A
Aditya Singla· 8 years ago
Covering sports news, analysis, and performance insights with accuracy, clarity, and timely updates.

वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में सर्वाधिक रन स्कोर करने वाले भारतीय क्रिकेटर का क्या नाम था?

2
483

Join this conversation

Sort By

जब भी क्रिकेट विश्वकप की याद आती तो साल 2011 का महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में जीतने वाला फाइनल मुकाबला भुलाया नहीं जा सकता | श्रीलंका के खिलाफ फाइनल खेले गये मैच में भले ही लोग सबसे ज्यादा धोनी को क्रेडिट देते हैं, लेकिन बैटिंग में सबसे अहम योगदान गौतम गंभीर ने दिया था | उन्होंने इस फाइनल मैच में कुल 122 गेंदों पर महत्वपूर्ण 97 रनों की पारी खेली थी | 2 अप्रैल का वह दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास में सुनहरा हो गया | गौतम गंभीर ने फाइनल के उस मुकाबले में उस वक्त आए, जब वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे बड़े नाम आउट होकर पवेलियन लौट गये |

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ 109 रनों महत्वपूर्ण साझेदारी करके टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचाया | पिछले साल 2017 में हुए एक इंटरव्यू गंभीर ने अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए कई बाते शेयर की थी | गंभीर ने बताया था कि लसिथ मलिंगा की पहली गेंद पर मैंने चौका मारा था | कई बार आप इस तरह की शुरुआत के बाद राहत महसूस करते हैं | वह घबराहट इसलिए थी क्योंकि वह एक अंतरराष्ट्रीय मैच था ना कि इसलिए कि वह वर्ल्ड कप फाइनल था |
 
गंभीर ने अपनी आगे की बात बताई कि वह जीत एक-दो खिलाड़ियों के कारण नहीं थी बल्कि ड्रेसिंग रूप में मौजूद उन सभी लोगों के कारण थी जिन्हें जीत पर विश्वास था | अपने घर में वर्ल्ड कप का फाइनल खेल रहे होते हैं, इससे बड़ा मंच आपके लिए कुछ नहीं हो सकता | मैं नहीं जानता कि ऐसा मौका दोबारा वापस मिलेगा या नहीं |
Answered by
A
View Profile
Updated on06/01/26
1