H
Himani Saini· 2 साल पहले
लेखक

बुंदेलखंडी कहाँ बोली जाती है?

1
176

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया03/19/26

दोस्तों क्या आप जानते हैं की बुंदेलखंडी कहां बोली जाती है। शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको बताते हैं। दोस्तों बुंदेलखंडी मध्य प्रदेश के एक क्षेत्र में यानी कि बुंदेलखंड में बोली जाती है। इसके अलावा बुंदेलखंडी और भी कई जगहों पर बोली जाती है जैसे की बांदा, झांसी, महोबा, पन्ना,हमीरपुर, सागर, दमोह, विदिशा, छतरपुर,मुरैना, भिंड, ग्वालियर, टीकमगढ़,दतिया आदि स्थानों पर बुंदेलखंडी बोली जाती है। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि बुंदेलखंड मध्य भारत का एक भौगोलिक सांस्कृतिक क्षेत्र है। और वर्तमान समय में बुंदेलखंड को एक भौतिक क्षेत्र के रूप में घोषित किया गया है। दोस्तों बुंदेलखंड के ज्यादातर राज्य दो राज्यों मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में स्थित है। और मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि बुंदेलखंड का सबसे बड़ा शहर झांसी और सागर है।

चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं कि बुंदेलखंड में कौन सा गीत गाया जाता है:-

दोस्तों मैं आपको बता दूं कि बुंदेलखंड में आल्हा जीत गया जाता है क्योंकि आल्हा गीत यहां का सबसे लोकप्रिय गीत है। इसके अलावा बुंदेलखंड में फाग, लामटेरा, दादरी और गारी भी शामिल है।

चलिए दोस्तों हम आपको बुंदेलखंड के कुछ किलो के बारे में बताते हैं जो काफी खास  है :-

कहां जाता है कि बुंदेलखंड की धरती में ऐसे शासको निराश किया है जिसकी चर्चा दूर-दूर तक होती है। इसके अलावा बुंदेलखंड कई हिस्सों के लिए आज भी मशहूर है। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि बुंदेलखंड का नाम बंडल वंश से पड़ा था। बुंदेल राजपूत ने चंदेल वंश से इसे जीता था जिसके बाद इस जगह को बुंदेलखंड के नाम से जाना जाने लगा। कहते हैं की रानी लक्ष्मीबाई के अलावा चंदेल और बंडल वंशज मुगलों के खिलाफ लड़ी गई  लड़ाइयां के लिए बुंदेलखंड को जाना जाता है। बुंदेलखंड के तीन मशहूर किले हैं पहला है कालिंजर किला, दूसरा किला है भूरागढ़ किला, और तीसरे किला का नाम है ओरछा किला।

Letsdiskuss

A
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/19/26

बुंदेलखंडी एक क्षेत्रीय बोली है, जो हिंदी की उपभाषाओं में शामिल मानी जाती है और अपनी अलग पहचान रखती है।

यह बोली मुख्य रूप से मध्य प्रदेश और उत्त प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में बोली जाती है। इस क्षेत्र में झांसी, बांदा, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना जैसे इलाके आते हैं, जहां बुंदेलखंडी का व्यापक उपयोग होता है। यह बोली स्थानीय संस्कृति, लोकगीतों और परंपराओं से गहराई से जुड़ी हुई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में लोग रोजमर्रा की बातचीत में इसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। बुंदेलखंडी की अपनी खास शैली और उच्चारण इसे अन्य बोलियों से अलग बनाते हैं। यह बोली बुंदेलखंड क्षेत्र की पहचान और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है।

Tara Verma
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Tara Verma is a practising teacher and education content writer with over 10 years of classroom experience across primary and secondary levels. She holds a Master's degree in Education (M.Ed.) from Delhi University and a Bachelor of Education (B.Ed.) from Jamia Millia Islamia — qualifications that ground her writing in both pedagogical theory and the day-to-day realities of teaching in India. Her content covers exam preparation strategies, learning methodologies, curriculum guidance, student mental health, career counselling for students, and the evolving state of school and higher education in India. Her work has appeared on platforms including TeacherVision India, Jagran Josh, and Careers360, where she writes for students, parents, and fellow educators who need content built on actual teaching experience — not theory alone. Over a decade of working directly with students across age groups and learning levels has given Tara a practical understanding of how education content should be written — clearly, accessibly, and with genuine awareness of the challenges students and teachers face on the ground. She has taught 1,000+ students, contributed to school curriculum development initiatives, and published 250+ articles on education across digital platforms. She is an active member of the National Council of Teachers of English (NCTE) India. Across all her writing, every recommendation is classroom-tested, every insight comes from direct teaching experience, and every article is held to the same standard she applies in her own classroom — accuracy, clarity, and genuine usefulness for the reader.

0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया03/19/26

आज हम आपको बताने वाले हैं की बुंदेलखंडी कहां बोली जाती है:-

बुंदेलखंडी भारत देश के बुंदेलखंड क्षेत्र में बोली जाती है। मैं आपको बता दूं की बुंदेलखंडी एक बहुत ही प्राचीन बोली है जो सदियों से आज तक प्रयोग में आ रहे हैं। प्राचीन काल में तो बुंदेली में शासकीय पत्र व्यवहार, संदेश,राजपत्र,के अभिलेख प्रचुर मात्रा में देखने को मिलते थे। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि औरंगजेब और शिवाजी भी  क्षेत्र के हिंदू राजाओं से बुंदेली में ही पत्र व्यवहार किया करते थे।

आइये हम आपको बताते हैं की बुंदेलखंडी भाषा कहां-कहां पर बोली जाती है:-

दोस्तों बुंदेलखंडी भाषा का अधिक मात्रा में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्य में प्रयोग किया जाता है। यहां पर मैं आपको कुछ  शहर के नाम बताना चाहूंगी जहां पर अधिक मात्रा में बुंदेली भाषा का प्रयोग किया जाता है जो कि इस प्रकार है सागर, विदिशा, छतरपुर, मुरैना, दतिया,भिंड, कटनी,पन्ना,झांसी, बांदा, जबलपुर, चित्रकूट, ललितपुर, शिवनी, नरसिंहपुर इन जगहों पर सबसे अधिक बुंदेलखंडी भाषा का प्रयोग किया जाता है बोलने के लिए।

 मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि जो बोली पन्ना और सागर आदि में बोली जाती है वह ठेठ तथा जो विदिशा,रायसेन, होशंगाबादमैं बोली जाती है वह क्षेत्रीय बुंदेलखंड कहलाती है।

चलिए दोस्तों अब हम आपको बताते हैं कि बुंदेलखंड में कुल कितने जिले हैं:-

दोस्तों बताया जाता है कि बुंदेलखंड का क्षेत्रफल लगभग 70000 वर्ग किलोमीटर पर फैला हुआ है। इसके अलावा बुंदेलखंड में दक्षिणी उत्तर प्रदेश के 7 जिले और उत्तरी मध्य प्रदेश के 6 जिले हैं। इस प्रकार हम कह सकते हैं की कुल मिलाकर 13 जिले बुंदेलखंड के अंतर्गत आते हैं। दोस्तों बुंदेलखंड में आल्हा गीत गया जाता है। क्योंकि आल्हा गीत बुंदेलखंड का सबसे लोकप्रिय गीत होता है। यही वजह है कि बुंदेलखंड में आल्हा के गीत सबसे अधिक गाए जाते हैं और सुने भी जाते हैं।

Letsdiskuss

Aanya  Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1