां लोगों के बीच अपनत्व की भावना और छोटे बड़ों के बीच का सम्मान की प्राप्ति होती है।मिट्टी के बने हुए घर जो हमें ठंडक प्रदान करते हैं। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो गांव में देखने को मिलता है।