Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

विश्व में कौन से ऐसे देश है जहाँ में रात नहीं होती है?

6
760

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on05/12/26

दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जहां साल के कुछ महीनों तक रात पूरी तरह नहीं होती। नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड, आइसलैंड और अलास्का जैसे क्षेत्रों में “मिडनाइट सन” देखने को मिलता है। यहां गर्मियों के दौरान सूरज कई दिनों तक डूबता नहीं है। नॉर्वे को खासतौर पर “Land of the Midnight Sun” कहा जाता है। इसका कारण पृथ्वी का झुकाव और ध्रुवीय क्षेत्र के पास इन देशों की स्थिति है। वहीं सर्दियों में यहां लंबे समय तक अंधेरा भी रहता है। यह प्राकृतिक घटना पर्यटकों के लिए काफी आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। सोशल मीडिया और ट्रैवल व्लॉग्स में भी लोग ऐसी जगहों के अनुभव खूब शेयर करते हैं।

P
View Profile
0
Replying to the question above
Answered on05/11/26

यह एक बहुत ही रोचक भौगोलिक घटना है। दुनिया में कुछ ऐसे देश और क्षेत्र हैं जहाँ साल के कुछ समय में सूरज कभी पूरी तरह नहीं डूबता। इस घटना को 'मिडनाइट सन' (Midnight Sun) कहा जाता है। यह मुख्य रूप से आर्कटिक और अंटार्कटिक सर्कल के पास वाले क्षेत्रों में होता है।

यहाँ उन प्रमुख देशों और स्थानों की सूची दी गई है जहाँ 'रात' नहीं होती (सूरज 24 घंटे दिखाई देता है):

1. नॉर्वे (Norway)
नॉर्वे को 'लैंड ऑफ द मिडनाइट सन' कहा जाता है। यहाँ मई के अंत से जुलाई के अंत तक सूरज कभी अस्त नहीं होता। नॉर्वे के उत्तरी हिस्से, जैसे स्वालबार्ड (Svalbard) में तो अप्रैल से अगस्त तक लगातार धूप खिली रहती है।

2. आइसलैंड (Iceland)
ग्रेट ब्रिटेन के बाद आइसलैंड यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप है। यहाँ जून के महीने में सूरज कभी नहीं डूबता। विशेष रूप से 'अक्यूरेरी' शहर और 'ग्रिम्से' द्वीप में आप आधी रात को भी सूरज की रोशनी देख सकते हैं।

3. कनाडा (Canada)
कनाडा के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों (जैसे युकोन और नुनावुत) में गर्मियों के दौरान लगभग 50 दिनों तक सूरज लगातार चमकता रहता है। यहाँ रात के समय भी दिन जैसा उजाला रहता है।

4. अलास्का, अमेरिका (Alaska, USA)
अलास्का के 'बैरौ' (Barrow) शहर में मई के अंत से जुलाई के अंत तक सूरज नहीं डूबता। इसके विपरीत, सर्दियों में यहाँ कई दिनों तक सूरज उगता भी नहीं है, जिसे 'पोलर नाइट' कहते हैं।

5. फिनलैंड (Finland)
फिनलैंड के कई हिस्सों में गर्मियों के दौरान सूरज लगातार 73 दिनों तक चमकता रहता है। यहाँ के लोग इस समय का आनंद लंबी छुट्टियों और 'मिडसमर' त्योहार मनाकर लेते हैं।

6. स्वीडन (Sweden)
स्वीडन में मई की शुरुआत से अगस्त के अंत तक सूरज आधी रात को डूबता है और सुबह 4 बजे फिर से निकल आता है। यहाँ कई स्थानों पर साल में लगभग 100 दिनों तक रात नहीं होती।

यह क्यों होता है?

पृथ्वी अपनी धुरी (axis) पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है। इस झुकाव के कारण, गर्मियों के महीनों में पृथ्वी का उत्तरी ध्रुव (North Pole) सूरज की ओर झुका रहता है। इसके परिणामस्वरूप, आर्कटिक सर्कल के भीतर आने वाले क्षेत्रों में सूरज क्षितिज (horizon) के नीचे नहीं जाता, जिससे वहां 24 घंटे दिन रहता है।

Henry Cavill
View Profile

🥰 lovely

0
Replying to the question above
Answered on11/07/22

हम आज आपको बताएंगे कि विश्व में ऐसे भी देश हैं जहां पर कभी रात नहीं होती है लेकिन आपको यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लगेगी कि ऐसा देश हो ही नहीं सकता जहां रात नहीं होती लेकिन यह बात पूरी तरह से सत्य है आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से देश है जहां पर रात नहीं होती है।

कनाडा एक ऐसा देश है जहां पर सालभर बर्फ जमी रहती है यहां पर गर्मी के दिनों में रात नहीं होती क्योंकि यहां पर गर्मी के दिनों में रात भर सूरज चमकता रहता है।

