Krishna Patel
Krishna Patel· 3 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

दरभंगा में घूमने के लिए कौन से स्थान है?

41
668

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on12/10/23

दरभंगा बिहार राज्य का एक मुख्य जिला है, दरभंगा बिहार की राजधानी पटना से करीब 139 किलोमीटर दूर पर है।दरभंगा जिले की मुख्य नदी बागमती है। दरभंगा जिला में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है जिनके बारे में हम आपके यहां जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि

दरभंगा में घूमने के लिए कौन-कौन सी जगह हैं -

चंद्रधारी संग्रहालय दरभंगा जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह संग्रहालय दरभंगा जिले में दरभंगा रेलवे स्टेशन के पास में स्थित है। आप यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं, दरभंगा रेलवे स्टेशन से 5 किलोमीटर दूरी पर यह संग्रहालय स्थित है। संग्रहालय के अंदर एवं बाहर बहुत सारी वस्तुएं देखने को मिलती हैं, जो प्राचीन धार्मिक और प्राकृतिक हैं।यहां पर आपको संग्रहालय के बाहर एक बहुत बड़ा बगीचा देखने को मिलता है जिसमें पत्थर से बनी बहुत सारी मूर्तियां बनाई गई है।यहां पर रामायण की बहुत सारी कहानियों को भी दिखाया गया है.और बिहार के प्रमुख लोगों को दिखाया गया है और उनके बारे में जानकारी भी लिखी गई है।

श्री मनोकामना हनुमान मंदिर दरभंगा का एक प्रसिद्ध मंदिर है।यह मंदिर दरभंगा जिले में कमलेश्वर सिंह दरभंगा यूनिवर्सिटी कैंपस के पास में स्थित है। यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है। यह मंदिर सफेद संगमरमर से बना हुआ है। मंदिर के दीवारों में सुंदर नक्कशी की गई है। मंदिर के गर्भ ग्रह में हनुमान जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। मंदिर का शिखर बहुत ही आकर्षक लगता है। यहां पर आप आकर जो भी मनोकामना मांगते हैं, वह मनोकामना आपकी जरूर पूरी होती है।

अब आपको जानकारी हो ही गई होगी दरभंगा में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं, दरभंगा घूमने के लिए बहुत दूर-दूर से लाखों लोगों की भीड़ रहती है। और दरभंगा बहुत खूबसूरत जगह है जो घूमने के लिए बहुत ही आकर्षक होते हैं।

Letsdiskuss

Poonam Patel
View Profile
21
Replying to the question above
Answered on12/22/22

दरभंगा जिले की स्थापना 1875 में की गई थी दरभंगा बिहार की राजधानी पटना से करीब 139 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है दरभंगा जिले में घूमने के लिए आपको बहुत से पर्यटन स्थल मिल जाएंगे चलिए जानते हैं कि आप दरभंगा में कौन-कौन से पर्यटन स्थल पर घूम सकते हैं।

चंद्र हारी संग्रहालय दरभंगा यह दरभंगा जिले का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल है इस संग्रहालय के अंदर आपको बहुत सी वस्तुए देखने को मिलेंगी। संग्रहालय के अंदर आपको कृष्ण लीला की तस्वीरें, ब्रास धातु से बने हुए स्टेचू, बुद्ध भगवान जी की प्रतिमा आदि चीजें देखने को मिल सकती हैं।

इसके अलावा आप महाराजाधिराज लक्ष्मीस्वर सिंह संग्रहालय दरभंगा, श्री मनोकामना हनुमान मंदिर दरभंगा आदि जगह पर घूमने जा सकते हैं।Article image

Krishna Patel
View Profile
21
Replying to the question above
Answered on12/21/22

दरभंगा मे घूमने के लिए कई स्थान है -

अहिल्या स्थान -

दरभंगा मे अहिल्या स्थान सबसे प्रसिद्ध एतिहासिक स्थल है। यह स्थान अहियारी ग्राम में स्थित है। इसके साथ ही इस स्थान को रामायण सर्किट से जुरने का भी गौरव प्राप्त हुआ है।

मजार -

दरभंगा मे घूमने लायक जगह मजार है, यह मकदूम बाबा के नाम से भी जाना जाने वाला यह मजार दरभंगा जिला अंडर दिघी तालाब के किनारे स्थित हजरत भीखा साह रहमतुल्लाह अले का मजार है। यह मजार करीब 140 वर्ष पुराना है |
Article image

S
View Profile

Mp

21
Replying to the question above
Answered on12/22/22

दोस्तों यदि आप दरभंगा घूमने जाने के लिए सोच रहे हैं तो आज हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि दरभंगा में घूमने के लिए कौन से स्थान हैं दरभंगा बिहार राज्य में स्थित एक सुंदर पर्यटन है दरभंगा नेपाल से 50 किलोमीटर पर है। दरभंगा में घूमने के लिए बहुत से स्थल हैं कुशेश्वर स्थान पक्षी अभ्यारण, कुशेश्वर स्थान मंदिर,शाही मस्जिद किलाघाट दरभंगा, अहिल्या स्थान, श्यामा मंदिर और मजार है कुशेश्वर स्थान मिथिला में बाबा धाम के नाम से प्रचलित है। अहिल्या स्थान का जिक्र रामायण में भी होता है।

Article image

V
View Profile
21
Replying to the question above
Answered on12/22/22

दरभंगा किला व्यक्तियों को घूमने के लिए बहुत ही अच्छा होता है। क्योंकि दरभंगा किला लोक कला, मिथिला पेंटिंग और अपनी समृद्ध परंपरा के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। इसके अलावा आप श्यामा काली मंदिर, मखदूम बाबा की मजार, होली रोसरी चर्च, चंद्रधारी संग्रहालय और हरही तालाब स्थानों पर भी घूम सकते हैं। ऐसे मंदिर में लोग काफी दूर से आते हैं। क्योंकि,यह पर्यटन के मुख्य आकर्षण हैं। यहां का प्राकृतिक सुंदर भी बहुत ही अच्छा है। अगर आप मखदूम बाबा की मजार जाएंगे तो आपके मन की इच्छाएंं पूरी होंगी।Article image

preeti  patel
View Profile
21