R
Rinki Singh· 8 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

भारत में बनने वाली 10 टेस्टी और इजी रेसिपी कोनसी हैं?

3
715

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on12/26/17
मसालों, स्वाद और खुशबू से भरा भारतीय खाना सबसे लज़ीज़ होता है। पनीर मखनी से लेकर केरल स्टाइल प्रॉन, मटन से लेकर पारसी अंडे, हर तरह की डिश में अलग सामग्री और बनाने की विधि है। भारत के हर राज्य में अलग तरीके का खाना पकाया जाता है। मसाला, गरम मसाला, चिकन टिक्का मसाला आदि। भारतीय खाने में देसी मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे अजवायन, दालचीनी, लौंग, काली इलायची, चक्रीफूल, धनिया और इमली हैं।

रोगन जोश- कश्मीर की ये सिगनेचर डिश में से एक है। कई प्रकार के मसालों जैसे सौंफ, गरम मसाला, तेजपत्ता और हल्दी में इसे पकाया जाता है।
बटर चिकन- पंजाबी खाने की जान ये डिश चिकन के पीस को पूरी रात के लिए दही, मसालों, क्रीम या मक्खन में मैरीनेट करने से तैयार होती है।
भापा आलू - बंगाल की फेवरिट ये रेसिपी आलू को पंच फोरन, नारियल के पेस्ट और सरसों के तेल में पकाई जाती है, जिसे आप त्योहारों पर एंजॉय कर सकते हैं।
चिकन स्ट्यू और अप्पम- चिन के पीस को कई सारे मसाले और नारियल की ग्रेवी में तैयार करके मुलायम अप्पम के साथ परोस सकते हैं।
हैदराबादी बिरयानी- फूड के दिवाने इसे सबसे ज़्यादा पसंद करते हैं। चावल को मसालों और मुलायम चिकन के पीस में दम स्टाइल में पकाया जाता है। इसके ऊपर फ्राइड प्याज़ और पुदीने की लेयर डाली जाती है, जिसे ठंडे रायते के साथ परोसा जाता है।
ढोकला- बेसन और चना दाल के बैटर से तैयार किए जाने वाली ये रेसिपी गुजरात में काफी मशहूर है।
सांभर- साउथ इंडिया के खाने की जानइडली और सांभर के कई महत्व भी हैं। इडली, करीब दो से तीन इंच फूली होती हैं, जिन्हें आप नाश्ते, दोपहर के खाने, स्नैक्स या रात के खाने में कभी भी एंजॉय कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन्हें नारियल की चटनी और गर्मा-गर्म सांभर के साथ भी परोस सकते हैं|

8
Replying to the question above
Answered on05/09/26
 

भारत में खाने की विविधता इतनी ज्यादा है कि हर राज्य की अपनी खास और स्वादिष्ट रेसिपी है। लेकिन कुछ ऐसी डिश भी हैं जो लगभग पूरे देश में पसंद की जाती हैं और जिन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। अगर आप कम मेहनत में स्वादिष्ट खाना बनाना चाहते हैं, तो ये 10 टेस्टी और इजी रेसिपी बेहतरीन विकल्प मानी जाती हैं।

सबसे पहले Poha का नाम आता है। यह हल्का, हेल्दी और जल्दी बनने वाला नाश्ता है जिसे बच्चे और बड़े दोनों पसंद करते हैं।

दूसरी लोकप्रिय डिश है Upma। सूजी से बनने वाली यह डिश सुबह के नाश्ते के लिए काफी आसान और स्वादिष्ट मानी जाती है।

Dal Khichdi भी भारत की सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी में शामिल है। दाल और चावल से बनने वाली यह डिश हल्की होने के साथ पेट भरने वाली भी होती है।

अगर कुछ मसालेदार खाना हो तो Paneer Butter Masala बहुत लोकप्रिय है। इसे रोटी, नान या चावल के साथ आसानी से खाया जा सकता है।

Aloo Paratha भी भारत के सबसे पसंदीदा व्यंजनों में गिना जाता है। दही और अचार के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है।

जल्दी बनने वाले स्नैक्स में Vegetable Sandwich काफी आसान माना जाता है। यह बच्चों के टिफिन और शाम की भूख दोनों के लिए अच्छा विकल्प है।

Masala Maggi आजकल युवाओं की सबसे पसंदीदा क्विक रेसिपी बन चुकी है। इसमें सब्जियां डालकर इसे और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

अगर चावल पसंद हैं तो Veg Pulao भी शानदार विकल्प है। कम समय में बनने वाली यह डिश फैमिली डिनर के लिए अच्छी मानी जाती है।

Dosa और नारियल चटनी का कॉम्बिनेशन भी पूरे भारत में काफी लोकप्रिय है। हालांकि बैटर तैयार हो तो इसे बनाना काफी आसान हो जाता है।

मिठाई में Kheer सबसे सरल और स्वादिष्ट डिश मानी जाती है। चावल, दूध और ड्राई फ्रूट्स से बनी खीर हर खास मौके पर बनाई जाती है।

अगर आसान भाषा में कहें तो भारतीय रसोई में स्वादिष्ट और आसान रेसिपी की कोई कमी नहीं है। थोड़ी सी तैयारी और सही मसालों के साथ घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाया जा सकता है। यही वजह है कि भारतीय खाना दुनिया भर में इतना लोकप्रिय माना जाता है।

I
From the kitchen to the page — making food writing as honest, practical, and flavourful as the cooking itself.
View Profile

Ishaanvi Reddy is a trained chef and food writer with over 4 years of professional experience in culinary arts and food content. She holds a Diploma in Culinary Arts from the Institute of Hotel Management (IHM), Hyderabad — a qualification that gives her food writing a level of technical accuracy that distinguishes it from content written without kitchen experience. Her content covers recipes, cooking techniques, ingredient guides, food culture, nutrition basics, and restaurant trends across India. Her work has appeared on platforms including Slurrp, Herzindagi Food, and Eat This Not That India, where she writes for home cooks and food enthusiasts who want content that is tested, practical, and rooted in real culinary knowledge — not just adapted from other sources. With hands-on kitchen experience spanning South Indian, North Indian, and Continental cuisines, Ishaanvi brings a cross-regional perspective to her food writing. She has published 150+ food articles and recipes, covering everything from everyday meal planning to deep dives into the science of cooking and the cultural history of Indian food. Across all her work, every recipe is kitchen-tested, every technique is chef-verified, and every recommendation comes from direct culinary experience — not guesswork.

0
Replying to the question above
Answered on04/17/23

वैसे तो हमारे भारत देश में एक से बढ़कर एक टेस्टी मसालेदार व्यंजन बनते हैं जिनकी लिस्ट बनाना बहुत ही मुश्किल है लेकिन आज आपने पूछा है कि हमारे भारत देश में ऐसे कौन से 10 सबसे स्वादिष्ट व्यंजन है जिन्हें हम आसानी से बना सकते हैं तो चलिए हम आपको उन 10स्वादिष्ट व्यंजन के नाम बताते हैं।

सबसे पहले नंबर पर आता है रोगन जोश

दूसरे नंबर पर आता है भापा आलू

तीसरे नंबर पर आता है बटर चिकन

चौथे नंबर पर आता है बंजारी गोश्त

पांचवी नंबर पर आता है चिकन स्टयू और अप्पम।

छठवें नंबर पर आता है हैदराबादी बिरयानी

सातवें नंबर पर आता है काकोरी कबाब

आठवें नंबर पर आता है सल्ली बोटी

नौवें नंबर पर आता है ढोकला

और दसवें नंबर पर आता है सांभर।

Article image

Krishna Patel
View Profile
0