दूसरा देश है नार्वे इस देश को दुनिया का सबसे खूबसूरत देश माना जाता है इस देश में मई के महीने से लेकर जुलाई के महीने तक 24 घंटों सूरज चमकता रहता है शाम के समय हल्का सा अंधेरा होता है।Article image

Krishna Patel
View Profile
3
Replying to the question above
Answered on11/05/22

विश्व मे ऐसे 4देश है जहाँ पर रात नहीं होती है -

1.कनाडा -कनाडा एक ऐसा देश है जहाँ पर सूरज नहीं डूबता है 24घंटे सूरज की रौशनी चमकती रहती है जिस कारण से रात नहीं होती है।

2.नॉर्वे - नर्वे को दुनिया का सबसे खूबसूरत देशों में से गिना जाता है,नॉर्वे देश मे मई से लेकर जुलाई के महीने तक 24 घंटे सूरज निकला रहता है। यहां पर 76 दिनों तक सूरज लगातार चमकता रहता है यहां पर सूरज नहीं डूबता है जिस कारण से रात नहीं होती है।

3.फिनलैड - फिनलैंड एक ऐसा देश है यहाँ पर 24 से 23घंटे तक सूरज चमकता रहता है यहाँ पर रात नहीं होती है।

4.आइसलैंड- आइसलैंड एक ऐसा देश है जहाँ पर 24घंटे सूरज की रौशनी रहती है, यूँ कहे तो सूरज नहीं डूबता है जिस कारण से यहाँ पर रात नहीं होती है हमेशा दिन ही रहता है।

Article image

S
View Profile

Mp

3
Answered on10/09/21

एलोवेरा का उपयोग कई बीमारियों को ठीक करने मे किया जाता है जैसे :-बबासीर के रोग पर करते है एलोवेरा के अंदर के गुदे को निकल कर रुई मे लगाकर अपने प्राइवेट पार्ट्स यानि जहा बबासीर हो वहां पर रोज़ाना लगाने से काफ़ी हद तक बबासीर के मरीजों को आराम मिलता है। इसके अलावा जिन व्यक्तियो को पीलिया हो जाती है उन व्यक्तियो को भी एलोवेरा का गुदा निकालकर पीसकर आँखों के नीचे लगाया जाता है और नाक मे डालने से पीलिया काफ़ी हद तक ठीक होने की संभवना होती है। जिन व्यक्तियो को शुगर बीमारी हो जाती है तो डॉक्टर भी एलोवेरा का सेवन करने का सलाह देता है रोजाना शुभ एलोवेरा को काट कर गुदा को खाते है तो यह शुगर को कण्ट्रोल करने मे मदद करता है।

Letsdiskuss

इसके अलावा एलोवेरा का उपयोग चेहरे मे फोड़िया हो जाने पर आप नीबू एलोवेरा का का पेस्ट बना कर एक डिब्बी मे रख लीजिये और सोते समय रोज फेस मे लगा कर सुबह साफ पानी से धो ले 1 महीने तक लगातार उपयोग करने से आपके फेस से सारी फोड़िया ठीक हो जाएगी।

और पढ़े- रात मे एलोवेरा जेल कैसे लगाए?

S
View Profile

Mp

18
3
Replying to the question above
Answered on01/04/18
विश्व में कुछ ऐसे देश भी है जहाँ ज्यादातर रौशनी रहती है और रात तो न के बराबर होती है|1. स्वीडन:- स्वीडन में लगभग १०० दिनों तक सूरज नहीं डूबता| यहाँ मई से लेकर अगस्त महीने तक सूर्य अस्त नहीं होता और अगर अस्त होता है तो आदि रात को अस्त होगा और सुबह ४ बजे फिर से निकल आता है|2. अलास्का:- अलास्का मे भी लगभग ९० मई से जुलाई के बीच में सूरज नहीं डूबता है, वैसे अलास्का विश्व में अपने खूबसूरत ग्लेशियर के लिए ही जाना जाता है|3. आइसलैंड:- आइसलैंड में सूरज लगभग ८२ दिन तक नहीं डूबता यानि मई से जुलाई महीने तक और ये आइलैंड यूरोप दूसरा सबसे बड़ा आइलैंड है|4. नॉर्वे:-वैसे तो यह देश आर्क्टिक सर्कल में आता है और इस देश को मध्य रात्रि का देश भी कहते है| इस देश में भी लगभग ७६ दिनों तक सूरज नहीं ढलता यहाँ भी मई से जुलाई की बिच में सूरज नहीं ढलता|5.फिनलैंड:- फ़िनलैंड वैसे तो ये देश हजारों झीलों और आइलैंड्स की वजह से विश्व में लोकप्रिय है और इस देश में भी लगभग ७३ दिन तक सूरज अस्त नहीं होता|
3