M
Medha singh kapoor· 8 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

दुनिया मे सबसे अधिक महिला पायलट कहाँ है ?

4
1K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on03/09/18
नमस्कार मेधा जी,आपका सवाल है दुनिया मे सबसे ज्यादा पायलट महिला कहाँ है | आपको बता दे की पूरी दुनिया में सबसे अधिक महिला पायलट भारत में हैं | चाहे वह एयर इंडिया में हों या भारतीय वायु सेना मे सबसे ज्यादा महिला पायलट अपने भारत मे ही है |

नई दिल्ली में मंगलवार को भारतीय महिला पायलट एसोसिएशन के स्वर्ण जयंती समारोह में संबोधित करते हुएCivil Aviation के मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि यह देश में महिलाओं द्वारा अपना करियर खुद चुनने का प्रमाण है। दुनिया भर में भारत में सबसे अधिक महिला पायलट हैं। सिन्हा ने बताया, ‘‘भारत ऐसा देश है जहां दुनिया भर में सबसे अधिक महिला पायलट हैं चाहे वह एयर इंडिया हो अथवा भारतीय वायु सेना। यह विमानन सेक्टर में महिलाओं के योगदान तथा उनके करियर में देश के योगदान की गवाही है "

उन्होंने कहा कि महिलाओं की उपस्थिति ने विमानन क्षेत्र की प्रगति में योगदान दिया है, लेकिन इस क्षेत्र को और मजबूत करने की अभी भी आवश्यकता है । सिन्हा ने यह भी सुझाव दिया कि आने जाने के लिए यदि एयर लाइन्स का उपयोग किया जाता है तो देश में यातायात की समस्या को हल किया जा सकता है।भारतीय महिला पायलट संगठन के स्वर्ण जयंती समारोह में उपस्थित लोगों को सिन्हा संबोधित किया |इस समारोह में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीरेंदर सिंह धनोआ भी उपस्थित थे।





S
View Profile
6
Replying to the question above
Answered on03/06/23

क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे अधिक महिला पायलट कहां है शायद आपको मालूम नहीं होगा तो कोई बात नहीं आज हम आपकी इस समस्या को दूर करेंगे जी हां दोस्तों दुनिया में सबसे अधिक महिला पायलट कहीं और नहीं हमारी भारत देश में ही है। चाहे फिर वह एयर इंडिया में हो या भारतीय वायु सेना में सबसे अधिक आपको महिला पायलट ही मिलेंगी हमारे भारत देश में। क्योंकि हमारे भारत देश में सबसे ज्यादा महिलाओं के लिए सुविधाएं प्रदान की जाती हैं हमारे भारत देश की महिलाएं बहुत ही मेहनती होती हैं।Article image

Krishna Patel
View Profile
1